छत्तीसगढ़ / रायपुर

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर: फिर आने वाली है एकमुश्त निपटान योजना, छत्‍तीसगढ़ को मिलेगा 1,000 करोड़ का राजस्व

 छत्‍तीसगढ़ सरकार एक बार फिर से वैट टैक्स से जुड़े काफी समय से लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए एकमुश्त निपटान योजना लेकर आने वाली है। इस योजना के तहत वैट टैक्स के उन करदाताओं को फायदा होगा जिनके मामले एक जुलाई 2017 से पहले के चले आ रहे है। इस सप्ताह के आखिर तक यह योजना आने की संभावना है।

राज्य जीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का फायदा करदाताओं को ज्यादा से ज्यादा उठाना चाहिए। इस योजना के तहत जुर्माना 100 प्रतिशत और ब्याज 90 प्रतिशत माफ है। इसी प्रकार अगर 50 लाख से ज्यादा का बकाया है तो टैक्स भुगतान में 60 प्रतिशत और 50 लाख से कम बकाया है तो टैक्स भुगतान में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image