बांकीपुर उपचुनाव अपडेट: 21वें राउंड तक प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त
पटना । बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। 21वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक वे भाजपा प्रत्याशी से 11,893 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार:
प्रशांत किशोर (जन सुराज पार्टी) – 42,169 वोट
नीरज कुमार (भाजपा) – 30,276 वोट
रेखा कुमारी (राजद) – 10,309 वोट
अब तक के रुझानों में मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज और भाजपा के बीच सिमटता नजर आ रहा है, जबकि राजद की उम्मीदवार तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। हालांकि निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।
लगातार बढ़त मिलने के बाद पटना स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। समर्थक अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है और सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही आधिकारिक नतीजे जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को हुए मतदान में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।
इस उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज ने प्रशांत किशोर और राजद ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। कुल 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 1995 से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर इस बार के उपचुनाव के नतीजों पर पूरे बिहार की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।