देश-विदेश
राहुल गांधी ने ओलंपिक में नाइंसाफी का शिकार हुईं Vinesh Phogat और बजरंग पूनिया से की मुलाकात, कांग्रेस से चुनाव लड़ने का दिया ऑफर
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात की। इससे विनेश और बजरंग के चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने राहुल गांधी से की मुलाकात
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। वहीं, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले यह तारीख क्रमश: 1 और 4 अक्टूबर थी, लेकिन चुनाव अयोग ने इसमें बदलाव किया। आयोग के बदलाव के पीछे कि वजह कि बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बिश्नोई समाज ने आसोज अमावस्या उत्सव में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को कायम रखा है।
PM Brunei Visit: ब्रुनेई की धरती से चीन को कड़ा संदेश, पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर भी दिया खास मैसेज
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा की बेटी को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में फांसी होने वाली है। लड़की दुबई की जेल में बंद है। लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता के मुताबिक दुबई से उसके पास फोन आया है। इसमें बताया कि आपकी बेटी जेल में है। उसे 20 सितंबर के बाद किसी भी वक्त फांसी हो सकती है। दुबई में फंसी बांदा की इस लड़की का नाम शहजादी है।
- हत्या के आरोप में जेल में बंद शहजादी।
- माता-पिता बोले- मेरी बेटी बेकसूर है।
- सरकार से की सुरक्षित वापसी की अपील।
कभी बिकने की कगार पर था गूगल, याहू ने क्यों किया मना?
नई दिल्ली। आपसी बातचीत के दौरान आप अक्सर एक वाक्य सुनते होंगे, 'गूगल कर लो।' इससे जाहिर होता है कि एक टेक कंपनी ने हमारी जिंदगी में कितनी गहरी पैठ बना ली है। लेकिन, गूगल कभी बिकने की कगार पर थी, वो भी एक नहीं दो दफा। अगर वह डील हो जाती, तो आज हम शायद गूगल की जगह 'याहू कर लो' कह रहे होते।
गूगल की नींव 4 सितंबर 1998 में पड़ी। इसके शिल्पकार दो लोग थे, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन। उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया का कोई खास तजुर्बा नहीं था। वे अपने छोटे से स्टार्टअप को याहू के हाथों बेचना चाहते थे, ताकि वे स्टैनफोर्ड में अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू कर सकें। उन्होंने सौदे की कीमत रखी, 1 मिलियन डॉलर।
Indian Railways Meri Saheli: महिला यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने शुरू किया अभियान, अब ट्रेन में ‘मेरी सहेली’ रखेगी पूरा ख्याल
नई दिल्ली। ट्रेन में जब कोई महिला अकेली सफर करती है तो वह काफी चिंतित रहती है। महिला यात्री को चिंता रहती है कि सफर के दौरान किसी परेशानी होने पर क्या करेगी या फिर अगर रात को स्टेशन पहुंचती है तो घर कैसे जाएंगी। महिला यात्री कि इन सभी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ‘मेरी सहेली’ थीम पर एक अभियान शुरू किया है।
यह अभियान रेल सुरक्षा बल (RPF) की ओर से शुरू किया गया है। इससे पहले भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अभियान शुरू किया है।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
नई दिल्ली । मानसून के तीन महीने बीत चुके हैं और इसके बाद भी अभी इसका असर कम नहीं हुआ है। देश भर में इस साल बेहतर बारिश दर्ज की गई है।
कहीं-कहीं अतिवृष्टि हुई है। बीता सप्ताह गुजरात सर्वाधिक बारिश से प्रभावित रहा। इससे पहले दक्षिण भारत के राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ था।
अब मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में कुछ राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। स्कायमेटर वेदर का पूर्वानुमान है कि मौसम के बदलते सिस्टम से मध्य भारत के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं। यहां जानिये मौसम का हाल।
यह है अगले 24 घंटों का अनुमान
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है।
कमज़ोर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। सिस्टम के लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
ओडिशा और बिहार होंगे प्रभावित
बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहा कम दबाव वाला सिस्टम आज से ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत तटीय क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा, जिससे बिहार प्रभावित होगा।स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में और बारिश होने का अनुमान लगाया है।
हरियाणा
अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में अगले 3-4 घंटों में हल्की-मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज़ हवाएँ चलेंगी।
राजस्थान
मध्यम-भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज़ हवाएँ अगले 4-6 घंटों के दौरान अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक और उदयपुर में जारी रहेंगी।
महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजी नगर, औरंगाबाद, बुलढाणा, बुरहानपुर, धुले, जलगांव, जालना, मुंबई, मुंबई उपनगरीय, नंदुरबार, नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में अगले 4-6 घंटों के दौरान तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहेंगी।
गुजरात
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गांधीनगर, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पाटन के कई स्थानों पर रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) की बारिश जारी रहेगी। अगले 18-24 घंटों के दौरान साबर कांथा, सूरत, सुरेंद्रनगर, तापी, वडोदरा और वलसाड में मौसम बदलेगा।
"जी20 शिखर सम्मेलन: 'पीएनजी ज्वैलर्स' और 'वासुपती ज्वैलर्स' द्वारा निर्मित उत्कृष्ट चोकर नेकलेस का उद्घाटन"
नई दिल्ली: इस वर्ष भारत के जी 20 की अध्यक्षता के अवसर पर, 'पीएनजी ज्वैलर्स' और 'वासुपती ज्वैलर्स' के सहयोग से एक उत्कृष्ट चोकर नेकलेस का निर्माण किया गया है। यह नेकलेस एकता, जिम्मेदारी और उस दुनिया में हम रहते हैं, उसके प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में पीएनजी ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन पर इस उत्कृष्ट आभूषण का अनावरण किया।
2023 के वर्ष को ध्यान में रखते हुए, यह आभूषण फूलों की सुंदरता पर केंद्रित है और जीवनवृक्ष को दर्शाता है। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कमल के फूल के साथ, इस सम्मेलन में भाग लेने वाले 19 देशों का ब्रीद वाक्य 'वन अर्थ, वन फॅमिली, वन फ्युचर' को सुंदरता से व्यक्त करता है।
इस अवसर पर बात करते हुए, 'पीएनजी ज्वैलर्स' के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर बनाया गया चोकर नेकलेस एक सामंजस्यपूर्ण और निश्चित भविष्य के लिए दुनिया के देशों की संयुक्त दृष्टि का एक कलात्मक अवतार है। भारत की भूमिका प्रस्तुत करने में जी20 शिखर सम्मेलन की अवधारणा का यही अर्थ है। यह नेकलेस वैश्विक एकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। हमें इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए कला के इस असाधारण कलाकृति को बनाने के लिए वासुपती ज्वैलर्स के साथ सहयोग करने पर गर्व है।
'वासुपती ज्वैलर्स' के क्रिएटिव डायरेक्टर अवनीप कोठारी ने कहा, "इस आभूषण की उत्कृष्ट कलाकृति ने हमारे प्रति प्यार और प्रतिबद्धता का प्रतीक बनाया है। सूक्ष्म फ्रीलिगी तकनीक से मूल डिजाइन का निर्माण करके, प्लिक ए जर्नल इनेमल तकनीक तक, इस नेकलेस में हर पहलू एकता और सद्भाव की भावना पर आधारित है। यह फूल राष्ट्रों की विविधता का प्रतीक है, जो एकता का संदेश देते हैं। इसका वजन लगभग 320 ग्राम है, और इसे 10 से अधिक कुशल श्रमिकों ने 75 दिनों में बनाया था।"
नेकलेस बनाना एक ऐसी यात्रा है जो पारंपरिक शिल्प कौशल को समकालीन कलात्मकता के साथ जोड़ती है। इसमें अत्यंत सुंदर फूल पैटर्न को सावधानी से मोम में तराशते हैं और फिर उससे एक आकर्षक डिज़ाइन बनाते हैं। इस नेकलेस को धरती जैसे हरे एवेंचुराइन स्टोन से सजाया गया है। इसके डिज़ाइन में मैट और उच्च चमकदार पॉलिश फिनिश का एक संतुलित मिश्रण है, जो ऑक्सीडाइजेशन बेस पर जटिल फूलों की कला को बढ़ावा देता है।
यह फूल 20 देशों की एकता का प्रतीक है, और राष्ट्रों के बीच सद्भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस नेकलेस से जुड़कर, यह जी20 परिषद के सामूहिक जिम्मेदारी और सहयोग का संदेश देता है, और दुनिया के उज्जवल भविष्य के लिए एक कलात्मक याद बनता है। जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर, यह निरंतर वैश्विक सहयोग और समृद्धि की एक कलात्मक प्रतीक होता है।
"रेल मंत्री: 'उदयपुर का रूफ टॉप प्लाजा देश का सबसे बड़ा होगा'"
Udaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव Monday को Udaipur पहुंचे. उन्होंने यहां सिटी Railwayस्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि Udaipur सिटी Railwayस्टेशन पर बन रहा रूफ टॉप प्लाजा देश का सबसे बड़ा रूफ प्लाजा होगा. Media से चर्चा में उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार Rajasthan में भाजपा की सरकार बनेगी.
Railwayस्टेशन पहुंचते ही रेल मंत्री वैष्णव ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन किया. इसके बाद उन्होंने सिटी Railwayस्टेशन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन के बाहर की ओर चल रहे कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जैसे ही Udaipur में वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी तब यहां पर पर्यटकों का आवागमन बढ़ जाएगा. ऐसे में स्टेशन के विस्तार को लेकर भविष्य के इस प्लान को समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने Ajmer रेल मंडल के डीआरएम राजीव धनखड़ के बारे में कहा कि देश के अच्छे डीआरएम की गिनती में धनखड़ भी आते हैं. उन्होंने धनखड़ से Udaipur के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बात कही.
उल्लेखनीय है कि Udaipur के सिटी Railwayस्टेशन की काया पलट करने के लिए Railwayने पुनर्विकास कार्य शुरू किया है. इस पर करीब 354 करोड़ रुपये की लागत आएगी. स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास Prime Minister Narendra Modi ने नाथद्वारा से किया था.
निरीक्षण के बाद उन्होंने Media से संक्षिप्त चर्चा में कहा कि देशभर के Railwayस्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का जिम्मा पीएम नरेंद्र मोदी ने उठाया है. इसी कड़ी में Udaipur स्टेशन पर तेजी से कार्य किया जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि Udaipur-Ahmedabad के लिए ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाएं जाएंगे.
Rajasthan में आसन्न Assembly Elections के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि भाजपा Rajasthan में बेहद मजबूती के साथ काम कर रही है. जनता के आशीर्वाद से इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी.
रेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान उनके साथ Udaipur Member of parliament अर्जुन लाल मीणा, Udaipur ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, महामंत्री गजपाल सिंह, प्रमोद सामर आदि भी थे.
रेल मंत्री को Udaipur के कई सामाजिक व औद्योगिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन दिया. ज्ञापनों में Udaipur-Ahmedabad ब्रॉडगेज की नई लाइन पर Mumbai , बेंगलूरु तक कनेक्टिविटी देने की मांग की गई. इसके बाद रेल मंत्री से Neemuchके लिए रवाना हो गए.
"पीएम किसान सम्मान निधि: 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानिए कैसे करें आवेदन"
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी है. वहीं, 15वीं किस्त के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रकिया की शुरुआत हो गई है. माना जा रहा है कि नंवबर के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ये राशि किसानों के खाते में नजर आ सकती है.
रजिस्ट्रेशन के वक्त ना करें ये गलतियां
अगर आप पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं तो सबसे ध्यान दें कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं इसके अलावा खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं. ऐसे में पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें
अभी भी करा सकते हैं ई-केवाईसी
अगर आप पीएम किसान की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरा होना जरूरी है. अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नही ंकरने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं.
किसानों को सालाना भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
"ISRO की महिल वैज्ञानिक वलारमथी का निधन: भारतीय अंतरिक्ष संगठन खो दिया एक महत्वपूर्ण संदेशवाहक"
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है. महिल वैज्ञानिक वलारमथी (valaramathi) का निधन हो गया. कार्डियक अरेस्ट से उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली. साइंटिस्ट वलारमथी वही थीं, जिन्होंने श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज दी थी. वैज्ञानिक वलारमथी के निधन की खबर के बाद श्रद्धांजलि का दौर जारी है.
ISRO के पूर्व वैज्ञानिक पीवी वेंकटकृष्ण ने जताया दुख
वलारमथी के निधन पर ISRO के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी मैडम की आवाज अब सुनाई नहीं देगी. चंद्रयान 3 उनका अंतिम काउंटडाउन था. बहुत दुख हुआ… प्रणाम….
"संसद के विशेष सत्र के चर्चे और सस्पेंस: सरकार की आम चुनाव की योजना नहीं, पीएम मोदी का नागरिकों की सेवा में विश्वास"
दिल्ली: संसद के विशेष सत्र को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की आम चुनाव को पहले कराने की कोई योजना नहीं है और पीएम मोदी अपने कार्यकाल के आखिरी दिन तक भारत के नागरिकों की सेवा करना चाहेंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्र- एक चुनाव पर एक समिति गठित की है और समिति इसके लिए मानदंडों को अंतिम रूप देने से पहले इस पर व्यापक विचार-विमर्श करेगी. सरकार की आगामी विधानसभा चुनावों को आम चुनावों के साथ कराने की कोई योजना नहीं है. ठाकुर ने चुनाव समय से पहले या देरी से होने की सभी बातों को मीडिया अनुमान कहकर खारिज कर दिया.
सचिवालय ने सत्र को लेकर सूचना जारी करते हुए कहा कि 5 बैठकें होंगी और सदस्यों को अनंतिम कैलेंडर के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा. सत्र के दौरान प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं होगा. सभी बैठकों में निरंतर चर्चा का दौर चलेगा. हालांकि चर्चा के विषय नहीं बताए गए.
सत्र का एजेंडा गुप्त
केंद्रीय मंत्री ने विशेष सत्र के एजेंडे का खुलासा नहीं किया, उन्होंने इंडिया गठबंधन से अनावश्यक रूप से निराश न होने के लिए कहा और सही समय आने पर संसदीय कार्य मंत्री एजेंडे का खुलासा करेंगे. इस बीच जारी अटकलों का दौर यथावत रहा.
"पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा: आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के साथ भाग लेंगे"
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, अबकी बार वे छह और सात सितंबर को जकार्ता, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया की ओर से आयोजित 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा इस साल भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है. इंडोनेशिया जी20 ‘ट्रोइका’ का हिस्सा है, और पिछले साल जी20 समूह की अध्यक्षता उसके पास थी.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा के साथ सहयोग को लेकर भविष्य की दिशा तय करेगा. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के नेताओं और भारत सहित इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा.
इसके पहले 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता का दौरा किया था. इस यात्रा के दौरान, दोनों नेता इंडोनेशिया और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए एक नई व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करके सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए.
समुद्र से निकाला जाएगा पांचवीं शताब्दी के जहाज का मलबा, एक्सपर्ट ने बताया है बेशकीमती खजाना
लंदन: पांचवीं सदी के ग्रीक जहाज के मलबे को समुद्र तल से बरामद किया जाने का काम जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। इस मलबे से प्राचीन सोने की खोज की जा रही है। गेला II के अवशेष तब से ही दिलचस्पी का विषय रहे हैं, जब से उसे सिसिली के गेला बंदरगाह के पास तलाशा गया है। इस जगह पर अतीत में भी कई अहम कलाकृतियां खोजी गई हैं। जहाज की बरामदगी में करीब 270 दिन लगने की उम्मीद है। इसमें शामिल कंपनियों का इसमें करीब सवा चार लाख पाउंड का खर्च आएगा। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, गेला II के अवशेषों को बेशकीमती माना जा रहा है। एक दूसरे जहाज गेला I को भी पहले इसी क्षेत्र में बरामद किया गया था। इसका मतलब है कि गेला II सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत की सफलता को दोगुना कर देगा। गेला II का पहला संरक्षण बोस्को लिटोरियो के एक संग्रहालय में होगा। संग्रहालय अविश्वसनीय बरामद सामग्रियों और कलाकृतियों को संरक्षित करेगा।
युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में... कांग्रेस पर अमित शाह का बड़ा आरोप
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पकड़े गए 5,600 करोड़ रुपये के ड्रग्स के कांग्रेस कनेक्शन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है। शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की दुनिया में ले जाना चाहती है। अमित शाह ने दावा किया कि उनकी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर 'नशा मुक्त भारत' बनाने के लिए काम करेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, एक ओर जहां मोदी सरकार 'नशा मुक्त भारत' के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है, वहीं उत्तर भारत से पकड़ी गई ड्रग्स की 5,600 रुपए करोड़ की खेप में कांग्रेस के एक प्रमुख व्यक्ति की संलिप्तता बेहद खतरनाक और शर्मनाक है।शाह ने ड्रग्स के कारण पैदा हुए हालात और कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में ड्रग्स से पंजाब, हरियाणा और समग्र उत्तर भारत में युवाओं का जो हाल हुआ, वह सभी ने देखा है। मोदी सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और इनोवेशन की ओर ले जा रही है, तो वहीं कांग्रेस उन्हें ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है।
कांग्रेस नेता द्वारा अपने राजनीतिक रसूख से युवाओं को ड्रग्स के दलदल में झोंकने का जो पाप किया जाना था, उन इरादों को मोदी सरकार कभी पूरा नहीं होने देगी। हमारी सरकार, ड्रग्स के कारोबारियों का राजनीतिक पद या कद देखे बिना, ड्रग्स के पूरे तंत्र का विनाश कर 'नशा मुक्त भारत' बनाने के लिए संकल्पित है।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से भारत का ऐलान 2070 तक नेट जीरो एमिशन लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध
भारत की अर्थव्यवस्था विस्तार के लिए तैयार है, क्योंकि यह बढ़ती आबादी की जरूरतों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगले दो दशकों में ऊर्जा की मांग में भारी वृद्धि होगी। 2030 तक इसके 35% तक बढ़ने का अनुमान है। देश के विकास के साथ ट्रांसपोर्ट, सीमेंट, स्टील, कॉपर और एल्यूमीनियम जैसे मटेरियल्स की मांग में तेजी होगी, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी ट्रांजिशन को आगे बढ़ाएगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सामने स्थिरता सुनिश्चित करते हुए इन बढ़ती मांगों को पूरा करने की चुनौती होगी।
7 अक्टूबर को भारत यात्रा पर आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू
नई दिल्ली: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू 7 अक्टूबर से भारत आने वाले हैं। ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानाकरी दी है। पिछले साल पदभार संभालने के बाद से यह मुइजू की देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।हाल ही में, न्यूयॉर्क में 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)के मौके पर मुइजू ने एएनआई को बताया कि वह जल्द से जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की भी प्रशंसा की थी।
UNGA में भारत आने की जताई थी इच्छा
मुइज्जू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से साक्षात्कार में कहा था कि मैं जल्द ही भारत यात्रा की योजना बना रहा हूं। हमारे बीच बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं। इस साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद मुइज्जू का यह दूसरा भारत दौरा होगा।
मुइज्जू ने तोड़ी थी प्रवृत्ति
बता दें कि पहले लगभग हर मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में करते थे, लेकिन मुइज्जू ने पदभार संभालने के बाद पहले तुर्की और फिर चीन का दौरा करके इस प्रवृत्ति को बदल दिया।
बदला मुइज्जू का रूख
मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने भारत के साथ संबंधों में खटास आने के बाद सुलह का रुख अपनाया। जिससे कूटनीतिक विवाद पैदा हो गया। सत्ता में आने के बाद से मुइज्जू ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो भारत-मालदीव संबंधों के दृष्टिकोण से अपरंपरागत रहे हैं। मुइज्जू ने अपना पूरा राष्ट्रपति अभियान इंडिया आउट की तर्ज पर चलाया। देश से भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का मुख्य चुनाव अभियान था।
लेबनान में बड़ा धमाका करने का इसराइल का प्लान, 35 इलाकों को खाली करने को कहा
बेरूत: इसराइली सेना हिज्बुल्ला को खतम करने का मन बना लिया है। इसराइल ने दक्षिणी लेबनान के 30 से ज्यादा गांवों के लोगों को तत्काल घरों को खाली करने के लिए कहा है। इसराली सेना के एक प्रवक्ता ने लोगों को तुरंत घरों को खाली करने और अवाली नदी के उत्तर की ओर जाने को कहा है।
इसराइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अंद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उसमें लिखा है जो कोई हिज्बुल्ला प्रतिष्ठानों और युद्ध सामग्री के पास है, वह अपनी जान खतरे में डाल रहा है। उन्होंने आगे ये भी लिखा, दक्षिण की ओर किसी भी गतिविधि से आपकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में लोग इन इलाकों को खाली कर दें।इससे पहले लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने ईरान के विदेश मंत्री के बेरूत पहुंचने की बात कही थी। लेबनान की सरकरी समाचार एजेंसी एनएनए ने कहा था कि एक ईरानी विमान रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा था, जिस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची सवार थे।
हिज्बुल्ला और इसराइल में जारी जंग
हिज्बुल्ला और इसराइल के बीच जंग जारी है। इसराइल लगातार लेबनान में धमाके पर धमाका कर रहा है। अब खबर आ रही है कि बेरूत में हुए ताजा इसराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद उसका उत्तराधिकारी माना जाने वाल हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया। हालांकि हाशिम सफीद्दीन मारा गया कि नहीं, इसकी आधिकारि तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेबनानी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इसराइली मीडिया ने दावा किया है कि इसराइल डिफेंस फोर्स ने कथित रूप से बेरूत के दहिह उपनगर में हाशिम ससफीद्दीन को मारने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इसराइली हमला नसरल्लाह को मारने वाले हमले से कहीं ज्यादा बड़ा था।
मौत के बाद भी Israel का खौफ, हिज्बुल्लाह ने हसन नसरल्लाह को चुपके से अनजान जगह पर दफनाया
बेरूत : इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को अस्थायी रूप से एक गुप्त स्थान पर दफनाया गया है। हिजबुल्लाह को आशंका थी कि अगर सार्वजनिक रूप से नसरल्लाह का अंतिम संस्कार किया जाता तो इजरायली सेना उनके समर्थकों को निशाना बना सकती थी, जो लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर सकते थे। संगठन ने लेबनानी अधिकारियों के माध्यम से अमेरिका से अंतिम संस्कार के दौरान हमलों को रोकने की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने इसे अस्वीकार कर दिया।
अरब न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार नसरल्लाह को तब तक के लिए अस्थाई जगह पर दफनाया गया है जब तक कि परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं। जैसे ही इजरायल के साथ चल रहा युद्ध किसी परिणाम पर पहुंचेगा उसके बाद नसल्लाह को पूरे सम्मान के साथ एक सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद दफनाया जाएगा।शिया मुस्लिम परंपराओं के तहत, अस्थायी दफनाने का विकल्प तब अपनाया जाता है जब युद्ध या अन्य विशेष परिस्थितियों के कारण उचित अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। हिजबुल्लाह ने घोषणा की है कि युद्ध समाप्त होने के बाद नसरल्लाह का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने एक सप्ताह तक उचित दफनाने की योजना बनाई, लेकिन इजरायल की लगातार हवाई बमबारी के कारण उन्हें अस्थायी रूप से दफनाने का निर्णय लिया गया। हिजबुल्लाह के समर्थकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया, ताकि इजरायल को कोई हमला करने का मौका न मिल सके।