आलिया भट्ट को खुले में बदलने थे कपड़े, क्रू मेंबर भटकता था आसपास... इम्तियाज अली ने बताया नहीं थी वैनिटी वैन
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के दौरान फिल्म सेट पर महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात की। उन्होंने लीड रोल एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर भी बात की। फिल्म 'हाईवे' के सेट से उन्होंने एक और घटना शेयर की और बताया कि इस वजह से एक क्रू मेंबर को निकाल दिया गया था।
इम्तियाज ने शेयर किया, 'हम रणदीप और आलिया के साथ शूटिंग कर रहे थे और 2013 में उस वक्त कोई वैनिटी वैन नहीं थी। आलिया को कपड़े बदलने पड़े और अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ा। एक बार मुझे इस आदमी को सेट से निकालना पड़ा क्योंकि उस दौरान वो आलिया के आसपास रहने की कोशिश कर रहा था।'
आलिया भट्ट के साथ हुआ ये
फिल्ममेकर ने अपने करियर में तीन बार फिल्म के सेट पर इसी तरह की बातें होने की बात भी बताई। इम्तियाज ने कहा, 'समय काफी हद तक बदल गया है। एक्ट्रेसेस अब सेट पर सुरक्षित हैं।' बातचीत के दौरान इम्तियाज ने यह भी बताया कि कैसे करीना कपूर 'जब वी मेट' के सेट पर सुरक्षित महसूस करती थीं और उन्होंने फिल्म के सेट की एक घटना भी बताई।
करीना कपूर के साथ भी हुआ कुछ ऐसा
उन्होंने कहा, 'जब वी मेट में एक शॉट था जब कैमरामैन ने कहा कि आखिरी समय में मुझे शॉट में रोशनी की जरूरत थी। करीना शॉट के लिए तैयार थीं और रेलवे डिब्बे में सबसे ऊपर वाली बर्थ पर थीं। उन्हें नींद में बड़बड़ाना था। मैंने तब तक उन्हें नीचे आने के लिए कहा जब तक कि क्रू मेंबर उनपर लाइट मार रहा था।'