मुंबई, दिसंबर 2024: जब तापमान गिरने लगता है और ठंड बढ़ जाती है, तब रजाई ओढ़कर आरामसे बैठने और वर्कआउट ना करने का मन करता है। हालांकि, सर्दियों का वक्त ताकतपाने, इम्युनिटी बढ़ाने और पूरी तंदुरुस्ती पर ध्यान देने के लिये सबसे अच्छा होताहै। एण्डटीवी के कलाकार ठंड के महीनों में ऐक्टिव, एनर्जी से भरपूर औरस्वस्थ रहने के लिये अपने फिटनेस रुटीन बता रहे हैं। इन कलाकारों में शामिल हैं नेहा जोशी (कृष्णा देवी वाजपेयी, ‘अटल’), स्मिता सेबल (धनिया, ‘भीमा’), गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी,‘भाबीजी घर पर हैं’)।
‘अटल‘ की कृष्णा देवी वाजपेयी, ऊर्फ नेहाजोशी ने कहा, ‘‘मेरे दिन की शुरूआत सुबह 15 मिनट के वार्म-अप रुटीन सेहोती है, जिसमें फाॅरवर्ड बेंड्स, स्पाइनल ट्विस्ट्स और हैमस्ट्रिंग स्ट्रेचेस जैसीस्ट्रेचिंग एक्सरसाइजेस शामिल हैं। इनसे रक्त संचार बेहतर, मेरी मांसपेशियाँ लचीलीरहती हैं और शरीर में अकड़न नहीं होती है। गर्म रहने और शरीर को मजबूतरखने के लिये मैं योग तथा पाइलेट्स जैसे इनडोर वर्कआउट्स पर भरोसा करतीहूँ। योग से तनाव पर काबू रखने में भी मदद मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाने केलिये मैं सोने से पहले हल्दी का गर्म दूध पीती हूँ। यह मेरी त्वचा के लिये बेहतरीनकाम करता है और ठीक से सोने में मददगार है। मेरे भोजन में मौसमी सब्जियाँ,जैसे कि पालक, गाजर और चुकंदर शामिल होते हैं। यह जरूरी विटामिन तथा मिनरल्स से भरे होते हैं। हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है, खासकर सर्दियों में, जब हम कम पानी पीते हैं। इसलिये मैं कैमोमाइल और पीपरमिंट जैसी हर्बल टी पीती हूँ। मैं पूरे दिन नींबू और शहद मिलाकर गर्म पानी भी पीती रहती हूँ।’‘
‘भीमा‘ की धनिया,ऊर्फ स्मिता सेबल ने बताया, ‘‘सर्दियों में अक्सर घर पर ही आराम करनाऔर वर्कआउट छोड़ देना अच्छा लगता है। लेकिन तंदुरुस्त रहने के लिये निरंतरता बनायेरखना जरूरी है। मैं स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग का एक आसान और घरेलू रुटीन फाॅलो करतीहूँ। रेसिस्टेन्स बैंड्स और बाॅडीवेट एक्सरसाइजेस, जैसे कि पुश-अप्स, स्क्वैट्सतथा लंजेस मांसपेशियों को सही और लचीला रखने में मेरी मदद करते हैं। इनकसरतों को घर पर आसानी से किया जा सकता है और ज्यादा उपकरणों की जरूरत भीनहीं होती है। इसलिये यह सर्दी के दिनों में सबसे बढ़िया रहती हैं। अपने रूटीन को पूरा करने के लिए मैं सुबह धूप में पैदल चलती हूँ। इससे मेरा मूड अच्छा हो जाता है और मेरे शरीर में विटामिन डी का स्वास्थ्य स्तर बना रहता है।’’
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ‘‘सर्दियोंमें आपको सुस्ती का एहसास हो सकता है, लेकिन मैं फिटनेस के एक आसान और असरदार रुटीन को अपनाकर उससे निपट लेती हूँ। अपनी हार्ट रेट बढ़ाने और मेटाबोलिज्म को ऐक्टिव रखने के लिये मैं स्किपिंग, जम्पिंग जैक्स और बर्पीज जैसी इनडोरकार्डियो एक्सरसाइजेस करती हूँ। यह कसरतें जल्दी हो जाती हैं और मुझे एनर्जी से भर देती हैं। इसलिये यह व्यस्त शेड्यूल में आसानी से फिट हो सकती हैं। मौसम का मजा लेने के लिये मैं नेचर वाॅक या शाॅर्ट हाइक्स पर हफ्ते में एक बार जाती हूँ।बाहर की ताजी हवा मुझे नई उमंग देती है और प्रकृति से जुड़े रहने में मेरी मदद करती है। पोषण भी बहुत मायने रखता है और इसलिये सर्दियों की मेरी डाइट में बादाम, अखरोट और खजूर जैसे ड्राय फ्रूट्स शामिल होते हैं। यह मुझे ऐक्टिव रहने के लिये जरूरी एनर्जी देते हैं। अदरक और नींबू की चाय का एक गर्म प्याला इम्युनिटी बढ़ाने के लिये मेरा भरोसेमंद है। यह मेरे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और सर्दी तथा बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से दूर रखता है।’’
‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी, ऊर्फ शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘सर्दियों का मौसम संतुलन पाने,सक्रिय रहने और अपने शरीर को अंदर से तंदुरूस्त बनाए रखने के लिए होता है। अपने दिन की शुरूआत मैं योग और प्राणायाम से करती हूँ, ताकि मेरा शरीर लचीला रहे और दिमाग शांत। प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और आॅक्सीजन का बेहतर प्रवाह सुनिश्चित होता है। यह सर्दियों में बेहद जरूरी है, क्योंकि हम ज्यादातर वक्त इनडोर रहते हैं। योग के बाद मैं 20 मिनट के लिये लाइट कार्डियो या ब्रिस्क वाॅकिंग करती हूँ, ताकि खून का बहाव और मेटोबाॅलिज्म सही रहे। मानसिक स्वास्थ्य केलिये मैं रोजाना माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की गतिविधियाँ करती हूँ। इससे मुझे एकाग्र रहने में मदद मिलती है और तनाव नहीं होता है, चाहे मेरा शेड्यूल कितना भी व्यस्त हो। सर्दियों के लिये मेरी डाइट में सूप, स्ट्यू और गर्म पकवान शामिलहैं और मैं प्रोसेस्ड फूड्स से बचती हूँ। अपनी त्वचा को पोषण देने और रूखेपन से बचाने के लिए मैं खूब सारा पानी और गर्म हर्बल चाय पीती हूँ। सर्दियों में मुश्किल हो सकती है, लेकिन सही तरीका अपनाकर हम शरीर और दिमाग की सेहत को बेहतर बनाने का मौका पा सकते हैं।’’
देखते रहिये अपने पसंदीदा एण्डटीवी शोज ‘अटल’ रात 8:00 बजे, ‘भीमा’ रात 8:30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार!