देश-विदेश

चुनाव आयोग की टीम मणिपुर पहुंची, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

 इंफाल । वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों के नेतृत्व में चुनाव आयोग का एक दल आगामी विधानसभा चुनावों की समीक्षा के लिए मणिपुर पहुंचा है। आयोग अगले वर्ष की शुरुआत में मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में मतदान कराने की योजना बना रहा है। चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त और आयुक्त भी इन राज्यों का दौरा करेंगे।
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल इस समय मणिपुर में है। आयोग की योजना अगले साल की शुरुआत में मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव कराने की है। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों के नेतृत्व में दल चुनाव वाले राज्यों का दौरा कर रहा है।

इसके बाद, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले पूरा निर्वाचन आयोग इन राज्यों का दौरा करेगा। निर्वाचन आयोग के अधिकारी उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं, जबकि पंजाब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए 28 अक्टूबर को दौरा निर्धारित है। गोवा का दौरा भी प्रस्तावित था, लेकिन अब उसकी तारीखों में बदलाव किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों के लिए चुनाव होगा।वहीं, 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा और 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचन आयोग को विधानसभा का ‘‘कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने से भी पहले चुनाव कराने की अनुमति है’’। निर्वाचन आयोग ने हाल में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में वार्षिक विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा करते समय इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सूचित किया था कि पहले उल्लेखित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव “अगले साल की शुरुआत में” होने हैं।पांचों चुनावी राज्यों में फिलहाल मतदाता सूचियों का विशेष सारांश पुनरीक्षण किया जा रहा है। इन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूचियां चार जनवरी को प्रकाशित की जाएंगी।

Leave Your Comment

Click to reload image