कश्मीरा शाह ने दिखाई कैसी है चेहरे की हालत, नाक से पट्टी हटने के बाद दिखाया हाल, बोलीं- बहुत बड़ी राहत है
टीवी एक्ट्रेस और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स में एक्सीडेंट हो गया था। उनकी नाक पर बुरी तरह चोट लगी थी। अब उन्होंने हेल्थ अपडेट शेयर किया है। अभी भी उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि, अब वो खतरे से बाहर हैं।
Kashmera Shah ने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की, जिसमें उनकी नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार पट्टी हट गई। बहुत बड़ी राहत है कि मुझे कोई बड़ा निशान नहीं हो सकता। समय ही बताएगा। ये तेजी से ठीक हो रहा है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। यहां आने के लिए लगभग फ्लाइट पकड़ने के लिए पति को धन्यवाद। आप मेरी ताकत हैं।'
मॉल में शीशे से टकराई थीं कश्मीरा
बता दें कि कुछ दिनों पहले कश्मीरा, अमेरिका के एक मॉल में शीशे से टकराने के बाद चोटिल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने पहले खुलासा किया था कि उनके पति कृष्णा शूटिंग छोड़कर उनकी देखभाल करने आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया, क्योंकि वह उनसे कहते 'नाक काट ली अपनी