देश-विदेश
श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
अयोध्या में विराजमान संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी प्रभु श्री रामलला का श्रृंगार प्रतिदिन भव्य रूप में होता है. रोजाना भगवान श्री राम भक्तों को अलग-अलग रूप में दर्शन देते हैं. उनकी फूलों की माला भी दिल्ली से मंगाई जाती है.
महाकुंभ की महातैयारीः 15 दिन में तीसरी बार संगम नगरी पहुंचेगे CM योगी, PM मोदी के कार्यक्रम और विकास कार्यों का लेंगे जायजा
प्रयागराज. सीएम योगी महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने दोपहर 12 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. जहां सीएम योगी पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल, गंगा रीवर फ्रंट, छतनाग घाट, अक्षयवट और हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे. इस दौरान सीएम योगी मेला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक करेंगे.
परभणी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और संविधान का अपमान, हिंसा को लेकर मायावती ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने को लेकर परभणी में हिंसा भड़क गई है. यहां कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया. इससे लोग नाराज हो गए. अंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए. देखते ही देखते मामला हिंसा का रूप ले लिया. इसके बाद कई इलाके में आगजनी की घटना सामने आई. हिंसा को नियंत्रित में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पूरे परभणी शहर में धारा 163 लागू कर दी. वहीं इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की.
बसपा प्रमुख मायावती ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र राज्य के परभणी में स्थित भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं संविधान का किया गया अपमान अति-निन्दनीय व शर्मनाक. इस घटना से पार्टी काफी दुःखी व चिन्तित भी है.
आगे उन्होंने लिखा, वहां की राज्य सरकार, ऐसे जातिवादी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध तुरन्त सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे, वरना वहां हालात काफी बिगड़ सकते हैं. सभी से शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील है.
ऐसी खौफनाक मौत… बाइक सवार को डंपर ने मारी ठोकर, फिर 8 किलोमीटर तक घिसटता रहा युवक, कई टुकड़ों में बंटा शव
कानपुर. एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी. इस दौरान बाइक सहित युवक डंपर में फंस गया. उसके बाद बाइक सवार 8 किलोमीटर तक घिसटता चला गया. हादसा इतना भयानक था कि युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए.
बता दें कि पूरी घटना पतारा कस्बे की है. जहां एक बाइक सवार घाटमपुर की ओर से पतारा कस्बे की ओर आ रहा था. इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने युवक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि युवक बाइक के साथ डंपर के अगले हिस्से में फंस गया.
वहीं घटना के बाद भी डंपर चालक ने वाहन को नहीं रोका. जिससे युवक 8 किलोमीटर तक सड़क में घिसटता चला गया. हादसे को देख आसपास के लोगों ने डंपर का पीछा कर रोकने की कोशिश की. इस दौरान लोगों को पीछा करते देख वीरपुर गांव के पास डंपर खड़ाकर चालक फरार हो गया. उसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे युवक के शव को बाहर निकाला, जिसके शऱीर के चिथड़े उड़ चुके थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस का डर और… रात के अंधरे में अतुल सुभाष का साला और सास बाइक से हुई फरार
जौनपुर. AI इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) ने पत्नी निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania), ससुराल वालों और जज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले की जांच करने के लिए बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) जौनपुर पहुंच गई है. पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही इंजीनियर के ससुरवालों को लगी तो रात के अंधेरे में घर में ताला लगाकर भाग गए. वहीं मीडिया के सवालों से बचती हुई अतुल की सास निशा सिंघानिया का वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान वह रिपोर्टर के सामने हाथ जोड़ती नजर आई. उसके बाद अतुल का साला औऱ उसकी सास बाइक में बैठकर चली गई.
बता दें कि AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ घंटे का वीडियो और 40 पेज का सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी थी. वहीं जब पुलिस उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे की दीवार पर लिखा था-JUSTICE IS DUE.. मतलब न्याय अभी बाकी है. अतुल सुभाष कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मराठाहल्ली में रहता था.
5 साल पहले हुई थी शादी
अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की निकिता से 5 साल पहले हुई थी. कुछ दिन तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद निकिता उसे छोड़कर अपने मायके लौट गई. उसके बाद उसने अपने पति अतुल सुभाष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा समेत तमाम धाराओं के कई मुकदमे दर्ज कराए. इस दौरान कोर्ट में 120 तारीखें लगीं और 40 तारीखों पर अतुल बेंगलुरु से जौनपुर पहुंचा.
जज ने मांगी थी रिश्वत
वहीं मामला जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक के पास पहुंचा. जहां जज ने केस निपटाने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांगी. जब युवक ने रिश्वत देने से इंकार किया तो जज रीता कौशिक ने उस पर 3 करोड़ रुपए की एलिमनी देने का भी दबाव बनाया. उसके बाद भी अतुल ने पैसे नहीं दिए तो जज रीता कौशिक ने पक्षपाती फैसला सुनाते हुए खिलाफ हर महीने 80 हजार रुपए मेंटिनेंस देने का आदेश जारी कर दिया. इन्हीं सब चीजों को लेकर वह डिप्रेशन में था. जिसके बाद उसने इन चीजों से मुक्ति पाने के लिए मौत का रास्ता चुनना सही समझा.
क्या लिखा 40 पेज के सुसाइड नोट में…
मौत से पहले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 40 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा. जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साले अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष और चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया को दोषी ठहराते हुए लिखा- “मेरा नाम अतुल सुभाष है. बेंगलुरु में रहता हूं और आज मैं सुसाइड कमिट करने जा रहा हूं.. कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देना मेरी अस्थियों को. मेरे मरे हुए शरीर के आसपास मेरी पत्नी और उसके परिवार का कोई नहीं आना चाहिए. मेरा अस्थि विसर्जन तब तक नहीं होना चाहिए, जब तक मेरे हर आरोपी को सजा नहीं मिलती. इतने सारे एविडेंस.. सब कुछ होने के बाद भी अगर कोर्ट जज और बाकी के आरोपियों को सजा नहीं देती है तो मेरी अस्थियां वहीं कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देनी चाहिए, ताकि मैं जान जाऊं कि इस देश में क्या वैल्यू है एक लाइफ की..”
मौत से पहले बनाया आखिरी VIDEO
अतुल सुभाष ने मौत से पहले एक डेढ़ घंटे का वीडियो भी बनाया था. जिसमें वह कहता सुना जा रहा है कि वह सुसाइड करने को मजबूर है. उसे इस स्थिति पर लाकर छोड़ा गया है कि उसके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है. इस दौरान उसने अपनी मौत का जिम्मेदार जौनपुर फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक, पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष सिंघानिया और पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया को बताया.
इतना ही डेढ़ घंटे के वीडियो में उसने ये भी कहा कि खुद को खत्म कर लेना ही बेस्ट है, क्योंकि मैं जो पैसा कमा रहा हूं उसी से अपने दुश्मन को बलवान बना रहा हूं. मेरा पैसा मुझे ही बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है. मेरे ही टैक्स के पैसे से ये पुलिस, ये कोर्ट, ये सिस्टम मुझे और मेरी फैमिली और बाकी लोगों को भी हैरेस करेगा. तो जो सप्लाई है वैल्यू का, उसी को खत्म कर देना चाहिए.
सवाल सिस्टम से…
AI इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत का जिम्मेदार उसकी फैमली तो है ही. साथ ही पूरा भ्रष्ट सिस्टम भी है. इस मौत ने न केवल एक फैमिली कोर्ट के जज की पोल खोली है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हुआ है. सवाल खड़ा भी होना चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से जज ने पैसा न मिलने पर गलत फैसला सुनाया उससे न सिर्फ एक जिंदगी खत्म हुई है, बल्कि लोगों का सिस्टम से भरोसा भी उठा है. सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि अगर कोई गरीब है और उसके पास घूस देने के लिए पैसे नहीं है तो क्या उसकी सुनवाई नहीं होगी, क्या उसे न्याय नहीं मिलेगा? अगर घूस के तले ही न्याय मिलता है तो किस काम का है ऐसा कानून व्यवस्था?
अरविंद केजरीवाल वोटर लिस्ट से नाम काटने के सबूत लेकर पहुंचे चुनाव आयोग, सौंपा 3 हजार पन्नों का सबूत
नई दिल्ली. दिल्ली में भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाने के बाद आम आदमी पार्टी(AAP) ने बुधवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने शिकायत के साथ 3000 पन्नों में मतदाताओं की सूची भी दी है. मुख्यमंत्री आतिशी(Atishi), सांसद संजय सिंह और जस्मीन शाह भी केजरीवाल के साथ थे. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि BJP दिल्लीवालों के वोट कटवाकर उनका अधिकार छीनना चाहती है. उनका कहना था कि हमने आयोग को तीन हजार पन्नों का सबूत दिया है जो बताते हैं कि BJP ने दिल्ली में कई साल से अपने घरों में रह रहे लोगों (जिनमें से अधिकांश झुग्गियों में रहते हैं) के वोट काटने की साजिश की है.
उनका दावा था कि भाजपा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में साजिश के तहत लोगों के वोट कटवाने के लिए आवेदन किया है, जैसे कि शाहदरा में 11008, जनकपुरी में 4874 और तुगलकाबाद में 15 कार्यकर्ताओं ने 2435 वोट कटवाने के लिए आवेदन किया है. तुगलकाबाद के पोलिंग बूथ 117 पर 1337 वोट हैं, जिसमें से दो लोगों ने पालम में 1641 वोट, राजौरी गार्डन में 571 वोट, हरि नगर में 637 वोट, करावल नगर में 3260 वोट और मुस्तफाबाद में 534 वोट काटने के लिए आवेदन किया है.
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के “वोट काट” अभियान के तहत दिल्ली के सात विधानसभा क्षेत्रों में 22,649 वोट काटने के आवेदन किए गए हैं, आप मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह तुरंत कार्रवाई करे. इस दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी उपस्थित थे.
नजफगढ़ से दो बार से निर्दलीय पार्षद मीना यादव और उनके पति तरुण ने बुधवार को आप सांसद संजय सिंह से औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आप मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में संजय सिंह ने बताया कि आपका परिवार लगातार बढ़ रहा है और पिछले 10 वर्षों से पार्षद रहीं मीना यादव और सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव भी आप में शामिल हो रहे हैं.
5 से ज्यादा आवेदन पर SDM जांच करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग से हमें आश्वासन मिला है कि अगर कोई आदमी पांच से अधिक नाम कटवाने के लिए आवेदन करता है तो एसडीएम को खुद मौके पर जाकर जांच करनी पड़ेगी और बाकी पार्टियों के लोग भी उनके साथ जाएंगे. हमने जोर देकर चुनाव आयोग को भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने ऐसे गैरकानूनी कार्य किए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और यह बहुत अच्छा हुआ.
घुसपैठ करने वालों की चिंता सता रही BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव हारने से पहले बहाने खोजने लगी है और इसी हताशा में वे वोट काटने का मुद्दा उठा रहे हैं. सचदेवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फर्जी वोट कटवाने में लगे हैं. नेताओं को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वोटों को कटवाने की चिंता सता रही है, क्योंकि भाजपा साफ कह रही है कि हम सिर्फ घुसपैठियों के वोटों पर आपत्ति कर रहे हैं.
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - 2024
नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच श्री मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल ये पुरस्कार कुल 15 राज्यों की 45 पंचायतों व संस्थाओं को दिए गए।
महाबल बाघ को नहीं भाया आंध्रा ! वापस ओडिशा लौटा
पारलाखेमुंडी. गजपति जिले से आंध्र प्रदेश जाने वाला महाबल बाघ फिर से अपने इलाके में लौट आया है और अब पारलाखेमुंडी शहर से मात्र 10 किमी दूर स्थित बाघशाला ग्राम में घूम रहा है. इस बाघ के बारे में ग्रामवासियों ने सूचना दी है. यह क्षेत्र गजपति जिले के सदर महकुमा पारलाखेमुंडी शहर के निकट स्थित है, जिससे यह स्पष्ट है कि महाबल बाघ पारलाखेमुंडी शहर की ओर लौट आया है.
सिंगापुर बनेगा ‘Utkarsh Odisha – Make In Odisha Conclave 2025’ का पहला कंट्री पार्टनर: मुख्यमंत्री माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि सिंगापुर 'Utkarsh Odisha - Make In Odisha Conclave 2025' का पहला कंट्री पार्टनर होगा. यह आयोजन 28 और 29 जनवरी को भुवनेश्वर में होने वाला है.
स्वतंत्र श्री मंदिर सुरक्षा वाहिनी के लिए अब नहीं होगी सीधी भर्ती नहीं, ओडिशा सरकार ने जारी किए निर्देश
ओडिशा सरकार ने पुरी श्रीमंदिर की सुरक्षा के लिए स्वतंत्र श्री मंदिर सुरक्षा वाहिनी (SSMSV) का गठन किया है. यह विशेष सुरक्षा बल पुरी पुलिस अधीक्षक (SP) के नेतृत्व में कार्य करेगा और इसका मुख्यालय पुरी में होगा.
भुवनेश्वर. सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, SSMSV के लिए सीधी भर्ती नहीं होगी. बल में तैनाती सशस्त्र विंग, ओडिशा स्टेट आर्म्ड पुलिस (OSAP), विशेष सुरक्षा बटालियनों, सिविल पुलिस और अन्य विभागों से अस्थायी आधार पर की जाएगी.
पंजाब में पड़ रही भयानक ठंडी, शीत लहर को लेकर येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में कंपकंपी छूटने वाली ठंडी महसूस की जाएगी। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण पंजाब में भी ठंडी चरम पर देखने को मिल रही है।
नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने को किसान तैयार, पंजाब में भी इंटरनेट सुविधा हो सकती है बंद
शंभू बॉर्डर। किसान दिल्ली जाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नई रणनीति बनाई है, जिसमें शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली पैदल जाने की कोशिश करेगा। यह फैसला मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर हुई बैठक में लिया गया। खबर यह भी समाने आई है कि पंजाब में इंटरनेट सुविधा बंद की जा रही है किसानों को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में आगे बढ़ने को लेकर नई रणनीति बनाई गई है। इसके लिए इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भी कई जानकारी दी। इस मौके पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि 13 दिसंबर को इस आंदोलन को 10 महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में 13 तारीख को बड़ी सभा होगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
किसान नेताओं ने कहा कि जैसे हरियाणा में इंटरनेट सेवा बंद है, वैसे ही उन्हें पता चला है कि पंजाब में भी बॉर्डर से डेढ़ किलोमीटर तक इंटरनेट बंद किया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक बैठक का कोई निमंत्रण नहीं आया है।
बादल पर हुए हमले को लेकर कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या कहा ?
श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में शिअद के पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि यह सरकार के इशारे पर हुआ है। इस बयान के सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की बातें होने लगी है।
संभल हिंसा : वकील विष्णु शंकर जैन को मिली धमकी, कहा- मुसलमानों इसका चेहरा अच्छे से पहचान लो
संभल। संभल के शाही जामा मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन को धमकी मिली है। विष्णु शंकर जैन ने मस्जिद में मंदिर होने का दावा किया है। उन्हें एक्स प्लेटफार्म पर निधि झा नाम के सोशल अकाउंट से धमकी दी गई है। जिसमें लिखा है कि मुसलमानों इसका चेहरा अच्छे से पहचान लो।
इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने संभल साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया के जरिए लगातार धमकियां मिल रही है। मुझे और मेरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। अधिवक्ता ने अदालत से अपने परिवार के लिए गुहार लगाई है। विष्णु शंकर जैन जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद में हिंदू पक्ष की पैरवी कर रहे है।
बता दें कि 24 नवंबर को स्थानीय कोर्ट के आदेश पर संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।
16 दिसंबर से यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, 17 दिसंबर को पेश होगा दूसरा अनुपूरक बजट
लखनऊ। 16 दिसम्बर से शुरू हो रही विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में 17 दिसम्बर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। महाकुंभ पर केंद्रित अनुपूरक बजट का आकार 15 हज़ार करोड़ होने की संभावना है। सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्य जैसे अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमो को सदन पटल पर रखा जाएगा। साथ ही विधाई कार्य भी निपटाए जाएंगे। 17 दिसम्बर को पेश हुए अनुपूरक बजट पर 18 दिसम्बर को व्यापक चर्चा की जाएगी। जिसके बाद उसे पारित किया जाएगा।
वहीं 19 और 20 दिसम्बर को विधाई कार्य किये जायेंगे। अनुपूरक बजट का मुख्य हिस्सा महाकुंभ के लिए परिवहन विभाग नगर विकास विभाग सहित महाकुंभ से जुड़े अन्य विभागों को आवंटित किया जा सकता है। इसके अलावा एमएसएमई और इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट को भी बजट में से कुछ अंश आवंटित किया जाएगा।
आपको बता दें कि अभी विभागों के पास पूर्व में आवंटित बजट भी बचा हुआ है। जबकि भारत सरकार से भी अनुदान वित्त आयोग सहित अन्य मदो से धन आ रहा है। जिसके तहत केंद्र से लगभग ढाई करोड़ रुपये मार्च तक मिलना है।
मदरसा शिक्षक सम्मेलन आज, अल्पसंख्यक मंत्री ओपी राजभर होंगे शामिल, मदरसों की समस्याओं पर होगी चर्चा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आज मदरसा शिक्षकों का एक बड़ा सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में मदरसा शिक्षक सरकार से मिल रही सहूलियत पर चर्चा करेंगे तो वहीं अपनी समस्याओं से सरकार को रूबरू भी करवाएंगे। इस सम्मेलन में मदरसा से जुड़े अन्य लोग भी प्रतिभाग करेंगे।
‘बालक बुद्धि को लोग गंभीरता से नहीं लेते…’, किरेन रिजिजू ने अडाणी के साथ वाड्रा-गहलोत की फोटो शेयर की- Kiren Rijiju Attack On Rahul Gandhi
अडानी मामले को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र (parliament winter session) में कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन जारी है। शीतकालीन सत्र के 10वें दिन (सोमलार) को राहुल गांधी ने गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटा पहने सांसदों से बातचीत करते हुए दिखे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उसने सवाल भी पूछा था। मामले में अब बीजेपी और केंद्रीय मंत्री की भी प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया X पर अडाणी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वे रॉबर्ट वाड्रा, अशोक गहलोत और तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लिका कि- कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि लोग ‘बालक बुद्धि’ को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने एक के बाद एक कुल तीन ट्वीट कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पहले ट्वीट में रिजिजू ने जिसमें वे रॉबर्ट वाड्रा, अशोक गहलोत और तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के साथ नजर आ रहे हैं। इसका रिजिजू ने कैप्शन लिखा- तमाशा करने और जनता का पैसा बर्बाद करने के बजाय, कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि लोग ‘बालक बुद्धि’ को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं। अगर कांग्रेस के नेता पीएम मोदी जी को हराने के लिए भारत को नष्ट करना चाहते हैं, तो वे असफल होंगे। भारत भारत विरोधी ताकतों और उनके सहयोगियों को हरा देगा।
दूसरे ट्ववीट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि- राहुल गांधी को तमाशा करने और प्रधानमंत्री को गाली देने में आनंद आता है लेकिन अन्य सांसदों के लिए उन लोगों के प्रति जिम्मेदारियां हैं जिन्होंने उन्हें चुना है। उसे बस यहां तमाशा करना है और फिर अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए विदेश जाना है।
वहीं तीसरे ट्वीट में राहुल गांधी के गौतम अडाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटा पहने सांसदों से बातचीत करने वाला वीडिये शेयर करते हुए लिखा कि- समाजवादी पार्टी, टीएमसी, राज्यसभा में सभी कांग्रेस सांसद, लोकसभा में कुछ कांग्रेस सांसद और कई पार्टी सांसद वास्तव में संसद की बहस और चर्चा में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं। राहुल गांधी जी के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह लोगों के दर्द और समस्या को महसूस नहीं कर सकते हैं, लेकिन अन्य सांसद करते हैं!
जानिए कहां से शुरू हुआ मुखौटा विवाद
दरअसल संसद में सोमवार को राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गौतम अडाणी का और NCP शरद पवार के सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहना।
पढ़ें राहुल के सवालों पर सांसदों के जवाब
राहुल गांधी: हाथ में मोबाइल लेकर रिकॉर्ड करते हुए पूछते हैं… आज कल क्या हो रहा है भाई?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद: मोदी का मुखौटा पहने सांसद की पीठ थपथपाते हुए… आजकल मैं जो भी बोलता हूं, ये करता है।
राहुल गांधी: आप क्या करते हो? आप क्या चाहते हो?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद: कुछ भी चाहता हूं। एयरपोर्ट चाहिए…कुछ भी चाहिए
राहुल गांधी: अगला आप क्या लेने की कोशिश कर रहे हो?
अडाणी का मुखौटा पहने सांसद: मोदी का मुखौटा पहने सांसद की पीठ थपथपाते हुए…हमारी मीटिंग आज शाम को है। ये भाई है अपना।
इस पर राहुल और वहां मौजूद सांसद जोर से हंसे…
बगल में खड़े एक अन्य सांसद ने कहा कि भैया, ये पार्लियामेंट को छोड़ देना…इस पर अडाणी का मुखौटा पहने सांसद ने कहा- वो देखते हैं।
राहुल गांधी: आप अपने रिश्ते के बारे में बताइए?
मुखौटा पहने सांसद: हम दोनों सब मिलकर करेंगे।
राहुल गांधी: आपकी कब से पार्टनरशिप चल रही है?
मुखौटा लगाए सांसद: मोदी का मुखौटा लगाए सांसद का हाथ पकड़े हुए बोले- सालों साल से।
राहुल गांधी: फ्यूचर कैसा है?
अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद: मैं इंडिया हूं।
राहुल गांधी: ये पार्लियामेंट क्यों नहीं चलने दे रहे?
अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद : अमित भाई से पूछना पड़ेगा। मैं जो भी बोलता हूं, ये (मोदी का मुखौटा लगाए सांसद का कंधा ठोकते हुए) करते हैं।