कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पीएम व शिक्षामंत्री का फूंका पुतला दहन किया
2026-07-24 14:38:10
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पीएम व शिक्षामंत्री का फूंका पुतला दहन किया
दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुंगेली चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।
लोरमी - दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में तथा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा मुंगेली चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुराना बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन के राष्ट्रपति के नाम 3 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें मांग की गई कि परीक्षाओं में हुई भारी गड़बड़ी एवं संस्थागत विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे। परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमिताओं एवं लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विषय में संसद में तत्काल विशेष चर्चा कराई जाए तथा नई दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों एवं युवाओं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और आपराधिक मामलों को तुरंत वापस लिया जाए। धरना प्रदर्शन में सभी वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है, परीक्षाओं में हो रही धांधली पेपर लीक ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार और अनिश्चिता में धकेल दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं दमनकारी कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मायारानी सिंह, पवन अग्रवाल, मनीष त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव लतारानी वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, नितेश पाठक, कृष्णा सोनी, प्रदीप दुबे, परसादी यादव, मेन कुमार भार्गव, राजेश चंद्राकर, रामप्रकाश यादव, रामजी ध्रुव, सविता पाठक, सगीरा खान, परमेश्वर गुप्ता, पार्षद शशांक वैष्णव, धनंजय दुबे, अभिलाष जायसवाल, आकाश वैष्णव, देवा मार्को, कैलाश श्रीवास, हेमंत मानिकपुरी, रामशरण खांडे, बजरंग बंजारा, राजा त्रिपाठी, बिंदु यादव रामप्रसाद पटेल आदि उपस्थित रहे।
डिंडौरी में भी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन-
ब्लाक कांग्रेस डिंडौरी के द्वारा भी डिंडौरी बाजार में धरना प्रदर्शन कर पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम स्वरूप श्याम, ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, विद्यानंद चंद्राकर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राकेश रजक, रेशम ग्रीतलहरे, पुरुषोत्तम मार्को, जिला सचिव सोहन वर्मा, संतोष राज, राजेश मरावी, संदीप मरावी, जाकिर हुसैन, नागेंद्र पटेल, रामनिहोरा कश्यप, प्रकाश वैष्णव, संतोष जायसवाल, धर्मेंद्र भास्कर, रामबली साहू, रामू निषाद, कमल धुर्वे, सुंदर मार्को, मिलउ श्याम, रामशरण खांडेकर, लखन यादव, दिलीप साहू, कृष्णा यादव, अजीत, कामता सोनवानी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।