मनोरंजन

Alia Bhatt होंगी बॉलीवुड की अगली Deepika Padukone! राम कपूर ने एक्ट्रेस के काम और करियर पर खोले राज

नई दिल्ली। Ram Kapoor on Alia Bhatt: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी परिवार से आती हो लेकिन पर्दे पर उन्होंने अपने आपको साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। आलिया ने काफी कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, उस वक्त उनको देखकर लोगों को लगा नहीं था कि वो इतनी जल्दी बड़ा मुकाम हासिल कर पाएंगी।

डेब्यू के बाद से आलिया भट्ट ने काफी लंबा सफर तय किया है। राम कपूर, जिन्होंने उनके साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया था हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के स्टारडम और पोटेंशियल पर बात की।

आने वाले समय में बन सकती हैं दीपिका
 
राम कपूर ने कहा कि आलिया भट्ट में दीपिका पादुकोण जैसा बनने की क्षमता नजर आती है। एक्टर ने उनके डेब्यू के दिनों को याद किया और बताया कि सेट पर वह सबसे छोटी थीं, इसलिए लोगों को लगा कि वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को इंडस्ट्री में पैर जमाने में वक्त नहीं लगेगा और उन्हें सक्से पाने के बेहतर मौके मिलेंगे। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में राम ने कहा, 'वह आज आलिया भट्ट हैं, जिन्होंने एक कपूर से शादी की है। अगर वह वैसे ही चलती हैं जैसे वह अभी जा रही है, तो वह दीपिका होंगी। वह कोई आम स्टार चाइल्ड नहीं हैं।'
 
प्रोफेशनली रहती हैं काफी एक्टिव
 
राम ने आलिया के प्रोफेशनल तौर-तरीकों पर भी बात की और बताया कैसे वो कई ऐसे निर्माताओं को जानते हैं एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वो कहते हैं, 'सेट पर वह हर निर्देशक को 'सर' कहकर बुलाती हैं, भले ही वह उनसे छोटा हो।'आलिया, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के डेब्यू को याद करते हुए राम कपूर ने कहा, 'हर कोई बहुत छोटा था। इंडस्ट्री काफी मुश्किल है, हर कोई उन्हें शक की नजरों से देख रहा था। आलिया सबसे छोटी थीं। अगर उस समय की आलिया को देखकर कहा जाता कि वो काफी कुछ हासिल कर लेंगी तो कोई विश्वास नहीं करता।'
 
राम ने उनकी क्यूटनेस पर भी बात की और कहा, 'वो सचमुच एक छोटी सी बच्ची थी। वह आज की आलिया नहीं हैं। वरुण और सिद्धार्थ के लिए लोगों को लगा कि शायद उनके पास मौका है, लेकिन आलिया तो बच्ची थीं। आज उसने जो हासिल किया है उसे देखते हुए, सलाम!'
 
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
 
आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म जिगरा में देखा गया था। इस मूवी में उनके साथ वेदांग रैना ने काम किया था। इसके अलावा वो जल्दी ही अपनी नई फिल्म अल्फा के साथ पर्दे पर वापसी करने वाली हैं जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। आलिया के पास भंसाली की लव एंड वॉर भी जिसमें रणबीर और विक्की कौशल दिखाई देंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image