मुसीबत में फंसे Aamir Khan, पाली हिल वाले घर पर चलेगा बुलडोजर …
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) पर एक मुसीबत आ गई है. खबर है कि उनका मुंबई के पाली हिल एरिया का घर अब टूटने वाला है. उनके घर पर बुलडोजर चलने वाला है और घर रिडेवलप किया जाएगा. साल 2023 से चल रही इस प्लानिंग पर अब काम शुरू हो गया है.
दोबारा बनेगा आमिर खान का घर
बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) जिस बिल्डिंग में रहते हैं, उसमें 24 अपार्टमेंट हैं, जिसमें से 9 आमिर खान (Aamir Khan) के हैं. उनकी बिल्डिंग 40 साल से पुरानी है, इसीलिए इसका रिडेवलपमेंट कराया जा रहा है. सोसायटी की Atmosphere Realty के साथ पार्टनरशिप है.
बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट प्लान में आमिर खान (Aamir Khan) पूरी तरह से इंवॉल्व हैं. नए स्ट्रक्चर में वहां रहने वालों को 55-60 परसेंट ज्यादा एरिया वाले घर मिलने की उम्मीदें हैं. अपार्टमेंट की रिडेवलपमेंट की लागत 80 हजार से 1,25,000 पर स्क्वायर फुट है.
इस फिल्म में दिखे थे आमिर खान
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आमिर खान (Aamir Khan) को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) फीमेल लीड रोल में थी. ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म लापता लेडीज को प्रोड्यूस किया था. वो इस फिल्म में इंस्पेक्टर का रोल भी निभाने वाले थे. लेकिन फिल्म की डायरेक्टर और आमिर की पूर्व पत्नी ने उनकी बजाय रवि किशन को इस रोल में लिया. उन्होंने फिल्म सलाम वेंकी में गेस्ट अपीरियंस भी दी थी.