संस्कृति

नवरात्र के छठवें दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 नवरात्र का छठा दिन कात्यायनी को समर्पित है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से मेष से लेकर मीन राशि वालों का 8 अक्टूबर 2024 का राशिफल जानते हैं।

मेष

 

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

बृषभ

आज आप नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

मिथुन

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के विवादों में न उलझें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार की शुरुआत न करें और आर्थिक जोखिम से बचें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नए काम को सोच-समझकर शुरू करें और दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह

पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। पत्नी का सहयोग भी प्राप्त होगा और पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

कन्या

स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image