हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर पर जानलेवा हमला: मरीज की मौत के बाद Doctor पर टूट पड़े परिजन, जमकर की मारपीट
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ है। मरीज की मौत के बाद परिजनों को गुस्सा आ गया और डॉक्टर पर टूट पड़े। मृतक के घर वालों ने जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज की है।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि एक शख्स को गंभीर हालत में हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन भड़ उठे और डॉक्टर पर टूट पड़े।
मौत के बाद आईसीयू में जाने को लेकर भी डॉक्टर से भिड़ गए। इतना ही नहीं मृतक के घर वालों ने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट भी की। डॉक्टर पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरी घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।