किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें झेलना पड़ेगा नुकसान
आज 8 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहने वाली है. फाल्गुन सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी और शबरी जयंती है. यह दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज की नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे
मेष राशि
जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा. संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है. सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है. रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा.
वृषभ राशि
आज का दिन संतोष और शान्ति का है. राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है. नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी.
मिथुन राशि
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा. संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा. सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा.
कर्क राशि
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है. आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है. यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी.
सिंह राशि
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी. शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा. सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है. शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे.
कन्या राशि
रोजगार, व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी. संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा. दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है.
तुला राशि
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा. घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी. कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए. विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है.
धनु राशि
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे. शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा. ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे.
मकर राशि
आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे. कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा. माता-पिता का विशेष ध्यान रखें.
कुंभ राशि
आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है. कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इसलिए सावधान रहें और झगड़े व विवाद से बचें.
मीन राशि
आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा. दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा. आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है.