Singham Again Box Office: उड़ जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 के तोते, दीवाली क्लैश के किंग हैं रोहित शेट्टी
नई दिल्ली। Box Office Clash: आने वाली दिवाली सिनेमाघरों में धमाकेदार होने वाली है। एक तरफ मेगा सुपरस्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) रिलीज होगी। तो दूसरी तरफ इसको टक्कर देने के लिए कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) अपनी दावेदारी पेश करेगी। इन दोनों मूवीज के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।
लेकिन दीवाली क्लैश में सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी का सौ प्रतिशत रिकॉर्ड यकीनन तौर पर भूल भुलैया 3 के मेकर्स का सिरदर्द बढ़ा सकता है। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।
रोहित शेट्टी का ऐतिहासिक दीवाली रिकॉर्ड
अमूमन देखा जाता है कि फेस्टिव सीजन पर रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। खासतौर पर दीवाली एक ऐसा फेस्टिवल है, जो हमेशा से फिल्ममेकर्स के लिए मूवी रिलीज के तौर पर बेस्ट साबित होता है। उसी आधार पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी सिंघम अगेन से पहले कई मूवीज को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज कर चुके हैं।

बड़ी स्टार कास्ट को मिलेगा फायदा
सिंघम अगेन एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसका अंदाजा आप ट्रेलर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार इस मूवी में अहम भूमिका में मौजूद हैं। जबकि अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ कैमियो रोल में नजर आएंगे।
.jpg)
इसके अलावा इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के अवतार में सुपरस्टार सलमान खान का भी गेस्ट अपीरियंस इस मूवी में देखने को मिलेगा। ऐसे में इतनी बड़ी स्टार कास्ट की मौजूदगी से यकीनन तौर पर सिंघम अगेन के सक्सेस के चांसेस काफी हाई हैं।