देश-विदेश
सड़क हादसे में दुल्हन की हुई मौत
औरैया। यूपी के औरैया में कार की टक्कर लगने से एक युवती ऑटो के नीचे दब गई। घायल हालत में उसे अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थी. आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसकी शादी होनी थी. लेकिन इससे पहले ही दर्दनाक हादसा हो गया। युवती की मौत से उसके घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गंगदास पुर के पास का है, जहां ज्योति (27) अपनी बड़ी बहन आरती एवं भतीजे के साथ बस स्टैंड पर उतरी थी. वह दिल्ली से आई थी. बस स्टैंड से उसने अपने गांव जाने के लिए ऑटो बुक किया. लेकिन रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी।
पीएम मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ पर भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है।
उनका बलिदान और अटूट भावना लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत इन नायकों के साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज, विजय दिवस पर हम सभी बहादुर नायकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने 1971 में कर्तव्यनिष्ठा से भारत की सेवा की जिससे निर्णायक जीत मिली।
पाकिस्तान पर भारत की जीत से बांग्लादेश की स्थापना हुई। इस जीत के याद में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा : दीपक चाहर ने नाम लिया वापस, मोहम्मद शमी भी हुए बाहर…
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई भारतीय टीम में एक दिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए बदलाव किया गया है. दीपक चाहर के पारिवारिक कारणों से नाम वापस लेने और मोहम्मद शमी के नाम की बीसीसीआई मेडिकल बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलने से वन डे और टेस्ट टीम में टीम में बदलाव किया गया है.
दीपक चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह पारिवारिक चिकित्सा आपातकाल के कारण आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. चयन समिति ने उनके स्थान पर आकाश दीप को नामित किया है. वहीं मोहम्मद शमी की टेस्ट श्रृंखला में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन बीसीसीआई मेडिकल टीम से मंजूरी नहीं मिली, लिहाजा तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है.
17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहले वनडे के समापन के बाद, श्रेयस अय्यर टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए टेस्ट टीम में शामिल होंगे. वह दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इंटर-स्क्वाड गेम में हिस्सा लेंगे.
भारत की नई वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस लेयर, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल. मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप को शामिल किया गया है.
टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे. वहीं वनडे टीम को भारत ए के कोचिंग स्टाफ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा शामिल हैं.
मुख्यमंत्री साय की मदद के लिए पीएम मोदी के विश्वस्त पूर्व आईएएस को छत्तीसगढ़ भेजने की सुगबुगाहट…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शासन के साथ-साथ प्रशासन में भी बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है. मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को लाने के साथ प्रशासन पर उनकी पकड़ को बरकरार रखने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक उतारने पीएम मोदी के विश्वस्त रिटायर्ड आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को छत्तीसगढ़ भेजने की खबर है.
आंध्रप्रदेश के बीवीआर सुब्रमण्यम ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के साथ-साथ इंजीनियरिंग की डिग्री भी है. छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर रह चुके बीवीआर सुब्रमण्यम हैं. डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सम्हालने वाले सुब्रमण्यम के कार्यकाल के दौरान नक्सल ऑपरेशंस में अच्छा काम हुआ था. 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. रिटायर होने के बाद फरवरी 2023 में उन्हें नीति आयोग का सीईओ बनाया गया.
कैमरे के पीछे कलाकारों की कारीगरी
जब कलाकारों ने दिखाया कैमरे के पीछे का अपना हुनर
आज निर्वाचन आयोग की PC , इन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है घोषणा
दिल्ली। निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार को) विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था।
हरियाणा में भी चुनाव तारीखों की घोषणा संभव
हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यहां आखिरी बार 2019 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-जजपा ने साथ आकर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसी साल मार्च में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था। दूसरी तरफ भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।
महाराष्ट्र में नवंबर में खत्म हो रहा सरकार का कार्यकाल
इसके अलावा महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राजनीतिक रूप से सबसे पेचीदा गठबंधन वाले इस राज्य में फिलहाल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार है। यहां भाजपा गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र में भी चुनाव का एलान आज ही किया जा सकता है।
"चंद्रयान-3 मिशन: चंद्रमा पर लैंडिंग की तैयारी पूरी, भारत पहला देश होगा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला"
चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. भारत पहला देश होगा, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. बुधवार को चंद्रयान-3 ने एक और पड़ाव पार कर लिया है. चंद्रयान-3 ने आखिरी बार अपने ऑर्बिट को सफलता पूर्वक घटाया है. ऑर्बिट को घटाने की यह अंतिम प्रक्रिया है. अभी चंद्रयान 150 Km x 177 Km की ऑर्बिट में है. 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जाएगा.
बता दें कि 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद चंद्रयान-3 ने 22 दिन का सफर पूरा कर 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा. तब यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई थी. स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए. ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी.
23 अगस्त को होगा लैं
भारत पहला देश होगा, जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. भारत ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था लेकिन आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. चंद्रयान-3 लॉन्च होने के बाद इसके ऑर्बिट को 5, 6, 9 और 14 अगस्त को चार बार घटाया जा चुका है. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत लैंडर उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा. अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं.
क्या है चंद्रयान-3 मिशन?
चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्री हरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था. चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त को शाम 5:45 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा. चंद्रयान-3 अपने साथ एक लैंडर और एक रोवर लेकर गया है. लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा और सफल लैंडिंग होने के बाद रोवर चांद की सतह पर रसायनों की खोज करेगा. वैज्ञानिक पृथ्वी और चांद के रिश्तों को समझने की कोशिश करेंगे.
"भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा"
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने जा रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक में इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी.
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव एक तरह से सेमीफाइनल माने जा रहे हैं. इस लिहाज से भाजपा इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है. बैठक में तमाम चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की प्रचार रणनीति के साथ-साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनावी मुद्दों, कांग्रेस की फ्रीबीज़ और गारंटियों की काट और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा भी होगी. भाजपा का फोकस एक ओर पार्टी के लिहाज से कमजोर सीट पर रहेगा, जहां पहले से ही उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी, जिससे उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
"अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नेताओं का आदर, 'सदैव अटल' पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि"
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 16 अगस्त को 5वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर पूर्व पीएम के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा हुआ है.
आधुनिक भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनकी की पांचवीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि उन्होंने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि भारत के 140 करोड़ भारतीय के साथ मिलकर मैं अतुलनीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आपके नेतृत्व से देश को काफी लाभ हुआ. देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और 21वीं शताब्दी में हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में आपकी अहम भूमिका थी.
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा भारतीय राजनीति के अजातशत्रु परम श्रद्धेय अटल जी ने विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए. राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया. अपने संगठन कौशल से पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान देने वाले ऐसे युगपुरुष को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन.
"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों के लिए बीमा कराने की अंतिम तारीख आज"
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2023 निर्धारित है। सभी किसानों से फसल नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए बीमा कराने की अपील की गयी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के कारण फसल नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा कव्हरेज प्रदान किया जाता है, ताकि कृषि में होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके।
राज्य में खरीफ फसलों के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित, मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग एवं उड़द अधिसूचित फसलें हैं, जिनका बीमा किसान करा सकते हैं। उक्त फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को प्रीमियम राशि का मात्र 2 प्रतिशत राशि देनी होती है, शेष राशि का वहन शासन द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राज्य प्रभारी ने शत्-प्रतिशत किसानों से अपनी फसलों का बीमा 16 अगस्त तक कराने जाने की अपील की है, ताकि जोखिम से बचा जा सके।
"प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: 'विपरीत पल में घटी घटना का हजार सालों तक प्रभाव'"
"प्रधानमंत्री मोदी के वचन: 'विपरीत पल में घटी घटना का हजार सालों तक प्रभाव'"
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देश को लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया. पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने संबोधन में इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि आज देश जो भी फैसला लेगा उसका असर आने वाले एक हजार साल तक के भारत के भाग्य पर पड़ेगा.प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा, ‘आज से 1000-1200 साल पहले इस देश पर आक्रमण हुआ.
एक छोटे से राज्य के छोटे से राजा की हार हुई, लेकिन तब पता नहीं था कि एक घटना भारत को हजार साल की गुलामी में फंसा देगी और हम गुलामी में जकड़ते चले गए. जिसका मन चाहा हमें लूटता रहा, जिसका मन चाहा हम पर सवार हो गया.’पीएम मोदी ने कहा कि उस विपरीत पल में घटी घटना छोटी भले हो, लेकिन उसका प्रभाव हजार साल तक रहा.
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के वीरों ने इस विपरीत परिस्थिति में भी देश की आजादी की लौ को जलाए रखा और आखिरकार 1947 में हजार साल की गुलामी के बाद देश आजाद हुआ.आज जो करेंगे उससे तय होगी आने वाले 1000 सालों की दिशाइस घटना का जिक्र करने का कारण बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हजार साल पहले की बात को आज मैं इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि देश के सामने फिर एक मौका आया है.
जिस कालखंड में हम आज जी रहे हैं उसमें हम जो कदम उठाएंगे, फैसले लेंगे उसी से आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास अंकुरित होगा. इस दौरान होने वाली घटनाओं का प्रभाव आने वाले हजार सालों पर पड़ेगा.’लाल किले से संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अनुभव कर रहा हूं कि पिछले 9-10 सालों में भारत की चेतना और सामर्थ्य के प्रति विश्वभर में नया आकर्षण, नया विश्वास, नई आशा पैदा हुई है.
पीएम मोदी का कहना है कि भारत से उठे इस प्रकाश में विश्व को ज्योति नजर आ रही है.इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो विरासत हमें दी है, उससे हम विश्व को रास्ता दिखा सकते हैं.
इसलिए अब हमें न ही रुकना है और न ही किसी दुविधा में जीना है. हमें खोयी हुई उस विरासत और समृद्धि को याद करते हुए वो फैसले लेने हैं, जो अगले एक हजार साल तक देश की दिशा निर्धारित करेंगे.
तीन मंजिला मकान गिरने से अब तक 10 लोगों की मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला इमारत गिरने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने बताया कि मृतकों में एक पुरुष, तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा, शनिवार को मेरठ की जाकिर कॉलोनी में अचानक तीन मंजिला इमारत ढह गया था। इसके बाद मौके पर पहुंच बचाव अभियान शुरू किया गया। शनिवार से अब तक 10 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त मकान में 15 लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाला गया था, लेकिन 12 लोग मलबे में फंस गए। डीएम ने बताया कि मलबे में फंसे 12 लोगों में से एक पुरुष समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए मवेशियों और मरने वालों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का बचाव अभियान जारी है, जो मलबा हटाने तक चलता रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 5:15 बजे हुई, जिसकी सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
बता दें कि मकान के मालिक की पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई है। वह इमारत में डेयरी चलाता था। इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए हैं।
इस बीच मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा और नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य में इमारत गिरने का यह सबसे बड़ा मामला है।
इससे पहले 7 सितंबर को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और 28 अन्य घायल हो गए थे।
2025 में अपनी पहली उड़ान भर सकता है एलसीए तेजस मार्क-2
जोधपुर। स्वदेशी आधुनिक लड़ाकू विमान एलसीए तेजस मार्क-2 के 2025 में अपनी पहली उड़ान भरने की संभावना है। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के विमान एएमसीए और तेजस मार्क-2 के मॉडल को प्रदर्शित किया गया। भारतीय वायुसेना इस स्वदेशी और आधुनिक लड़ाकू विमान को में 2035 तक अपने बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के विमान एमका (एएमसीए) को 2040 तक अपने बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम के दौरान एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के अधिकारी वाजी राजपुरोहित ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तेजस मार्क-2 इसके ही पूर्ववर्ती एलसीए तेजस मार्क-1 का आधुनिक वर्जन है। इस एयरक्राफ्ट में मार्क-1 की तुलना में आधुनिक हथियार होंगे।
इसके साथ ही इसमें आधुनिक एवियॉनिक्स, डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (फ्लाई-बाय-वायर) भी शामिल होगा। इस विमान का डिजाइन पूरा कर लिया गया है। 2025 तक हम इस विमान की पहली उड़ान भी कर लेंगे। इसके अलावा हमारी पांचवी पीढ़ी के स्वदेशी एयरक्राफ्ट एमका की पहली उड़ान हम 2028 तक करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह विमान स्टेल्थ तकनीक पर आधारित होगा। इसमें अलग प्रकार की तकनीक और धातु की इस्तेमाल किया जाता है। यह 5.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान होगा। हम इसके 2040 तक भारतीय वायुसेना में शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। यह दो इंजनों वाला बहुउद्देशीय विमान होगा।
बता दें कि तेजस भारत की रक्षा प्रयोगशालाओं द्वारा निर्मित किया गया विमान है। यह सिंगल इंजन डेल्टा विंग बहुउद्देशीय हल्का लड़ाकू विमान है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने तैयार किया है। एलसीए को 2003 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने तेजस नाम दिया था। इस विमान की पहली स्क्वाड्रन को भारतीय वायुसेना में 2016 में शामिल किया गया था।
भारत कौशल से दुनिया जीतेगा : जयंत चौधरी
लियोन। फ्रांस के लियोन में आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का 60 सदस्यीय दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 1400 प्रतिभागी विभिन्न कौशल प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं।
विभिन्न कौशल प्रदर्शन में 3डी डिजिटल गेम आर्ट, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, ऑटो बॉडी रिपेयर, केमिकल लैब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल कंस्ट्रक्शन, फैशन टेक्नोलॉजी, ग्राफिक डिजाइन, इंडस्ट्री 4.0, स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सीएडी, रोबोट सिस्टम, जल प्रौद्योगिकी, वेल्डिंग, ईंट-पत्थर, पलस्तर, पैटिसरी, और बेकरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी दो दिन से लियोन में हैं। जयंत चौधरी ने लियोन से कहा, हम यहां फ्रांस में हैं और कल विश्व कौशल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जो बहुत अच्छा समारोह था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसकी शुरुआत की और हमारे कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ मुलाकात हुई, जो हमारे प्रशिक्षक हैं और हमारे प्रतियोगी हैं।
उन्होंने आगे कहा, सभी लोग अलग-अलग क्षेत्रों में अपने कौशन प्रदर्शन में लगे हुए हैं। वह पूरी कोशिश कर रहे हैं, जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं और पूरा प्रतिनिधिमंडल आश्वस्त है कि इस बार भारत का प्रदर्शन पिछली बार से भी बेहतर होगा। पिछली बार हम 11वें स्थान पर आए थे।
इस बार हमारी बड़ी टीम है और हमने लगभग 52 स्किल्स को लक्ष्य बनाया है। भारत का यह चौथा सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल है। पूरे विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं कि भारत अपने कौशल से दुनिया जीतेगा।
केजरीवाल का ऐलान: दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। शनिवार को केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद आज केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे हैं। यहां सीएम आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान का हम सभी के ऊपर बहुत आशीर्वाद रहता है। इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं। इसके साथ मैं उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथियों के लिए दुआएं की। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जेल भेजकर आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते थे। जेल में रहकर मेरा हौसला बढ़ा है। जेल से एलजी को पत्र लिखा। एलजी को पत्र लिखने पर मुझे धमकी दी गई। परिवार की मुलाकात रोकने की धमकी दी गई।
मेरी जगह कोई और सीएम होगा: अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।' उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और सीएम होगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इन्होंने(भाजपा) एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहां जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।'
सीएम ने कहा कि मैं देश के सारे गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़ कर विनती करना चाहता हूं अब अगर प्रधानमंत्री फर्जी केस करके आपको जेल में डालें तो इस्तीफा मत देना। किसी हालत में इस्तीफा मत देना, जेल से सरकार चलाना। ऐसा नहीं है कि हम पद के लालची हैं इसलिए क्योंकि हमारे लिए हमारा संविधान जरूरी है जनतंत्र को बचाना जरूरी है। इतनी भारी बहुमत से चुनी सरकार को आप जेल में डालकर कहोगे इस्तीफा दे।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुचक्र रच रही थी कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और उसकी टीम को जेल में डालो और उसकी पूरी पार्टी को खत्म कर दो। अगर आप सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हो तो आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे हो। जब आप ईश्वर के रास्ते पर चल रहे तो ईश्वर की ताकत आपके साथ होती है। आज ईश्वर की ताकत हम सबके साथ है। भाजपा वालों ने शराब घोटाला नाम की मनोहर कहानी लिखी थी उसका आखिरी पूर्ण विराम सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देकर लगा दिया।'
देवास से खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत
देवास। जिले के 6 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत की घटना सामने आई है। यह सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोला थाना इलाके में हुआ है। हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दुर्घटना में मदन पुत्र शकरू नायक निवासी बेडाखाल, जिला देवास, मांगी लाल पुत्र ऊंकार निवासी बेडाखाल, देवास, महेश पुत्र बादशाह निवासी बेडाखाल थाना सतवास, देवास, राजेश और पूनम की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मनोज पुत्र रवि नायक निवासी पोखर खुर्द, देवास तथा अनिकेत पुत्र राजेश निवासी बेडाखाल, देवास घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन बूंदी के लिए रवाना हो गए है। उधर इनके घर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये सभी लोग घर में खाट् श्याम के दर्शन करने का कहकर रवाना हुए थे। राजस्थान पुलिस ने फोन कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद घर में मातम पसर गया।
14 सितंबर की रात को घर से निकले थे
जानकारी के मुताबिक देवास जिले के 9 लोग कार में सवार होकर 14 सितंबर की रात को निकले थे। राजस्थान में बूंदी के हिंडोल थाना इलाके में रविवार सुबह 4 बजे के करीब रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेना पड़ी
सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अंदर मोजूद तीन घायलों को बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कुछ शव इसमें बुरी तरह से फंस गए थे। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेना पड़ी।
हादसे में घायल तीन लोगों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। वहीं बाकी दो घायलों का इलाज बूंदी में ही किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में आज भाजपा मना रही किसान सदस्यता दिवस
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्ता अभियान लगातार जारी है। इस बीच, पार्टी रविवार को किसान सदस्यता दिवस मना रही है। फोकस मालवा की सैलाना विधानसभा सीट है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के तहत शनिवार को सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में कार्यकर्ताओं की बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘सदस्यता की ताकत ही चुनावों में जीत की राह को आसान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को देश के एक करोड़ युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।’
संगठन शक्ति, बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के साथ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में लहार विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का चुनाव जीते हैं। अब सैलाना विधानसभा जीतना है।
सैलाना को जीतने के लिए कार्यकर्ता इस विधानसभा के निर्धारित 64 हजार के लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।’
29 लाख से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके
विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत शनिवार सुबह तक 29 लाख लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने स्टीकर चिपकाएं एवं पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उन्होंने ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। हमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लक्ष्य को पार कर रिकार्ड कायम करना है। रविवार को पूरे प्रदेश में किसान सदस्यता दिवस मनाया जाएगा और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।
मुस्लिमों ने भी योजनाओं का उतना ही लाभ लिया जितना अन्य ने शर्मा ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, कोआपरेटिव कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर सदस्य बनाएंगे। भाजपा में प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।’
‘प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसी के साथ कोई योजना में भेदभाव नहीं किया। मुस्लिमों को भी योजनाओं का उतना ही लाभ मिल रहा है जितना अन्य वर्गों को। घर-घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी है।’
विष्णुदत्त शर्मा ने सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, डाक्टर, अधिवक्ता और सीए सहित बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही प्रबुद्धजनों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया।मध्य प्रदेश में आज भाजपा मना रही किसान सदस्यता दिवस
भोपाल (वीएनएस)। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्ता अभियान लगातार जारी है। इस बीच, पार्टी रविवार को किसान सदस्यता दिवस मना रही है। फोकस मालवा की सैलाना विधानसभा सीट है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व के तहत शनिवार को सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में कार्यकर्ताओं की बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, ‘सदस्यता की ताकत ही चुनावों में जीत की राह को आसान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को देश के एक करोड़ युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए युवा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।’
‘संगठन शक्ति, बूथ स्तर कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के साथ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में लहार विधानसभा और छिंदवाड़ा लोकसभा का चुनाव जीते हैं। अब सैलाना विधानसभा जीतना है। सैलाना को जीतने के लिए कार्यकर्ता इस विधानसभा के निर्धारित 64 हजार के लक्ष्य से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।’
29 लाख से अधिक लोग पार्टी के सदस्य बन चुके
विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत शनिवार सुबह तक 29 लाख लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने स्टीकर चिपकाएं एवं पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उन्होंने ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। हमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्यों के लक्ष्य को पार कर रिकार्ड कायम करना है।
रविवार को पूरे प्रदेश में किसान सदस्यता दिवस मनाया जाएगा और बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा।
मुस्लिमों ने भी योजनाओं का उतना ही लाभ लिया जितना अन्य ने शर्मा ने कहा, ‘ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, कोआपरेटिव कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर सदस्य बनाएंगे। भाजपा में प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।’
‘प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसी के साथ कोई योजना में भेदभाव नहीं किया। मुस्लिमों को भी योजनाओं का उतना ही लाभ मिल रहा है जितना अन्य वर्गों को। घर-घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी है।’
विष्णुदत्त शर्मा ने सैलाना, रतलाम, झाबुआ और धार में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, डाक्टर, अधिवक्ता और सीए सहित बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही प्रबुद्धजनों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया।