मनोरंजन

बच्चों से अलग रहते हैं Fardeen Khan? डिवोर्स की खबरों के बीच एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। फरदीन खान बीते दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'खेल खेल में' नजर आए थे। फिल्म सिनेमाघरों में तो कोई खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन ओटीटी पर इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उन्होंने कबीर देशमुख का रोल निभाया था।

वहीं एक्टर इन दिनों अपनी पत्नी नताशा से अलग होने की खबरों की वजहों से सुर्खियों में हैं। उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हैं, कहा जा रहा है कि ये कपल अलग-अलग रह रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने अपने बच्चों के साथ न रहने को लेकर खुलकर बात की।

फरदीन खान ने अपने बच्चों पर की बात

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फरदीन खान ने कहा,"यह आसान नहीं है। मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि बच्चे मुझसे दूर क्यों हैं, लेकिन हां,यह आसान नहीं है। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मैं उनसे हर चार से छह सप्ताह में मिलता हूं और हम रोजाना वीडियो कॉल पर बात करते हैं। लेकिन मैं निश्चित रूप से उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बनना चाहता हूं। उन्हें बड़े होते देखना चाहता हूं और उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा

"मेरे बच्चे पेंटिंग करते हैं और मैंने उनकी पेंटिंग्स मुंबई में अपने घर की दीवारों पर लगाई हैं। मुझे उन्हें गले लगाने का मन करता है उनकी किसेज की याद आती है। मैं अपने मन को विचलित रखने के लिए काम करता रहता हूं। जब भी वे मुंबई आते हैं,मैं अपना पूरा शेड्यूल तय कर लेता हूं। चौबीसों घंटे उनके साथ रहता हूं।" हालांकि उन्होंने अपने अलगाव की अफवाहों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा।"


कब रिलीज होगी हाउसफुल 5

फरदीन खान ने एक लंबे ब्रेक के बाद संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के जरिए वापसी की। इसके बाद वो खेल खेल में भी नजर आए। एक्टर इन दिनों हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को भी एक्टिंग का शौक है। हाउसफुल 5 की बात करें तो ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। तरूण मनसुखानी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जिसे जून 2025 में रिलीज किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image