बॉलीवुड में कौन सा एक्टर है Hania Aamir फेवरेट, एक्ट्रेस ने किया खुलासा …
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के फैंस देश-विदेश में मौजूद हैं. पाकिस्तान के बड़े सितारे और क्रिकेटर सलमान के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं. लेकिन फेमस एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) को न तो शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पसंद हैं और न ही सलमान खान (Salman Khan). हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनको बॉलीवुड में कौन सा अभिनेता पसंद है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हनिया आमिर (Hania Aamir) से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं. इनमें से एक सवाल यह भी है कि आपको बॉलीवुड में कौन सा अभिनेता पसंद है? इस सवाल के जवाब से उन्होंने सभी को चौंका दिया. हनिया आमिर (Hania Aamir) ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का नाम लिया जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
विक्रांत मैसी हानिया आमिर के पसंदीदा हैं
जवाब देते हुए हनिया आमिर (Hania Aamir) ने विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का नाम लिया हैं. फिर वह उनकी फिल्मों की तारीफ करते हुए ’12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ का जिक्र किया. इसके अलावा हनिया आमिर (Hania Aamir) का कहना है कि जल्द ही उनकी एक और फिल्म आने वाली है, जिसमें वह एक पत्रकार बने हैं. हनिया ने विक्रांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के बारे में बात की.
बता दें कि हनिया आमिर (Hania Aamir) अपने पाकिस्तानी ड्रामा के लिए बहुत लोकप्रिय हैं. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वो काफी पसंदीदा हैं. भारत में भी उनके लाखों प्रशंसक हैं. हनिया आमिर (Hania Aamir) को हाल ही में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भी देखा गया था. दिलजीत ने उन्हें दर्शकों के बीच से स्टेज पर बुलाया और उनका स्वागत किया.