देश-विदेश

PM Brunei Visit: ब्रुनेई की धरती से चीन को कड़ा संदेश, पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर भी दिया खास मैसेज

नई दिल्ली। PM Brunei Visit ब्रुनेई के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से द्विपक्षीय मुलाकात की। पीएम ने कहा कि राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे दोनों देशों के बीच दोस्ती का आधार महान सांस्कृतिक परंपरा है। इसी बीच पीएम ने इशारों-इशारों में चीन को भी खरी-खरी सुनाई।

एक्ट ईस्ट नीति में ब्रुनेई महत्वपूर्ण भागीदार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में ब्रुनेई एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जो हमारे लिए उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि मेरी यात्रा और हमारी चर्चाएं आने वाले समय के लिए हमारे संबंधों को एक रणनीतिक दिशा प्रदान करेंगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image