मध्य प्रदेश

फिर होगी ठंड की दस्तक… महीने के आखिरी में छूटेगी कंपकंपी

 2 दिन गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, फिर होगी ठंड की दस्तक… महीने के आखिरी में छूटेगी कंपकंपी

जबलपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग को मिल रहे संकेतों की मानें तो वर्षा करने वाली अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं।

इनके प्रभाव से 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने से जबलपुर व आस-पास के कुछ क्षेत्रों हल्की वर्षा का अनुमान है।

रात में बढ़ जाएगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण हिमालयन बंगाल के ऊपर बना हुआ है। वहीं, उत्तर भारत में भी चक्रवात सक्रिय है इसके प्रभाव से आंशिक वर्षा के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। दिन में धूप तो रात में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

 

माह के दूसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आना शुरू आने लगेगी और महीने के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ जाएगा। फिलहाल मौसम की बदलती रंगत के बीच तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगो का पसीना छुड़ा रही है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image