मनोरंजन

अभिषेक बच्चन में शूजीत सरकार को दिखती है जया बच्चन की झलक, एक्टर भी बोले- मैं पिता नहीं, अपनी मां जैसा हूं

अभिषेक बच्चन फिलहाल शूजीत सरकार की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में नजर आ रहे हैं और उसमें उनके काम की तारीफ भी हो रही है। कई लोग तो इस मूवी को उनके करियर की बेस्ट फिल्म भी बता रहे हैं। एक्टर के किरदार का नाम इसमें अर्जुन सेन है, जो मार्केटिंग में जीनियस हैं और कैंसर की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शूजीत सरकार ने खुलासा किया है कि अभिषेक के साथ काम करते हुए उन्हें जया बच्चन की याद आती है।

'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर शूजीत सरकार ने कहा, 'अभिषेक बच्चन इस फिल्म में आपका दिल चुरा लेते हैं। मैंने उनके अभिनय में जया जी को काफी देखा है। आप फिल्म में उनके किरदार में एक अलग ही अट्रैक्शन देखने को मिलेगा। मुझे याद है कि सत्यजीर रे की फिल्म के एक सीन में जयाजी दीवार के पास खड़ी होकर घूर रही थीं, आपको अभिषेक की आंखों में भी वही झलक देखने को मिलेगी।'


अमिताभ जैसे नहीं, जया की तरह हैं अभिषेक

अब इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा, 'मेरे 25 साल के करियर में हमेशा पिता अमिताभ से ही तुलना की गई। लेकिन बहुत कम लोग ही मेरी मां को इसका क्रेडिट देते हैं। मुझे खुशी है कि शूजीत दा ने ऐसा किया। वह बहुत खुश होंगी। वह कहती रहती हैं कि कुम मेरे भी बेटे हो। लेकिन हां मैं इतना योग्य नहीं कि मैं इन महान एक्टर्स के साथ मेरी बात की जाए।' 

Leave Your Comment

Click to reload image