मनोरंजन

Sherlyn Chopra ने Sushmita Sen को कहा थैंक्यू, बेटी से जुड़ा है किस्सा …

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्डनेस की वजह सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अपने इंटरव्यू को लेकर वो फिर से चर्चा में आ गई हैं. शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने इंस्टाग्राम पर अपने इंटरव्यू का एक पार्ट शेयर किया है. इस क्लिप में वो सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनकी बेटी का जिक्र करती दिखाई दे रही हैं.

सुष्मिता की बेटी पर क्या बोलीं शर्लिन

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपनी लाइफ के बारे में काफी सारी बातें की है. इसका एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. वीडियो में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बेटी का जिक्र करती दिख रही हैं. वीडियो में वो बता रही हैं कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी ने अपने क्लासमेट की बात पर कैसे रिएक्ट किया था. 

सुष्मिता के पुराने क्लिप का किया जिक्र

दरअसल, शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) जो बात बता रही हैं, इस बारे में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के पॉडकास्ट में जिक्र किया था. शर्लिन कहती हैं, क्लासमेट के एक्ट्रेस की बेटी को स्टूपिड कहने के बाद उसने उसके कान में पेंसिल मार दी थी. इस बार सुष्मिता को स्कूल बुलाया गया था, तब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को समझाया था कि अगर आप किसी लेबल को पर्सनली ले रहे हैं, तब आपको बुरा लगता है. लेकिन आप उसे अपने ऊपर लेते ही नहीं है, तो आपको असर नहीं लगता है.

शर्लिन ने सुष्मिता को कहा थैंक्यू

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का कहना है कि वो पहले लोगों को उनकी बातों का जवाब देने में भरोसा करती थीं, लेकिन अब वो लोगों की बातों को इग्नोर कर देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आपके ज्ञान के मोतियों के लिए धन्यवाद, जिन्हें मैं अपने रोजाना के जीवन में अपनाना चाहता हूं…’

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ‘वजह तुम हो’, ’दिल बोले हड़िप्पा’, ’गेम’ और ‘जवानी दीवानी: अ यूथफुल जॉयराइड’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Leave Your Comment

Click to reload image