रोचक तथ्य

Sendha Namak Benefits In Vrat : व्रत में सेंधा नमक क्यों खाते हैं, जानें क्यों मानते हैं इसे शुद्ध और व्रत का नमक

सेंधा नमक इसका इस्मेताल आमतौर पर अब सभी घरों में होने लगा है लेकिन, पहले इसका सेवन विशेष रूप से व्रत के दौरान किया जाता है। सेंधा नमक के जितने मेडिकल फायदे हैं उतने ही फायदे शास्त्रों में भी बताए गए हैं। हिंदू ग्रंथों से लेकर बाइबिल तक में इसका जिक्र किया गया है। शास्त्रों में सेंधा नमक को शुद्ध बताया गया है इसलिए व्रत में इसका सेवन करना उत्तम रहता है। क्योंकि, व्रत के दौरान शुद्धता का सबसे अधिक ख्याल रखना चाहिए। लेकिन, क्या आप जानते हैं सेंधा नमक के बारे में शास्त्रों में क्या जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं क्यों व्रत में सेंधा नमक का सेवन करना बेहद जरूरी है।

क्या शुद्ध होता है सेंधा नमक?

सेंधा नमक का इस्तेमाल केवल व्रत के खाने में ही नहीं किया जाता है बल्कि कई धर्मों में पवित्र समारोह में भी किया जाता है। बता दें कि सेंधा नमक को इसलिए शुद्ध माना जाता है क्योंकि, इसे रिफाइंड करके नहीं बनाया जाता है। हालांकि, भारत में यह बहुत ही कम मात्रा प्राप्त होता है। यह सबसे ज्यादा पाकिस्तान में मिलता है। लेकिन, भारत में इसे हिमाचल प्रदेश से मिलता है और राजस्थान ढील से भी इसके प्राप्त किया जाता है।

सेंधा नमक व्रत में खाने का धार्मिक कारण क्या है?

व्रत में सेंधा नमक के प्रयाग का धार्मिक कारण इसकी शुद्धता ही है। क्योंकि, साधारण नमक कई केमिकल प्रोसेस से गुजर कर घर तक पहुंचता है। सेंधा नमक प्राकृतिक होता है जैसे की फलहार। इसलिए इसका सेवन व्रत में करना शुभ रहता है। दरअसल, व्रत के दौरान सिर्फ फलाहार किया जाता है। लेकिन, जैसे नवरात्रि के दौरान 9 दिनों के लिए नमक की जरुरत सिर्फ हमारे मुंह के स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी बहुत जरूरी है। सेंधा नमक व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत करता है। नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाकर रखता है जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

सेंधा नमक शरीर को देता है यह फायदे

व्रत के दौरान कई बार व्यक्ति को थोड़ा तनाव बढ़ जाता है। दरअसल, इस दौरान फलाहार और लगातार पूजा पाठ करने के कारण ऐसा हो सकता है। तनाव को कम करने के लिए हमारे शरीर में दो हार्मोन होते हैं सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन यह दोनों तनाव से लड़ने में मददगार होते हैं। इसलिए व्रत के दौरान सेंधा नमक का सेवन करने से तनाव कम होता है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है। 

Leave Your Comment

Click to reload image