देश-विदेश

कोल्लूर मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी, पत्नी प्रगति संग लिया देवी मूकाम्बिका का आशीर्वाद

 मुंबई । कंतारा की जबरदस्त सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने खुद को भारतीय सिनेमा के बड़े कलाकारों में शामिल कर लिया है। उनकी शानदार एक्टिंग और बढ़िया निर्देशन दर्शकों और आलोचकों दोनों को खूब पसंद आई है। इसके चलते उन्हें काफी तारीफ, फैन्स का प्यार और इंडस्ट्री में बड़ा सम्मान हासिल किया है।


सारी सफलता के बीच भी ऋषभ शेट्टी एक धार्मिक और परिवार से जुड़े इंसान हैं, जो हमेशा इनके लिए समय निकालते हैं। हाल ही में वह कर्नाटक के उडुपी जिले में श्री कोल्लूर मूकांबिका मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

 
 

ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर श्री कोल्लूर मूकांबिका देवी मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी भी साथ दिखीं। दोनों पारंपरिक कपड़ों में बेहद अच्छे लग रहे थे। 

 

उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो, ऋषभ शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 के जरिए दर्शकों को खास अनुभव देने को तैयार हैं, जो लोककथाओं और आस्था से जुड़ी होगी। इसके अलावा वह जय हनुमान और ऐतिहासिक फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में भी नजर आएंगे। इन फिल्मों के जरिए ऋषभ अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से भारतीय दर्शकों को दिल से जुड़ी कहानियां दिखाएंगे।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image