मनोरंजन
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में चंद बरदाई बनकर आशुतोष राणा सुना रहे हैं अपने मित्र और भारत के वीर सम्राट की गौरवगाथा
मुंबई, मई 2025: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहा है अपना आगामी ऐतिहासिक धारावाहिक चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान, जो एक ऐसे युवा राजकुमार की अद्भुत यात्रा को दर्शाता है, जिसने असाधारण पराक्रम और बुद्धिमत्ता से भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। यह भव्य गाथा पृथ्वीराज चौहान के प्रारंभिक जीवन, उनके सामने आई चुनौतियों और उन्हें पार करने के उनके साहस, विवेक और अदम्य उत्साह को प्रभावशाली रूप से चित्रित करती है। बचपन से लेकर उनके शासन की निर्णायक लड़ाइयों तक, यह शो एक ऐसे वीर सम्राट की प्रेरणादायक कहानी को जीवंत करता है, जिसकी विरासत आज भी इतिहास के पन्नों में गूँजती है।
इस ऐतिहासिक कहानी में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा गहराई जोड़ने का काम कर रहे हैं, जो पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई की भूमिका में अपने प्रभावशाली स्वर से कथा को स्वर देंगे। अपनी सशक्त आवाज़ और गूँजते संवादों के लिए अलग पहचान रखने वाले राणा दर्शकों को इस ऐतिहासिक यात्रा से भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे और उन्हें उस युग की गहराइयों में ले जाएँगे। उनका यह स्वरूप कथा में गंभीरता, प्रामाणिकता और गौरव का भाव लेकर आएगा।
इस शो से जुड़ने को लेकर अपने विचार साझा करते हुए आशुतोष राणा ने कहा, "इस महान ऐतिहासिक गाथा का नैरेटर बनना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है। बचपन में मैंने पृथ्वीराज चौहान की वीरता, बुद्धिमत्ता और अद्वितीय साहस की कई कहानियाँ सुनी थीं, जिन्होंने मुझ पर हमेशा-हमेशा के लिए गहरा प्रभाव छोड़ा है। अब उसी महापुरुष की कथा का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत विशेष अनुभव है। एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा ही यह मानता हूँ कि आवाज़ में अपार शक्ति होती है। इस नैरेशन के माध्यम से मैं इस कहानी में गरिमा, गंभीरता और भावनात्मक गहराई लाने का प्रयास करूँगा। मेरे भीतर जो भावनाएँ हैं, वो शक्ति, सम्मान और समर्पण से भरी हैं, और ये ही इस शो की आत्मा से मेल खाती हैं।"
देखिए चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान, 4 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनीलिव पर
Sasural Simar Ka फेम Dipika Kakar के पेट में टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर… YouTube व्लॉग पर छलका पति Shoaib Ibrahim का दर्द
इंदौर। ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) को लीवर ट्यूमर का पता चला है। इसके बाद से टीवी एक्ट्रेस मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
उनके पति और अभिनेता शोएब अख्तर ने अपने YouTube व्लॉग यह खुलासा (Dipika Kakar health update) किया। शोएब ने बताया कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। साथ ही उन्होंने दीपिका के चाहने वालों को थोड़ी राहत देते हुए बताया कि सीटी स्कैन से पता चला है कि ट्यूमर कैंसर नहीं है।
शोएब ने अपने व्लॉग (Shoaib Ibrahim emotional post) में बताया कि दीपिका ठीक नहीं हैं। उनके पेट में एक समस्या है, जो अब गंभीर हो गई है। बकौल शोएब- ‘जब मैं चंडीगढ़ में था, तो दीपिका के पेट में दर्द होने लगा और शुरू में हमें लगा कि यह एसिडिटी की वजह से है और यही सोचकर इलाज कराया।’

‘जब दर्द ठीक नहीं हुआ, तो फैमिली डॉक्टर से सलाह ली। उन्होंने कुछ एंटीबायोटिक दीं और उसे ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा। दीपिका ने 5 मई तक ये एंटीबायोटिक दवाएं लीं। जब मैं वापस लौटा तो वह ठीक थीं। फिर पापा के जन्मदिन के बाद उसे एक बार फिर दर्द होने लगा। इस बीच टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि उनके शरीर में इंफेक्शन है।’
शोएब ने आगे बताया, ‘डॉक्टर ने हमें बुलाया और सीटी स्कैन कराने के लिए कहा और उसमें पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।’
बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का जलवा कायम: 'केसरी 2', 'हिट 3' और 'रेट्रो' रह गईं पीछे
मुंबई। अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं दिखी। वहीं अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और साउथ की दो बड़ी फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' अब भी संघर्ष कर रही हैं।
125 करोड़ क्लब में 'रेड 2', जल्द पार करेगी 150 करोड़ का आंकड़ा
सोमवार को 'रेड 2' ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 125.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने लागत से कहीं ज्यादा कमा चुकी है। मौजूदा हालात को देखते हुए 'रेड 2' का 150 करोड़ क्लब में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
'केसरी 2' अब भी 100 करोड़ से दूर
अक्षय कुमार की 'केसरी 2' को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 70 लाख रुपये की कमाई की। इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। बावजूद इसके, यह फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।
साउथ की फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' का हाल
नानी स्टारर तेलुगु फिल्म ‘हिट 3’ ने सोमवार को सिर्फ 8 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 72.48 करोड़ रुपये हुआ। वहीं सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ ने सोमवार को 61 लाख की कमाई के साथ अब तक कुल 58.01 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
जहां ‘रेड 2’ तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘केसरी 2’, ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ की रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। आने वाले हफ्तों में कोई बड़ी रिलीज न होने के चलते ‘रेड 2’ को फायदा मिलता रहेगा।
'एक्टर और क्रिकेटर नहीं...', Virat Kohli के टेस्ट संन्यास के बीच Anushka Sharma अनजान शख्स की बात से हुईं Agree
नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली पर लगातार राहुल वैद्य निशाना साध रहे थे, जिस पर अनुष्का ने तो नहीं, लेकिन क्रिकेटर के भाई ने जरूर रिएक्ट किया था। इसके बाद आज सोमवार को कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने टेस्ट मैच से संन्यास लेने की घोषणा की, जिसने फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया।
विराट कोहली की इस जर्नी पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया और पति के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। हालांकि, NH10 एक्ट्रेस के एक दिन में एक नहीं, बल्कि दो पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। एक तरफ जहां अनुष्का ने विराट के टेस्ट से संन्यास पर पोस्ट किया है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक्टर्स और क्रिकेटर को लेकर एक पोस्ट पर रिएक्ट किया है, जिसको लेकर अनुष्का की तारीफ हो रही है।
अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट को किया लाइक
ये तो हम सब जानते हैं कि पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत ने POK में 9 आतंकी अड्डो का विनाश कर मुंहतोड़ जवाब दिया। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की सराहना की। भारतीय सेना ने जिस तरह से देश की सुरक्षा की उस पर अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने आभार व्यक्त किया था।
अब इन सबके बीच हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक और अनजान शख्स के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। इस पोस्ट को महियांक नामक एक शख्स ने शेयर किया था। पोस्ट में शख्स ने लिखा था, "इस तरह के दिन आपको ये एहसास करवाते हैं कि आर्मी मैन रियल हीरोज हैं, बॉलीवुड एक्टर्स और क्रिकेटर्स नहीं हैं। उस शख्स की कही इस बात से अनुष्का सहमत नजर आईं और उन्होंने पोस्ट को लाइक किया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
अनुष्का शर्मा ने भारतीय सेना के लिए किया था पोस्ट
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने तीन दिन पहले भारतीय सेना को सलाम करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था कि, 'भारतीय सेना की दिल से आभारी हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में हीरो की तरह हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। उनके और उनके परिवार ने जिस तरह से हमारी सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है, उन्हें दिल से शुक्रिया, जय हिंद'।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने पारिवारिक रिश्तों का मनाया जश्न
मुंबई, मई 2025: परिवार हमारे जीवन का पहला आधार होते हैं — प्यार, ताकत और सहारे का पहला स्रोत। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस एक खूबसूरत अवसर है, जब हम इन अनमोल रिश्तों का जश्न मना सकते हैं। इस खास मौके पर सोनी सब के कलाकार — प्रियम्वदा कांत, परिवा प्रणति, सायली सालुंखे और तुलिका पटेल ने अपने असल और पर्दे के परिवार के बारे में दिल खोलकर बात की।
तेनाली रामा में शारदा की भूमिका निभा रही प्रियम्वदा कांत ने कहा, “बचपन की कुछ सबसे प्यारी यादें मेरे परिवार के साथ बैठकर वो शो देखने की हैं, जो हमें हँसाते थे, सोचने पर मजबूर करते थे और आपस में बातचीत का जरिया बनते थे। वो पल — जब दादा-दादी से लेकर बच्चे तक सब साथ बैठते थे — मेरे दिल में बस गए हैं। तेनाली रामा के जरिए हमने उसी अनुभव को दोहराने की कोशिश की है — एक ऐसा शो जो पीढ़ियों को जोड़ता है। पर्दे पर रामा और तेनाली रामा परिवार के साथ मेरा रिश्ता बहुत पवित्र और दिल को छू लेने वाला रहा है, जो कई बार मेरे अपने परिवार की तरह लगता है। हम साथ हँसते हैं, एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। असल जिंदगी में भी मुझे एक ऐसा परिवार मिला है जिसने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है। उनके सहयोग ने मुझे हर चुनौती में मजबूत बनाए रखा है — चाहे वो मेरे एपिसोड्स देखना हो, ईमानदार फीडबैक देना हो या बस चुपचाप मेरा साथ देना — वो मेरे जीवन की असली ताकत हैं।”
वागले की दुनिया – नई पीढ़ी, नए किस्से में वंदना की भूमिका निभा रही परिवा प्रणति ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर मैं उन दो परिवारों के लिए आभारी महसूस करती हूँ, जिन्होंने मेरी जिंदगी को पूर्ण बनाया है। घर पर, मेरे पति और बेटा मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं — उनके बिना शायद मैं वो नहीं कर पाती जो आज कर रही हूँ। अभिनय एक अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण पेशा है, लेकिन उनका विश्वास मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। और फिर है मेरा दूसरा परिवार — वागले की दुनिया के सेट पर। हम इतना वक्त साथ बिताते हैं कि वो सच में मेरा दूसरा घर बन चुका है। सुमित, चिन्मयी, शीहान, भारती जी, अंजन जी — ये सभी ज़मीन से जुड़े, प्यारे लोग हैं। ऐसा लगता है जैसे हम सब एक बड़े संयुक्त परिवार का हिस्सा हों — जहाँ ढेर सारा अपनापन, हँसी और सहयोग हो। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह इतना स्नेह और समर्थन मिला है।”
वीर हनुमान में अंजनी की भूमिका निभा रही सायली सालुंखे ने कहा, “परिवार ही वो नींव है जहाँ से हमें प्यार, शक्ति और अपनापन मिलता है। भले ही मैं असल जिंदगी में माँ नहीं हूँ, लेकिन अंजनी का किरदार निभाकर मैंने महसूस किया कि पारिवारिक रिश्ते कितने कीमती और शक्तिशाली होते हैं। पर्दे पर हनुमान के साथ मेरा रिश्ता मेरे लिए बहुत ही शुद्ध और वास्तविक है — यह एक ऐसा प्रेम है जो स्वाभाविक रूप से मेरे भीतर बस गया है और इसे मैं सेट के बाहर भी महसूस करती हूँ। उम्बरगाँव में शूटिंग करना, जो मुंबई की भागदौड़ से दूर है, इस अनुभव को और भी खास बनाता है। हमारी पूरी कास्ट और क्रू मेरे लिए अब एक परिवार बन चुकी है। हम साथ खाते हैं, हँसते हैं और एक-दूसरे का सहारा बनते हैं — ठीक जैसे एक सच्चा परिवार। असल जिंदगी में भी मेरा परिवार हमेशा मेरी ताकत रहा है। उनका अडिग प्रेम और समर्थन मुझे हर हाल में ज़मीन से जोड़े रखता है। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस हमें याद दिलाता है कि परिवार सिर्फ खून का रिश्ता नहीं होता — वो होते हैं जो हमें बिना शर्त प्यार करते हैं, हमारा साथ देते हैं और हमारे विकास में भागीदार बनते हैं — चाहे हम दुनिया में कहीं भी हों।”
पुष्पा इम्पॉसिबल में सुशीला की भूमिका निभा रही तुलिका पटेल ने कहा, “परिवार वहीं से शुरू होता है जहाँ हमारी पहली कहानियाँ जन्म लेती हैं, जहाँ संस्कार मिलते हैं और जहाँ बिना शर्त प्यार का वास होता है। हमारे शो में जब आप अपने ऑन-स्क्रीन परिवार से इतना मजबूत रिश्ता साझा करते हैं, तो काम करना और भी आनंददायक हो जाता है। पुष्पा इम्पॉसिबल की टीम — जिसमें जयेश मोरे, इंद्राक्षी, दर्शन, मैं और अन्य शामिल हैं — न केवल कैमरे पर, बल्कि असल जीवन में भी एक मजबूत जुड़ाव साझा करते हैं। जब भी हम शूट करते हैं, सेट पर हमेशा हँसी, मस्ती और खुशनुमा माहौल होता है। हमारा सबसे पसंदीदा काम है — इंद्राक्षी पर मज़ेदार, मासूम सी शरारतें करना। वो पूरी टीम की जान हैं और हर बात को हँसी में ले लेती हैं। सच में ऐसा लगता है जैसे हम एक बड़े, खुशहाल परिवार का हिस्सा हैं और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे इस शो के ज़रिए इतने सच्चे रिश्ते मिले। पुष्पा इम्पॉसिबल की खास बात ये है कि यह सिर्फ एक्टिंग नहीं लगती — हम वास्तव में एक परिवार बन गए हैं। जो प्यार, सम्मान और अपनापन हम आपस में साझा करते हैं, वो हर सीन में झलकता है। इसके साथ ही, मेरा असली परिवार हमेशा मेरा मार्गदर्शक रहा है। उनका प्यार और समर्थन हर कदम पर मेरी रौशनी बना है।”
देखिए – पुष्पा इम्पॉसिबल, वागले की दुनिया – नई पीढ़ी, नए किस्से, वीर हनुमान और तेनाली रामा, हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ सोनी सब पर
शाह रुख खान की King में हुई इस वर्सेटाइल एक्टर की एंट्री! 30 साल बाद पर्दे पर दोबारा दिखेगी जोड़ी
किंग में हुई इस दिग्गज अभिनेता की एंट्री
शाह रुख खान की किंग को लेकर लंबे समय से चर्चाओं को बाजार गर्म बना हुआ है। कभी इसकी शूटिंग शेड्यूल तो कभी स्टार कास्ट का मुद्दा सुर्खियां बटोरता है। अब टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में किंग के नए कलाकार की सूचना सामने आई है। खबर के मुताबिक किंग में बॉलीवुड के वर्सेटाइटल एक्टर अनिल कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।.jpg)
क्या होगी किंग की स्टार कास्ट
इस खबर के सामने के बाद शाह रुख खान की किंग की स्टार कास्ट की तरफ पर एक नजर डाली जाए तो उसमें अब अरशद वारसी, सुहाना खान और अनिल कपूर का नाम शामिल होता दिख रहा है। यकीनन तौर पर सिनेमा के लिए इन चारों कलाकारों को एक साथ देखना शानदार अनुभव रहेगा।Rupali Ganguly से झगड़ा होने के बाद एक और एक्टर छोड़ रहा Anupamaa? अनबन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। अनुपमा स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जो हमेशा अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार अभिनय के लिए चर्चा में रहता है लेकिन यह शो कई बार अपने विवादों के चलते भी सुर्खियां बटोरता है। एक बार फिर शो नए विवाद के लिए चर्चा में आ गया है।
दरअसल, बीते दिन एक खबर आई थी कि अनुपमा में राघव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनीष गोयल (Manish Goel) ने अभिनेत्री रूपाली गांगुली के साथ कथित अनबन के बाद शो छोड़ दिया है। हालांकि, मनीष ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
क्यों मनीष गोयल ने छोड़ा अनुपमा?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी मनीष गोयल ने अनुपमा से बाहर होने का फैसला किया है। इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मनीष और अनुपमा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस रुपाली के बीच सेट पर मतभेद हुए, जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया। अब उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया है।
मनीष गोयल ने अफवाहों पर किया रिएक्ट
मनीष गोयल ने न्यूज18 को दिए एक हालिया इंटरव्यू में साफ-साफ कहा है कि उनका रुपाली गांगुली से कोई अनबन नहीं है। अभिनेता ने कहा, "यह पूरी तरह गलत है। रुपाली और मेरी जान-पहचान आज की नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब मैं मुंबई आया था। यह हमारा चौथा प्रोजेक्ट है। आमतौर पर बिना चिंगारी के आग नहीं लगती, लेकिन यहां न चिंगारी है न आग। मुझे नहीं पता है कि लोग ऐसी खबर क्यों फैला रहे हैं। यह झूठ है।"
शो छोड़ने पर क्या बोले मनीष?
मनीष गोयल ने बताया कि वह शो छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि वह कैमियो रोल के लिए ही आए थे। उन्होंने कहा, "छोड़ने के लिए मेरे पास आज 6 सीन्स हैं और मैंने पहले ही 4 सीन्स कर लिए हैं। मैंने 3 महीने पूरे कर लिए हैं। जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा काम करता है और अगर ऐसा नहीं होता है तो भी ठीक है, आपको पहले से ही इसके बारे में जानकारी दी जाती है। तो हां बस इतना ही। अभी तक नहीं छोड़ रहा हूं, लीप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।"
मदर्स डे स्पेशल: सोनी सब के कलाकारों ने साझा किया कि कैसे ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन मांओं ने उन्हें प्रेरित किया
मुंबई, मई 2025: इस मदर्स डे पर सोनी सब के कलाकार उन दो सबसे प्रिय मां का स्थान रखने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए एकजुट हुए हैं—जो अपनी असल जिंदगी की मां और ऑन-स्क्रीन मांएं, जो समय के साथ परिवार जैसी बन गई हैं। देशना दुग्गड़, दर्शन गुर्जर, चिन्मयी साल्वी और कृष्ण भारद्वाज जैसे कलाकारों ने उस बिना शर्त प्यार, अडिग समर्थन और निरंतर प्रेरणा के बारे में खुलकर बात की, जो उन्हें इन दोनों अद्भुत महिलाओं से मिलती है। पर्दे के पीछे की यादों से लेकर सेट पर बने स्नेहिल रिश्तों तक, ये सितारे साझा करते हैं कि कैसे इन दोनों रिश्तों ने उनके व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर सफर को गहराई से आकार दिया है।
पुष्पा इम्पॉसिबल में चिराग की भूमिका निभा रहे दर्शन गुर्जर ने कहा, "मांएं वास्तव में हमारे जीवन की धड़कन होती हैं, और मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे दो खूबसूरत आत्माओं को ‘मां’ कहने का सौभाग्य मिला है। मेरी असली मां लीना गुर्जर मेरी सबसे बड़ी ताकत, मुझे चुपचाप सहारा देने वाली शक्ति, और मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके बलिदानों की वजह से है—चाहे वह मेरे कॅरियर के लिए नए शहर जाना हो, उनकी दुआएं हों, या मुझ पर उनका अटूट विश्वास, उन्होंने सब कुछ किया है। और फिर हैं पुष्पा—मेरी रील मां, जिनका किरदार करुणा पांडे मैम निभा रही हैं। मैं कभी नहीं भूल सकता कि आईसीयू में जिंदगी की लड़ाई लड़ते समय उन्होंने किस तरह मेरा साथ दिया। उनके देखभाल और समर्थन ने मेरे दिल पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं दोनों मांओं का आभारी हूं कि वे मेरी मार्गदर्शक रहीं और उन्होंने मुझे सिखाया कि सच्ची शक्ति और करुणा की कोई सीमा नहीं होती। हैप्पी मदर्स डे।"
पुष्पा इम्पॉसिबल में राशि की भूमिका निभा रही देशना दुग्गड़ ने कहा, "इस मदर्स डे पर, मैं दो अद्भुत महिलाओं का जश्न मना रही हूं, जिन्होंने मेरी यात्रा को कई गहराईयों से आकार दिया है। राशि का किरदार निभाने से मुझे मां-बेटी के रिश्ते की एक नई समझ मिली है। ऑन-स्क्रीन, करुणा पांडे मैम को पुष्पा के रूप में काम करते देखना और उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सीखने का अनुभव रहा है। उन्होंने मुझे एक्टिंग को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और हर सीन में सहयोग देने में बहुत मदद की है। वह सिर्फ सह-कलाकार नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें मैं उनकी सच्चाई और मातृत्व की दिल से निभाई गई भूमिका के लिए बहुत मानती हूं। असल ज़िंदगी में, मेरी मां स्मिता दुग्गड़ मेरे लिए सबकुछ हैं—मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी मार्गदर्शिका और मेरी सबसे बड़ी ताकत। उन्होंने हर ऑडिशन, हर कठिन दिन, हर बड़े पल में मेरा साथ दिया है। शूटिंग के लिए लंबी यात्राएं करना हो या मेरे निराश होने पर मुझे सहारा देना हो, उन्होंने हमेशा मुझे प्राथमिकता दी है। उनकी उपस्थिति मेरे जीवन में एक ऐसा आशीर्वाद है जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। मुझे वास्तव में गर्व है कि मेरे जीवन में दो मजबूत और प्रेरणादायक मांएं हैं, जो हमेशा मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती हैं।"
वागले की दुनिया – नई पीढ़ी, नए किस्से में सखी वागले की भूमिका निभा रही चिन्मयी साल्वी ने कहा, "परिवा दी केवल मेरी ऑन-स्क्रीन मां नहीं हैं, वह सेट पर मेरी दोस्त भी हैं! हम दोनों एक ही वैनिटी रूम शेयर करते हैं और सच कहूं तो हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत खास अनुभव रहा है। वह सेट पर इतनी गर्मजोशी और खुशी लाती हैं कि उनके साथ एक असली रिश्ता बन जाता है। ऑफ-स्क्रीन, वह मेरे लिए एक मेंटर की तरह हैं—हमेशा शांत, उत्साहवर्धक और सकारात्मक। उनके समर्पण और सहजता को देखकर मैं हर दिन एक बेहतर कलाकार और इंसान बनने के लिए प्रेरित होती हूं।"
तेनाली रामा में तेनाली की भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, "हममें से अधिकांश कलाकार अलग-अलग शहरों से आते हैं और परिवार से दूर अकेले रहते हैं। इस वजह से सेट पर बने रिश्ते हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं। मेरे लिए, मेरी ऑन-स्क्रीन मां—निमिषा वखारिया जी—के साथ एक ऐसा रिश्ता बना है, जो असली मां-बेटे जैसा है। मैं पहले सीज़न से ही उन्हें 'अम्मा' कहता हूं, और वह मुझे वैसे ही मार्गदर्शन देती हैं जैसे मेरी मां देती हैं। उनके साथ मैं अक्सर अपने बचपन की झलकियों को दोबारा जीता हूं। मेरे लिए सबसे खास पल वो था जब मेरी असली मां सेट पर आईं और उन्होंने अम्मा के साथ एक सुंदर रिश्ता बनाया—दोनों मांओं को एक साथ देखकर मेरा दिल भर आया।"
देखते रहिए पुष्पा इम्पॉसिबल, तेनाली रामा और वागले की दुनिया– नई पीढ़ी नए किस्से, हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ सोनी सब पर।
एपिक कमबैक: पौराणिक शो भारत के नए एंटरटेनमेंट पावर हाउस क्यों बन रहे हैं
मुंबई, मई 2025: एक ऐसे दौर में जहाँ तेज-रफ्तार थ्रिलर्स और हाई-बजट ड्रामा का बोलबाला है, वहीं एक विधा ने चुपचाप लेकिन पूरी ताकत के साथ भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी जगह फिर से बना ली है — और वह हैं पौराणिक कथाएँ। डेली सोप्स से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्मों और ओटीटी पर बिंज-वर्थी एडैप्टेशन तक, भारत की कहानी सुनाने की भूख अब एक दिव्य पुनरुत्थान का अनुभव कर रही है। आज के कंटेंट लैंडस्केप में कल्चरल नॉस्टैल्जिया, भव्य दृश्य और आध्यात्मिक भावनाएँ शामिल हैं, पौराणिक कथाएँ फिर से केंद्र में आ गई हैं।
सोनी सब जैसे चैनल देवताओं को समर्पित शोज को जीवंत कर रहे हैं — चाहे वह श्रीमद् रामायण हो या इसकी नई पेशकश वीर हनुमान, जो युवा मारुति की कम परिचित यात्रा को केंद्र में रखता है — जिसने आगे चलकर पराक्रमी भगवान हनुमान का रूप लिया। यह एक ऐसी कथा है जो अटूट आस्था, अपार शक्ति और समर्पण से भरे हृदय की कहानी कहती है, और दर्शकों को हिंदू पौराणिक कथाओं के सबसे प्रिय पात्रों में से एक के और करीब ले जाती है।
और ये केवल टीवी तक सीमित नहीं है। भारतीय सिनेमा में भी अब पौराणिक कथाओं से प्रेरित भव्य कहानियों की ओर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर ने रामायण जैसे महाकाव्य से प्रेरणा लेते हुए देवतुल्य शक्तियों का आह्वान किया, जबकि रोहित शेट्टी की सिंघम शृंखला में नायक को लगभग दिव्य न्याय के अवतार के रूप में दिखाया गया — जो प्राचीन ग्रंथों के धर्मनिष्ठ पात्रों की याद दिलाते हैं। इस पुनरुत्थान की अगुआई अब निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण कर रही है, जिसमें यश, रणबीर कपूर, सनी देओल और साई पल्लवी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं, और यह फिल्म दर्शकों में भारी उत्साह पैदा कर रही है।
दरअसल, कहा जा सकता है कि भारतीय पौराणिक कथाओं ने सुपरहीरो की परिकल्पना को बहुत पहले ही जन्म दे दिया था — जब दुनिया को सुपरमैन और बैटमैन का कोई पता नहीं था, तब हनुमान, अर्जुन, और भीष्म जैसे पात्र हमें सच्चे वीरता, निष्ठा और बलिदान का मतलब सिखा रहे थे। ये दिव्य पात्र शक्ति, अटल नैतिक मूल्यों और धर्म की रक्षा के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। वीर हनुमान इस कालातीत आकर्षण को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत करता है — यह सिर्फ विजुअल इम्पैक्ट नहीं, बल्कि जीवन के अहम सबक भी देता है — जैसे कि धैर्य, विनम्रता, भक्ति और साहस — जो आज की तेजी से बदलती दुनिया में और भी ज़्यादा मायने रखते हैं।
ऐसे समय में जब दर्शक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उसमें अर्थ भी खोजते हैं, पौराणिक कथाएँ आधुनिक युग के लिए शाश्वत मूल्यों का आदर्श मिश्रण बनकर सामने आ रही हैं। सोनी सब न केवल इन महागाथाओं को जीवित रखे हुए है, बल्कि उन्हें एक नई पीढ़ी के लिए सुलभ, प्रासंगिक और प्रेरणादायक भी बना रहा है।
कई भारतीयों के लिए, पौराणिक कथाएँ बचपन की यादों का हिस्सा हैं — दादा-दादी से सुनी कहानियाँ या अमर चित्र कथा जैसी कॉमिक्स में पढ़ी गई कथाएँ। वीर हनुमान जैसे शो उन यादों को परदे पर जीवंत कर देते हैं — शानदार दृश्यों, भावनाओं और ड्रामा के साथ। आज देश भर में परिवार एक साथ बैठकर ऐसे शोज़ देखते हैं — बच्चे हनुमान की वीरता से रोमांचित होते हैं, तो बुज़ुर्ग परिचित कथाओं का आनंद लेते हैं। यह उन चुनिंदा विधाओं में से है जो विभिन्न पीढ़ियों को एक छत के नीचे लाती है, यह साबित करते हुए कि पौराणिक कथाएँ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव हैं।
वीर हनुमान देखना न भूलें — हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर
चुनी गईं फाइनलिस्ट बुंदेली शेफ के किचन में लगाएंगी तड़का, पाक कला का होगा कड़ा मुकाबला
झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने
सेमीफाइनल राउंड में 5 फाइनलिस्ट चुनी गईं
11 मई को झाँसी में होगा ग्रैंड फिनाले
इंदौर, 6 मई, 2025: बुंदेलखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके बुंदेली शेफ सीज़न 2 का सफर अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है, जहाँ सभी फाइनलिस्ट बुंदेली शेफ का ताज पाने के लिए उत्सुक हैं। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में 7 अलग-अलग महिला जजेस ने प्रतिभागियों के बेसन से बने व्यंजनों के आधार पर फाइनलिस्ट चुने। प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड के जाने-माने प्लेटफॉर्म बुंदेलखंड 24x7 द्वारा किया जा रहा है, जिसके सेमीफाइनल राउंड से पाँच प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
सागर से आईं रश्मि ठाकुर ने पारंपरिक मोहनथाल बनाकर जजेस का दिल जीत लिया, वहीं ललितपुर की रुचि जैन का मिठासभरा मैसूर पाक सभी को खास लगा। झाँसी की साक्षी श्रीवास्तव ने बेहद स्वादिष्ट बेसन चूरमा लड्डू पेश किया, जबकि ज़ाहिदा परवीन ने स्थानीय पकवान डला टपरिया से जजेस का दिल जीत लिया। वहीं झाँसी की पूनम रैकवार ने पारंपरिक बेसन के लड्डू बनाकर अपनी जगह पक्की की।
अब ये पाँच फाइनलिस्ट 11 मई को झाँसी में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि सभी फाइनलिस्ट को उसी समय कोई व्यंजन बताया जाएगा जो उन्हें बनाना होगा। इस अवसर पर बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता शमिता सिंह मौजूद रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगी।
प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए बुंदेलखंड 24x7 के डायरेक्टर आसिफ पटेल ने कहा, “हमने इस प्रतियोगिता की शुरुआत केवल पाक कला को मंच देने के लिए नहीं की, बल्कि हम चाहते हैं कि क्षेत्र की महिलाएं खुद पर भरोसा करें। हमारे समाज में कई बार महिलाएं अपने हुनर को कम आँकती हैं। ‘बुंदेली शेफ’ उन्हें बताता है कि उनकी पहचान सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, अपने हुनर के दम पर वे समाज में नेतृत्व कर सकती हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।”
बुंदेली शेफ केवल एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की महिलाओं को उनकी प्रतिभा और परंपरा के साथ जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक मंच है। यह मंच न केवल स्वाद और परंपरा का संगम है, बल्कि यह उस बदलाव की शुरुआत है, जिसमें महिलाएं अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ रही हैं। इस प्रतियोगिता ने बुंदेलखंड की रसोई से निकलने वाले पारंपरिक व्यंजनों को एक नई पहचान दी है और महिलाओं को उनके भीतर छिपी क्षमता से परिचित कराया है।
बुंदेली शेफ सीज़न 2 को सफल बनाने में कई साझेदारों का अहम योगदान है। रुद्राणी कला ग्राम ने इसमें सहयोग दिया है। पीआर 24x7 प्रतियोगिता का पीआर पार्टनर है, वहीं रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ ने गिफ्ट पार्टनर के रूप में सहयोग किया है। डिजिटल प्रचार के लिए ओओएच बाज़ार ने सहयोग दिया है।
डिशटीवी वॉचो का ओटीटी कंटेंट स्पेस अब सभी के लिए उपलब्ध
भारत, मई 2025 : डिशटीवी इंडिया लिमिटेड, जो भारत की एक प्रमुख कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और भारत का पहला डायरेक्ट टू होम ऑपरेटर है, हमेशा से ही अभिनव उत्पाद लॉन्च करने में एक प्रबल दावेदार रहा है। डिजिटल सेवा उपयोग का चलन बढ़ने के साथ, डिशटीवी ने क्रिएटर इकॉनमी - प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स और कंज्यूमर्स के लिए एक कम्पलीट इको-सिस्टम, बनाने का सफ़र शुरू किया। अप्रैल 2025 में पहली बार कंटेंट इंडिया, 2025 समिट आयोजित होने के साथ इस दिशा में पहला कदम उठाया गया। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, डिशटीवी ने अब अपने वॉचो ऐप पर एक एक्सक्लूसिव डिजिटल कंटेंट सेगमेंट - "फ्लिक्स " लॉन्च करके ओटीटी स्पेस में क्रांति ला दी है। वेव्स 2025 में इस सेगमेंट का आधिकारिक तौर पर अनावरण हुआ। डिशटीवी की ओर से उठाया गया का यह कदम एक ऐसा विशेष इनोवेशन है जिसका उद्देश्य कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को सभी के लिए उपलब्ध कराना है ताकि भारत के सभी कंटेंट क्रिएटर्स के साथ-साथ दुनिया भर के कंटेंट क्रिएटर्स को अपना कंटेंट प्रदर्शित करने और कमाई करने का मौका मिल सके।
वॉचो फ्लिक्स प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स को अपना कंटेंट लाखों दर्शकों तक पहुंचाने और अपने कंटेंट पर उचित नियंत्रण रखते हुए उससे कमाई करने की आज़ादी देता है। यह ऐसा लगता है मानो हर प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर के पास अपना एक अलग ओटीटी ऐप हो।
यह एक महत्वपूर्ण इनोवेशन है, जो कंज्यूमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स, दोनों के लिए हीं डिज़ाइन किया गया है। यह कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में एक्सक्लूसिव, ओरिजिनल, अवॉर्ड-विनिंग और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराता है – चाहे वह फ़िल्में हो या वेब सीरीज़ या कोई शॉर्ट-फ़ॉर्मेट कंटेंट - डिशटीवी वॉचो ऐप पर आप ये सभी कंटेंट एक ही जगह, विशेष कैटेगरी के तहत देख सकेंगे। ग्राहकों को ये कंटेंट 9 रुपये प्रति कंटेंट टाइटल की शुरुआती रेट पर उपलब्ध होगा और साथ ही काफी सारे फ्री और स्नैकेबल कंटेंट भी मिलेंगे।
डिशटीवी वॉचो का यह कदम एक महत्वपूर्ण मुकाम को दर्शाता है, और यह मुकाम हासिल कर वॉचो विविध डिजिटल एंटरटेनमेंट चाहने वाले ग्राहकों का एक पसंदीदा प्लेटफ़ॉर्म बन रहा है। डिजिटल कंटेंट इकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए यह एक कंटेंट एग्रीगेटर से बढ़कर एक व्यापक एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म बन रहा है। अपने ग्राहकों को विशेष रूप से चयनित कंटेंट और तल्लीनता का अनुभव प्रदान करने के साथ, यह भविष्य में ऐसे अंतर्राष्ट्रीय टाइटल्स, क्षेत्रीय टाइटल्स, हिंदी में डब किए गए मार्की अंग्रेजी कंटेंट, क्लासिक फ़िल्में आदि ऐड करके अपनी लाइब्रेरी का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जो वर्तमान में किसी अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं।
आसान यूजर इंटरफ़ेस, एआई-पॉवर्ड रिकमेन्डेशन इंजन और मल्टी-स्क्रीन इंटरैक्शन के साथ, फ्लिक्स अपने दर्शकों को एक हाइपर-पर्सनलाइज़्ड मनोरंजन का आनंद प्रदान करता है।
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री मनोज डोभाल ने कहा, "फ्लिक्स के माध्यम से हम ओटीटी सेवा को पुनः परिभाषित करने की दिशा में एक बड़ा और साहसिक कदम उठा रहे हैं। यह केवल एक कंटेंट लॉन्च नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य, उद्देश्य और प्रेरणा है। फ्लिक्स पर आपको एक नई पीढ़ी की क्यूरेटेड, एक्सक्लूसिव डिजिटल स्टोरीटेलिंग मिलती है, जिसमें कंज्यूमर्स की बदलती मांगों के अनुसार विशिष्ट, हाई-वैल्यू कंटेंट शामिल किए गए हैं। जहाँ इस उद्योग में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की संख्या तेजी से बढ़ी है, वहीं ऐसे कुछ हीं गिने-चुने प्लेटफ़ॉर्म हैं जिस पर वास्तव में कुछ हट के देखने को मिलता है। इसी अंतर को ख़त्म करने लिए फ्लिक्स एक पर्सनलाइज्ड, किफायती इकोसिस्टम के माध्यम से अनकही कहानियां, मूल प्रस्तुतियां और विशेष टाइटल्स पेश करता है।
आगे उन्होंने कहा, "फ्लिक्स भारत के स्वतंत्र कहानीकारों को अपना काम प्रदर्शित करने, व्यापक दर्शकों तक अपनी कहानी पहुंचाने और कमाई का मौका देने के लिए एक प्रीमियम प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है - जो डिशटीवी की डिजिटल-फर्स्ट क्रिएटिव एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बनाता है। यह न केवल डिशटीवी, बल्कि पूरे भारतीय ओटीटी परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।"
वॉचो के सीटीओ और बिजनेस हेड श्री वी.के. गुप्ता ने कहा, "यूनिक, एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट कंटेंट और पर्सनलाइजेशन के संबंध में कंज्यूमर्स की बदलती मांगों को हम फ्लिक्स के माध्यम से पूरा करने का उद्देश्य रखते हैं। यह केवल एक ऐड-ऑन नहीं है, बल्कि वॉचो की एक परिवर्तनकारी कड़ी है, जो एक स्मार्ट, अधिक प्रासंगिक अनुभव प्रदान करता है। फ्लिक्स के साथ, वॉचो ओटीटी मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन की क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की शुरुआत कर रहा है।"
डिजिटल कंटेंट अर्थव्यवस्था के विकास के साथ, फ्लिक्स , डिशटीवी की इनोवेटिव, आसान पहुँच और विशिष्ट उपभोक्ता मूल्य वाले कंटेंट उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे भारत में मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एक बड़ा डिजिटल परिवर्तन लाने में सहायता मिलती है।
सन नियो ने अपने नए शो ‘दिव्य-प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ का मोशन पोस्टर किया जारी, दर्शकों को एक अद्भुत जादुई यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार
नई सोच, नया कंटेंट- इसी वादे के साथ सन नियो एक बार फिर दर्शकों को एक जादुई सफर पर ले जाने के लिए तैयार है। चैनल का अगला बड़ा शो ‘दिव्य-प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में दर्शकों रहस्य, रोमांच और दिल को छू लेने वाले जज़्बातों का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।
हाल ही में रिलीज़ हुए मोशन पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। त्रिशूल और चंद्रमा शो के दोनों मुख्य किरदारों को दर्शाते है। इन दो प्रतीकों के मिलन से शो का लोगो बनता है। यह एक ऐसा विज़ुअल है जो रहस्यों की दुनिया में झांकने का पहला दरवाजा है।
'दिव्य-प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक भव्य अनुभव होगा, जहां प्रेम की ताकत और अदृश्य शक्तियों की टक्कर देखने को मिलेगी। शो में इस्तेमाल की गई एडवांस वीएफएक्स तकनीक इसे और भी असरदार और विज़ुअल को शानदार बनाएगी।
शो का भव्य सेट, खूबसूरत लोकेशन और दमदार परफॉर्मेंस यह सब मिलकर शो को एक नया सिनेमाई अहसास देंगे। ये पेशकश दर्शकों को दिखाएगी कि क्यों सन नियो आज का सबसे नया और दमदार एंटरटेनमेंट चैनल बन चुका है।
‘दिल से जियो’ की सोच के साथ चलते हुए, सन नियो हर बार ऐसी कहानियां लेकर आता है जो सीधे दिल में उतर जाएं। ‘दिव्य–प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ भी ऐसी ही एक अनोखी दास्तान है जो नई है, दिल से जुड़ी है और यादगार बनने का वादा करती है।
तो तैयार हो जाइए एक ऐसी यात्रा के लिए, जहां हर रहस्य आपको और करीब लाएगा उस सच्चे प्यार की कहानी से, जो अब तक अनकही थी।
अधिक जानकारी के लिए देखते रहिए सन नियो क्योंकि अब होगा एंटरटेनमेंट का असली अनुभव!
सन नियो ने अपने नए शो ‘दिव्य-प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ का मोशन पोस्टर किया जारी, दर्शकों को एक अद्भुत जादुई यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार
नई सोच, नया कंटेंट — इसी वादे के साथ सन नियो एक बार फिर तैयार है दर्शकों को एक जादुई सफर पर ले जाने के लिए। चैनल का अगला बड़ा शो ‘दिव्या–प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ रहस्य, रोमांच और दिल को छू लेने वाले जज़्बातों का अनोखा मेल होगा।
हाल ही में रिलीज़ हुए मोशन पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। त्रिशूल और चंद्रमा शो के दोनों मुख्य किरदारों को दर्शाते है। इन दो प्रतीकों के मिलन से बनता है शो का लोगो — एक ऐसा विज़ुअल जो रहस्यों की दुनिया में झांकने का पहला दरवाज़ा है।
‘दिव्य-प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक भव्य अनुभव होगा — जहां प्रेम की ताकत और अदृश्य शक्तियों की टक्कर देखने को मिलेगी। शो में इस्तेमाल की गई एडवांस CGI और VFX तकनीक इसे बनाएगी और भी असरदार और विज़ुअल को शानदार।
भव्य सेट्स, खूबसूरत लोकेशन्स और दमदार परफॉर्मेंस — ये सब मिलकर शो को देंगे एक सिनेमाई अहसास। ये पेशकश दर्शकों को दिखाएगी कि क्यों सन नियो आज का सबसे नया और दमदार एंटरटेनमेंट चैनल बन चुका है।
‘दिल से जियो’ की सोच पर चलते हुए, सन नियो हर बार ऐसी कहानियां लाता है जो सीधे दिल में उतर जाएं। ‘दिव्य–प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ भी ऐसी ही एक अनोखी दास्तान है — जो नई है, दिल से जुड़ी है, और यादगार बनने का वादा करती है।
तो तैयार हो जाइए एक ऐसी यात्रा के लिए, जहां हर रहस्य आपको और करीब लाएगा उस सच्चे प्यार की कहानी से, जो अब तक अनकही थी।
देखते रहिए सन नियो — क्योंकि अब होगा एंटरटेनमेंट का असली अनुभव!
स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर मुस्कान बिखेरते हुए: सोनी सब ने मनाया वर्ल्ड लॉफ्टर डे
स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर मुस्कान बिखेरते हुए: सोनी सब ने मनाया वर्ल्ड लॉफ्टर डे
ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘पुष्पा 2’ का टेलीविज़न प्रीमियर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर नहीं, यह है वाइल्ड टीवी प्रीमियर
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की दमदार जोड़ी के साथ, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अब टीवी पर मचाएगी धूम, 31 मई को शाम 7:30 बजे
मस्ती भरी नोकझोंक से लेकर अटूट रिश्तों तक: सोनी सब के कलाकारों ने नेशनल ब्रदर्स एंड सिस्टर्स डे पर अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते की कहानियां शेयर कीं
मुंबई, अप्रैल 2025: इस 2 मई को नेशनल ब्रदर्स एंड सिस्टर्स डे के अवसर पर, सोनी सब के कलाकार — गरिमा परिहार, चिन्मयी साल्वी, अमित पचौरी और आन तिवारी, भाई-बहन के उस खूबसूरत बंधन का जश्न मना रहे हैं, जो सिर्फ बचपन की साझा यादों तक सीमित नहीं है। एक-दूसरे के सबसे बड़े समर्थक बनने से लेकर जीवन के उतार-चढ़ाव में साथ निभाने तक, ये कलाकार अपने भाई-बहनों के साथ इस जीवनभर के रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दीप्ति का किरदार निभा रहीं गरिमा परिहार ने कहा, “मेरे भाई और मेरे बीच 10 साल का अंतर होने के बावजूद हमारा रिश्ता बेहद खूबसूरत है। हमारा रिश्ता बहुत परिपक्व है, फिर भी हम अक्सर एक-दूसरे के साथ बच्चों जैसे बन जाते हैं — कभी मस्ती करते हैं, तो कभी काफी परवाह दिखाते हैं। अगर वह तनाव में होता है, तो मैं उसकी खुशी लौटाने के लिए हर संभव कोशिश करती हूं, और अगर मैं किसी परेशानी में होती हूं, तो वह मेरी आंखों के भाव से ही समझ जाता है। वह मेरे लिए हमारे पिता की तरह है — हमेशा रक्षक और सहयोगी की तरह रहता है। अब जब वह खुद शादीशुदा है और पिता बन चुका है, तो उसके नन्हे से बेटे को देखकर मेरा दिल खुश हो जाता है, जो बिल्कुल उसी की तरह दिखता है! आज भी हम एक-दूसरे की खिंचाई करने से बाज नहीं आते हैं, लेकिन अंत में हम हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे आसपास के सभी लोग मुस्कुरा रहे हों। वह हमारे परिवार की ताकत है, और मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मेरे पास ऐसा भाई है।”
‘वागले की दुनिया – नई पीढ़ी, नए किस्से’ में सखी वागले का किरदार निभा रहीं चिन्मयी साल्वी ने कहा “मेरे लिए, भाई-बहन बेस्ट फ्रेंड की तरह होते हैं, जो आपके जीवन की उथल-पुथल को समझते हैं और फिर भी आपके साथ बने रहते हैं। मेरे भाई ओंकार दादा के साथ, मैं सब कुछ शेयर करते हुए बड़ी हुई हूं — सलाह और सपनों से लेकर छोटे-छोटे क्रश और लड़ाइयों तक। इतने सालों में, हमारा रिश्ता और भी मजबूत होता चला गया। हाल ही में, हमने अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदा, और उस पल ने मुझे वाकई यह यकीन दिलाया कि सपने सच होते हैं। स्क्रीन पर भी, मेरे और मेरे ऑनस्क्रीन भाई शीहान (जो अथर्व का किरदार निभाते हैं) के बीच का रिश्ता बेहद खूबसूरती से विकसित हुआ है। हम लगातार एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं, और ऑफ-कैमरा भी कुछ खुशनुमा पल साझा करते हैं, लेकिन जब इमोशनल सीन आते हैं, तो सच में ऐसा महसूस होता है जैसे हम असल परिवार हों।”
‘तेनाली रामा’ में तिम्मारसु का किरदार निभा रहे अमित पचौरी ने कहा, “कई भाई-बहनों के रिश्तों की तरह, मेरी छोटी बहन टीना के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत खूबसूरत रहा है। बचपन की शरारती लड़ाइयों और चादर के नीचे फुसफुसाई गई सीक्रेट बातों से लेकर उस गहरी, बिना कहे समझने वाली भावनाओं तक, समय के साथ हमारा रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। इतने सालों में हमने हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ दिया है, और हमारा रिश्ता वाकई अटूट बन गया है। मैंने हमेशा एक रखवाले बड़े भाई की भूमिका निभाई है, जबकि टीना ढेर सारी तारीफों और अटूट निष्ठा के साथ हमेशा मेरी ताकत बनी रही है। हम एक-दूसरे की उपलब्धियों का जश्न अपनी उपलब्धि की तरह मनाते हैं और कठिन समय में एक-दूसरे को सहारा देते हैं। हर बीतते दिन के साथ, हमारा रिश्ता और भी खूबसूरत होता जा रहा है। यह रिश्ता हमारे अस्तित्व का सबसे अनमोल स्रोत है — प्यार, सुकून और जुड़ाव का प्रतीक।”
‘वीर हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभा रहे आन तिवारी ने कहा, “साची दीदी और मैं एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं — हमारा रिश्ता शब्दों से परे है। हम एक-दूसरे से अपने सारे सीक्रेट्स शेयर करते हैं, और जब भी दीदी उदास होती हैं, तो मैं उन्हें दिल से गले लगाकर हंसाने की पूरी कोशिश करता हूं। मैं उन्हें कभी भी उदास नहीं देख सकता। कोई भी मेरे सामने उन्हें कुछ कह दे, ये मुझे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं! और दीदी भी मेरे लिए बिल्कुल वैसी ही हैं, वह मेरी दूसरी मां की तरह मेरा ख्याल रखती हैं। वह मुझे चीजें समझाती हैं, सही और गलत का फर्क सिखाती हैं, और हमेशा मेरा समर्थन करती हैं। हम दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर्स हैं। जब हम साथ खेलते हैं, तो हम बहुत शरारती हो जाते हैं! हां, कभी-कभी झगड़ा भी हो जाता है, लेकिन हम ज़्यादा देर तक नाराज़ नहीं रह सकते। आखिर में, हम दोनों हंसते-हंसते सब भूल जाते हैं। हमारा रिश्ता सचमुच परफेक्ट है।”
पुष्पा इम्पॉसिबल, तेनाली रामा, वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से, और वीर हनुमान देखें, हर सोमवार से शनिवार, केवल सोनी सब पर
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ पर बृंदा त्रिवेदी ने कहा, “निर्माताओं ने शो को यथार्थवादी बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश की है- इसी कारण से यह दर्शकों से इतनी गहराई से जुड़ता है।”
मुंबई, अप्रैल 2025: सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीतने और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार सहित ढेरों तारीफें पाने के बाद, प्रतिभाशाली अभिनेत्री बृंदा त्रिवेदी ने एक रोमांचक छलांग लगाते हुए सोनी सब के प्रसिद्ध शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के साथ टेलीविजन पर कदम रखा है। यह शो एक दृढसंकल्पित सिंगल मां पुष्पा (करुणा पांडे) के सफर को दर्शाता है, जो धैर्य, शालीनता और एक अटल सकारात्मक भावना के साथ जीवन की बाधाओं का सामना करती है। यह शो बृंदा को अपनी अभिनय क्षमता को एक नए प्रकाश में दिखाने के लिए एकदम सही कैनवास प्रदान करता है।
हाल के एपिसोड्स में एक नया आकर्षक किरदार पेश किया गया है - कादम्बरी, जिसकी भूमिका बृंदा त्रिवेदी ने निभाई है। कादम्बरी के आने से पुष्पा की दृढ़ दुनिया में एक नाटकीय मोड़ आया है। कादम्बरी के रूप में बृंदा के किरदार में कई पहलू हैं। वह सशक्त और बारीक है, जिससे शो में नई ऊर्जा आई है और उसने पुष्पा के भावनात्मक सफ़र को और भी गहरा कर दिया है। उसके आने से, दर्शक पुष्पा के जीवन में चुनौतियों, आत्मनिरीक्षण और विकास से भरे एक नए दौर को देखेंगे।
अपने टेलीविज़न डेब्यू के बारे में बात करते हुए, वृंदा त्रिवेदी ने कहा, “भारतीय दर्शकों के दिलों में टेलीविज़न की एक खास जगह है, और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ जैसे शो से जुड़ना, जो इतना मज़बूत सामाजिक संदेश देता है, एक सही कदम लगता है। इससे आपको हर दिन दर्शकों तक पहुंचने का दुर्लभ अवसर मिलता है। मैं जिन कलाकारों को जानती हूं, जिन्होंने इस शो में काम किया है, उनमें से लगभग हर एक ने टीम की ईमानदारी, अपने किरदार को समझने के लिए दी गई आज़ादी और सेट पर अच्छे, मज़ेदार माहौल को लेकर बस तारीफें ही की हैं। भले ही पुष्पा इम्पॉसिबल एक डेली सोप है, लेकिन निर्माताओं ने इसे यथार्थवादी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कोशिश की है, इसी कारण से यह दर्शकों, खासकर गृहणियों से इतना गहराई से जुड़ता है। उनका समर्पण वाकई इस तथ्य में झलकता है कि शो ने 900 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने आगे कहा, “कई ऑडिशन और मॉक शूट के बाद मुझे यह भूमिका मिली। टीम के पास बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण था कि वे क्या चाहते हैं - एक ऐसा किरदार जो बाहर से मजबूत हो, लेकिन मन ही मन कमज़ोरियों से घिरा हो। इन कमज़ोरियों ने जीवन के अनुभवों से आकार लिया है। उन्होंने इसे खूबसूरती से समझाया, यहां तक कि संदर्भ भी दिए, और मैं इस बात के लिए उत्साहित हूं कि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शक इस भूमिका के कई पहलुओं को देखेंगे।”
सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ देखिए, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे.