Gossip Girl एक्ट्रेस के आरोपों के बीच Justin Baldoni की पीआर ने छोड़ा उनका साथ, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। हॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर जस्टिन बाल्डोनी (Justin Baldoni) आमतौर पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इन दिनों उनका नाम विवादों के कारण चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में 'इट एंड्स विद अस' की को-स्टार ब्लेक लाइवली (Blake Lively) ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही बाल्डोनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर जस्टिन बाल्डोनी पर लगे आरोपों के बाद उन्हें टैलेंट एजेंसी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद, अब उनकी पब्लिसिस्ट जेनिफर एबेल ने पीआर फर्म से इस्तीफा दे दिया है। सवाल खड़ा होता है कि उन्होंने पूरे विवाद के बीच अचानक यह फैसला क्यों लिया है।
जेनिफर ने किस वजह से छोड़ दी फर्म?
The Wrap की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर एबेल (Jennifer Abel) ने टॉक्सिक वर्क माहौल के कारण पीआर फर्म जोंसवर्क्स से इस्तीफा दिया। बता दें कि उनके ऊपर इस्तीफा देने से पहले फर्म की ओर से दस्तावेज और क्लाइंट की जानकारी चुराने के आरोप लगाए जा चुके थे। इस पूरे विवाद में बाल्डोनी और उनकी टीम पर कॉन्ट्रेक्ट उल्लंघन और बदनामी करने के लिए एक और मुकदमा भी दायर किया गया है। इस पूरे मामले को देखने के बाद कहा जा सकता है कि इस पूरे मामले ने कानूनी लड़ाई को और जटिल बना दिया है।
फर्म छोड़ने के बाद का पूरा विवाद
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर एबेल ने 10 जुलाई को इस्तीफा देने के अपनी खुद की फर्म RWA कम्युनिकेशंस शुरू की। हालांकि, फर्म छोड़ने का उनका निर्धारित दिन 23 अगस्त का था, लेकिन 21 अगस्त को ही जोंसवर्क्स ने उनके ऊपर दस्तावेज और क्लाइंट की चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निकाल दिया था।
फर्म की ओर से किया गया है यह दावा
जोंसवर्क्स ने जेनिफर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने क्लाइंट्स से संपर्क किया है और करीब 70 दस्तावेज चुराए। जेनिफर एबेल की टीम ने मामले पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा। उनका दावा है कि किसी भी डॉक्यूमेंट की चोरी नहीं की गई है और क्लाइंट्स को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया है।