मनोरंजन

पुष्पा 2 की 'श्रीवल्ली' के लिए Vijay Deverakonda ने कही दिल की बात, खुशी से झूमीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर कई साल से अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस दोनों को ऑफिशियली साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। 

सोमवार को यानी की 9 दिसंबर को रश्मिका ने पुष्पा 2 के बाद अपनी नई फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर शेयर किया था। टीजर की खास बात ये थी कि इसमें विजय ने खुद अपनी आवाज दी है। डियर कॉमरेड फेम एक्टर ने टीजर के बहाने एक्ट्रेस को अपना लकी चार्म तक बता दिया है।
 
विजय का लकी चार्म हैं रश्मिका मंदाना
 
द गर्लफ्रेंड के टीजर को एक्स पर शेयर करते हुए विजय ने एक नोट लिखा जो सबका ध्यान खींच रहा है। एक्टर ने लिखा, 'मुझे इस टीजर का हर सीन पसंद है। मैं इसको देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। रश्मिका हम में से कई अभिनेताओं के लिए एक लकी चार्म की तरह रही हैं, हमारी सबसे बड़ी सफलता का हिस्सा।

Leave Your Comment

Click to reload image