Samantha Ruth Prabhu के पिता के निधन के बाद वायरल हो रहा उनका पोयम, बेटी के तलाक पर हो गए थे इमोशन …
साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के पिता का हाल ही में निधन हो गया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी बातें तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें उन्होंने अपनी बेटी के तलाक को लेकर भी अपनी राय जाहिर की थी. निधन के बाद उनका एक पोयम वायरल होने लगा है.
बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने कई सालों तक नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी. हालांकि, दोनों की शादी 4 साल भी टिक नहीं पाई और दोनों ने 2021 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. तलाक के ऐलान से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी हैरान थे. एक्ट्रेस के पिता जोसेफ प्रभु ने भी फेसबुक पर इस फैसले के बारे में अपने इमोशन शेयर किए थे. शुक्रवार को उनके निधन के बाद, जोसेफ के वही शब्द फिर से सुने जा रहे हैं, जब उन्होंने एक इमोशनल पोयम लिखी था. जो अब तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनके इमोशन को साफ समझा जा सकता है.
‘बहुत समय पहले,
एक कहानी थी,
और अब वो नहीं है!
तो, चलिए एक नई कहानी शुरू करते हैं;
और एक नया अध्याय!’.
बेटी के तलाक से हो गए थे इमोशनल
इस पोयम को शेयर करते हुए कपल की शादी की पुरानी तस्वीरें भी शेयर की गई थीं. उनकी बातों और कविता ने फैंस को बहुत प्रभावित किया था और उन्होंने जोसेफ को ढेर सारे सपोर्टिव मैसेज भेजे थे. जोसेफ ने बताया कि तलाक की खबर उन्हें हैरान करने वाली लगी थी, जैसे आसमान से बिजली गिरी हो. इसे समझने में उन्हें समय लगा. उन्होंने कहा, ‘अपनी भावनाओं को समझने में बहुत वक्त लगा, क्योंकि जिंदगी में दुख में फंसे रहने का वक्त नहीं होता’. हालांकि, वो लाइमलाइट से काफी दूर रहते थे.
बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो अगले महीने 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धुलियापा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं. वहीं, अगर सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनको आखिरी बार वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया था.