देश-विदेश

नेपाल में युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा

 काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के दूसरे हिस्‍सों में सोमवार को जमकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। देश के गृह मंत्री रमेश लेखक ने प्रदर्शनों में 25 लोगों की मौत की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है।

एक वरिष्ठ मंत्री की तरफ से बताया गया है कि शाम को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपना इस्तीफा सौंप दिया। देश में फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और व्‍हाट्सएप समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर लगे बैन के बाद जेन-जी समूह की तरफ प्रदर्शनों का आयोजन किया गया था। प्रतिबंधों और शासन संबंधी मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन काठमांडू समेत कई शहरों में जानलेवा साबित हुए। 

Leave Your Comment

Click to reload image