मनोरंजन

32 साल बाद Sharmila Tagore ने अपने इस को-स्टार के साथ किया काम, 90 के दशक में दी थी सुपरहिट फिल्म

नई दिल्ली। 90 के दशक में बड़े पर्दे पर कुछ जोड़ियां हिट साबित हुई। सिनेमा लवर्स उन्हें साथ देखने के लिए आज भी इंतजार करते हैं। इनमें से ही एक दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) और एक्टर मोहन अगाशे (Mohan Agashe) की जोड़ी भी है। दोनों की दोस्ती के किस्से भी बॉलीवुड के गलियारों में खूब चलते हैं। 90 के दशक से दोनों की दोस्ती अच्छी रही है। मीरा नायर की फिल्म मिसिसिपी मसाला से दोनों ने साथ काम किया था। बता दें कि यह चर्चित फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी।

आउटहाउस से हुई बड़े पर्दे पर वापसी
 
शर्मिला टैगोर और मोहन आगशे आउटहाउस फिल्म (Outhouse movie) के जरिए लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर चुके हैं। खास बात है कि ये दोनों दिग्गज कलाकार तीन दशक बाद एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले उन्हें 1992 में आई मिसिसिपी मसाला में साथ देखा गया था। अब इस फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर दोनों ने पीटीआई से बातचीत की है।
 
एक्टर ने खोले शर्मिला टैगोर के राज
 
अक्सर देखा जाता है कि साथ काम करने वाले स्टार्स एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जानते हैं। शर्मिला और मोहन की दोस्ती को करीब 32 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अभिनेता मोहन ने दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला के एक राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि वह अपुर संसार, देवी के साथ-साथ कई मशहूर फिल्मों में अपनी भूमिका लिए मशहूर हो चुकी थीं, लेकिन उन्हें छिपकलियों से डर लगता था। शर्मिला ने इतना सुनते ही मोहन को टोकते हुए कहा, छिपकली नहीं 'कॉकरेज'।
 
मोहन आगशे को अच्छी लगती थी शर्मिला की ये बात
 
अभिनेता मोहन आगशे ने खुलासा किया कि उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला की एक बात अच्छी लगती थी। उस समय उनके पास हर शाम किसी न किसी तरह का न्योता जरूर आता था। जिसमें वह अक्सर मोहन गोखले और मुझे साथ लेकर जाती थीं। शर्मिला टैगोर को आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ब्रेक के बाद में बड़े पर्दे पर देखा गया था। हाल ही में उनकी फिल्म गुलमोहर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया था।
 
सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है आउटहाउस
 
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुनील सुकथानकर के निर्देशन में बनी फिल्म आउटहाउस सिनेमाघरों में आज यानी 20 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें शर्मिला टैगोर, मोहन आगशे के अलावा सोनाली कुलकर्णी जैसे स्टार्स ने काम किया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image