महाकाल के शरण में पहुंचे अभिनेता उत्कर्ष शर्मा: भस्म आरती में हुए शामिल, कहा- मुझे मंदिर आकर हुआ अद्भुत अनुभव
2024-12-18 13:25:27
उज्जैन। फिल्म अभिनेता उत्कर्ष शर्मा (Film actor Utkarsh Sharma) आज अल सुबह महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple Ujjain) पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आर्शीवाद लिया. साथ ही नंदी हाल में बैठकर शिव साधना की.
अभिनेता ने कहा कि मंदिर समिति और सरकार ने जो महाकालेश्वर में व्यवस्थाएं की हैं, वह बेहद प्रशंसनीय हैं. मुझे इस मंदिर में आकर अद्भुत अनुभव हुआ. हर किसी को महाकाल की भस्म आरती प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन आकर एक दिव्य शांति का अनुभव होता है. बात दें कि भस्म आरती के बाद महेश पुजारी, पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी और विपुल चतुर्वेदी ने एक्टर उत्कर्ष शर्मा का विधिवत पूजन संपन्न कराया.