Bigg Boss 18: अब खुलेंगी विवियन-रजत की आंखें! आ रहे हैं इन कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर, नए साल पर आएगा ये ट्विस्ट
2025-01-01 14:44:27
नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Family Week: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। इस वक्त घर में 10 सदस्य रह गए हैं। मेकर्स ने 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के बाद अब कंटेस्टेंट को नए साल पर फैमिली वीक की तोहफा दिया है।
लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है एक एक करके सभी सभी फैमिली से कोई न कोई शो में पहुंच रहा है। शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मां, विवियन डीसेना की बीवी नूरन अली प्रोमो में नजर आ रहे हैं।
महीनों बाद घरवालों को देख भावुक हुए कंटेस्टेंट
सबसे पहले घर में अविनाश मिश्रा की मां एंटर होती हैं जो बड़ी ही शांती के साथ घर में बेटे और सबके साथ मुलाकात करती हैं। वहीं जैसे ही शिल्पा शिरोडकर अपनी बेटी को देखती हैं वो अपने आंसू रोक नहीं पाती।
शिल्पा को रोता हुए देख सभी की ही आंखें नम हो जाती हैं। चुम दरांग भी काफी इमोशनल दिखती हैं। वहीं पत्नी नूरन को देख विवियन भी खुद को रोक नहीं पाते और बिग बॉस से उन्हें फ्रीज करने को कहते हैं।
ईशा सिंह की मां ने शालीन पर की बात
इसके अलावा पिछले कुछ वक्त से ईशा सिंह अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम बेकाबू को-स्टार शालीन भनोट से जोड़ा जा रहा था। इन अफवाहों पर ईशा सिंह की मां ने खुलकर बात की है।
एक इंटरव्यू में ईशा की मां ने बताया कि शालीन के साथ ईशा का केवल दोस्ती का रिश्ता है। ईशा की मां ने कहा कि शालीन जब भी फिल्म सिटी आते हैं तो उनसे आकर जरूर मिलते हैं। इसके अलावा दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है जैसे कहा जा रहा है।
नए साल पर हुई जमकर मस्ती
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि साल की आखिरी शाम घर में खूब मस्ती हुई थी। घर की शाम को और भी शानदार बनाने के लिए शो में भारती सिंह, करण कुंद्रा, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल ने कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की थी। वहीं मुनव्वर फारूकी ने भी घरवालों को काफी रोस्ट किया था। कंगना रनौत ने भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन करने के दौरान जश्न का मजा दुगना किया। घर में कंगना पूरे तानाशाह मोड में दिखीं थी।