नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में इस वक्त हर कोई ट्रॉफी के पीछे भाग रहा है। कंटेस्टेंट्स अपना फायदा देखने के लिए अपने ही दोस्त को नॉमिनेट कर रहे हैं। जैसा पिछले एपिसोड में देखने को मिला। अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को नॉमिनेट करके सभी को दंग कर दिया। यही नहीं, विवियन को शो में सबसे ज्यादा लोगों ने नॉमिनेट किया है, जिसके बाद वह बहुत मायूस हो गए।
विवियन डीसेना के नॉमिनेशन से उनके चाहने वाले भी नाराज हैं। अब बिग बॉस 14 की विनर रह चुकीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने विवियन की साइड ली है और उनके सपोर्ट में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। साथ ही अभिनेता की पत्नी की हौसला अफजाई भी की है।
विवियन के सपोर्ट में उतरीं रुबीना
रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लिखा, "मैं बिग बॉस के इतिहास में सबसे टार्गेटेड और नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट थी। मेरे पास कभी कोई पीआर नहीं था और ना ही किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई। इसका मतलब यह है कि यह एक कैरेक्टर गेम है जो आपको झकझोरने के लिए बनाया गया है। किसी भी बाहरी प्रभाव से आपके आंतरिक खेल पर असर नहीं पड़ना चाहिए।"
विवियन की पत्नी का बढ़ाया हौसला
रुबीना दिलैक ने विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली का साहस बढ़ाते हुए कहा, "मैं आपकी स्थिति को पूरी तरह से समझती हूं, एक पत्नी के रूप में यह आपके मन की शांति को भंग करता है और आप उनके लिए अपना बेस्ट करना चाहती हैं। प्लीज निश्चिंत रहें, जो उनके भाग्य में है, उसे कोई नहीं छीन सकता। विवियन डीसेना, यह जनता का शो है और जनता जनार्धन है और आपके फैंस आपको कभी निराश नहीं करेंगे।"
मालूम हो कि रुबीना दिलैक और विवियन डीसेना को-स्टार्स रह चुके हैं। दोनों ने टीवी शो शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में साथ काम कर चुके हैं। इस शो में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
यह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड
इस हफ्ते बिग बॉस 18 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विवियन डीसेना
चाहत पांडे
करणवीर मेहरा
एडिन रोज
तजिंदर बग्गा
दिग्विजय राठी
आने वाले वीकेंड का वार में पता चलेगा कि इनमें से कौन बिग बॉस के बाहर जाएगा।