संस्कृति
"भारतीय भूगोल में स्थित पांच शिवलिंग मंदिर एक सीध में : शिव शक्ति अक्ष रेखा के महान मंदिर"
बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि केदारनाथ से रामेश्वरम् तक के अधिकतर और प्रमुख शिव मंदिर लगभग एक ही समानांतर रेखा पर स्थित हैं. केदारनाथ और रामेश्वरम् के बीच लगभग 2,383 किमी की दूरी है. इन दोनों ही ज्योतिर्लिंगों के बीच 7 ऐसे मंदिर हैं, जो अद्भुत हैं. सबसे बड़ी बात यह कि ये सभी एक ही सीध में हैं. इनमें से पांच मंदिर पंच तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं. उत्तराखंड का केदारनाथ, तेलंगाना का कालेश्वरम्, आंध्रप्रदेश का कालहस्ती, तमिलनाडु का एकम्बरेश्वर, चिदंबरम् और रामेश्वरम् मंदिरों को 79°E 41’54’ लांगिट्यूड की भौगोलिक सीधी रेखा में बनाया गया है. इस रेखा को ‘शिव शक्ति अक्ष रेखा’ भी कहा जाता है.
इन मंदिरों का करीब 4,000 वर्ष पूर्व निर्माण तब किया गया था जबकि स्थानों के अक्षांश और देशांतर को मापने के लिए कोई उपग्रह तकनीक ही उपलब्ध नहीं थी. लेकिन ये सभी मंदिर यौगिक गणना के आधार पर बनाए गए हैं.
- केदारनाथ : केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है. इसे अर्द्धज्योतिर्लिंग कहते हैं. नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को मिलाकर यह पूर्ण होता है. यह मंदिर 79.0669 डिग्री लांगिट्यूड पर स्थित है. यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग अतिप्राचीन है.
- कालेश्वर : तेलंगाना के करीमनगर जनपद स्थित कालेश्वरम् मंदिर में शिव को त्रिलिंगदेशम् (3 लिंगों की भूमि) के 3 मंदिरों में जाना जाता है. यह पर 2 शिवलिंग हैं. इन्हें शिव और यम का प्रतीक माना जाता है. 79.54′ 23′ E लांगिट्यूड पर मौजूद इस मंदिर को कालेश्वर मुक्तेश्वर स्वामी देवस्थानम् के नाम से जाना जाता है.
- श्रीकालाहस्ती मंदिर : यह मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती नामक जगह पर स्थित है, जो तिरुपति से मात्र 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस मंदिर के देवता की प्राण-प्रतिष्ठा वायु तत्व के लिए की गई है. यह मंदिर 79.6983 डिग्री E लांगिट्यूड पर स्थित है.
- एकम्बरेश्वर मंदिर : यह मंदिर 79.42’00’ E लांगिट्यूड पर स्थित है. यहां शिवजी को धरती तत्व के रूप में पूजा जाता है. इस विशाल शिव मंदिर को पल्लव राजाओं द्वारा बनवाया गया और बाद में चोल एवं विजयनगर के राजाओं ने इसमें सुधार किया.
- अरुणाचल मंदिर : यह मंदिर 79.0677 E डिग्री लांगिट्यूड पर स्थित है. इसे तमिल साम्राज्य के चोलवंशी राजाओं ने बनाया था.
- तिलई नटराज मंदिर : यह मंदिर 79.6935 E डिग्री लांगिट्यूड पर स्थित है. इसका निर्माण आकाश तत्व के लिए किया गया है. यह मंदिर महान नर्तक नटराज के रूप में भगवान शिव को समर्पित है. नृत्य की 108 मुद्राओं का सबसे प्राचीन चित्रण चिदंबरम् में ही पाया जाता है.
- रामनाथ स्वामी मंदिर, रामेश्वरम् : यह मंदिर 79.3174 E डिग्री लांगिट्यूड पर स्थित है. इसके शिवलिंग की स्थापना भगवान श्रीराम ने की थी और मंदिर की स्थापना पांडवों ने की थी. यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 11 अगस्त 2023
दैनिक राशिफल : रविवार, 10 सितम्बर 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी कलहकारी रहेगा। परिजन अथवा किसी प्रियपात्र के लिए मन मे ईर्ष्या के भाव पनपेंगे। आपका गरम स्वभाव भी आग में घी का काम करेगा किसी की हास्य भरी बातो को गंभीर लेने पर विवाद हो सकता है। आज धर्य का परिचय दें। आपकी मामूली गलती का पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के बाद भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी दिनभर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। आज कुछ भ्रामक खबरे सुनने को मिलेंगी इनपर ध्यान ना दें अन्यथा समय नष्ट होगा। दिन का आरम्भिक भाग लेट लतीफी के कारण खराब होगा परन्तु मध्यान से संध्या तक सभी कार्य सहज रूप से चलते रहेंगे। घर एवं बाहर सर्वत्र आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसायी वर्ग आज मनोवांछित लाभ पाने से उत्साहित रहेंगे लेकिन नौकरी वाले लोग जल्दबाजी में गलती कर सकते है। आपका हितैशी व्यवहार अन्य सभी से निकटता बढ़ाएगा लोग आपको अपने मन की बात निसंकोच होकर बताएंगे। आर्थिक लाभ पूर्वनियोजित के साथ ही अकस्मात भी होगा। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। मौसमी बीमारियां अकस्मात लगेंगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी आवश्यकतायें अधिक रहेंगी लेकिन भाग्य इसकी तुलना में कम साथ देगा। मध्यान तक परिश्रम का उचित फल ना मिलने पर निराशा होगी लेकिन धर्य धारण करें आज की मेहनत कल अवश्य ही उन्नतिकारक रहेगी। कम समय मे अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे हाथ आया लाभ भी निकल सकता है प्रलोभन से बच कर रहे। महिला वर्ग आज कोई उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशंशा की पात्र बनेंगी। आर्थिक कारणों से किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी थोड़ा आराम अवश्य करें। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होने के कारण घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। बुजुर्ग लोग शारीरिक समस्या से परेशान रहेंगे फिर भी हिम्मत नही हारेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकेगा इस कारण महत्त्वपूर्ण कार्य अन्य लोगो के भरोसे छोड़ेंगे जिनके लटकने संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से चंचल रहेंगे। काम के समय मनोरंजन आज भारी पड़ सकता है ध्यान दें। आपका ध्यान काम पर कम और सुखोपभोग पर अधिक रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद स्थिति अनुकूल रहने से धन संबंधित समस्या नही रहेगी। नौकरी वाले लोग अन्य की अपेक्षा अधिक निश्चिन्त रहेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति की जमानत अथवा समझौता भी कराना पड़ेगा जसमे ना चाह कर भी समय एवं धन की बर्बादी होगी। महिलाये घरेलू वस्तुओ की खरीददारी के साथ ही व्यक्तिगत कार्यो पर अधिक खर्च करेंगी। किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी परिस्थितयां प्रतिकूल रहने वाली है आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा किसी से सहयोग की आकांक्षा आज ना ही रखें स्वयं के बल पर ही थोड़ा बहुत लाभ अर्जित कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे हानि होने के योग बन रहे है प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। व्यापार में निवेश अथवा वस्तुओ पर खर्च आज ना करें। व्यवसायी वर्ग संतोषी वृति अपनाने से ही आज मानसिक रूप से शांत रह सकते है। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। महिलाये अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदयक रहने पर भी मन किसी गुप्त चिंता के कारण व्याकुल रहेगा। दिन के आरंभ में किसी स्वयं जन से आनंददायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लग सकते है। व्यवसायी वर्ग की मानसिकता जोखिम वाले कार्यो से शीघ्र पैसा बनाने की रहेगी इसमे सफल भी रहेंगे। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। मित्र मंडली में खर्च करने पर खुशामद होगी।
रात्रि में किसी से कलह होगी सावधान रहें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मध्यान तक आपको किसी भी कार्य ने ज्यादा परिश्रम नही करना पड़ेगा जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे आगे से सहयोग मिलने लगेगा। आज आपके संपर्क में जो भी आएगा वह कुछ ना कुछ खुशिया ही देकर जाएगा। व्यवहार कुशलता से अपने काम बना लेंगे। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उलझन बढ़ाएगा इसके बाद धन की आमद होने से स्थिति सुधरेगी। व्यवसायी वर्ग को अनुबंध पाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। दोपहर बाद धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलाये आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाये रखें। सेहत रात्रि में अचानक नरम बनेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके स्वभाव में आडम्बर अधिक रहेगा। सार्वजिक क्षेत्र एवं धार्मिक कार्य भी दिखावे के लिए करेंगे। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि तक ही पूजा पाठ करने के बाद भी काम ना होने पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। मध्यान बाद आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आप स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे इसके कारण अतिरिक्त खर्च के साथ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। मानसिक बेचैनी आज भी बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातको की दिनचर्या आज विशेष संघर्ष वाली रहेगी व्यवसायी वर्ग भी जोड़ तोड़ करके ही थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी परन्तु खर्च आवश्यकता से अधिक होने पर आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी। महिला वर्ग सेहत की अनदेखी करने के कारण बीमारी को बढ़ाएंगी। सम्पति का विवाद बढ़ने से परिवार में तना-तनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पिछले दिन की तुलना में बेहतर रहेगा परिश्रम तो आज भी अधिक ही रहेगा लेकिन इसका फल तुरंत मिलने से धर्य बना रहेगा। आज कुछ काम बेमन से भी करने पड़ेंगे लेकिन इसका फल निकट भविष्य में मंत्रियों जैसा सम्मान दिलाएगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो की अपेक्षा कम मेहनत से लाभ अर्जित कर लेंगे। महिला वर्ग नई-नई फरमाइशें करके घर का बजट बिगाड़ेंगी। आज पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपकी विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नही देंगे पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में जल्दबाजी करने से पहले ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है। सरकारी कार्य लेदेकर करने से बचें। सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ ठीक रहेगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत परिश्रम वाला रहेगा आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिल्कुल नही रहेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम लगे रहने से बेमन से मेहनत करनी ही पड़ेगी। आज लापरवाही भी आपमें कुछ अधिक ही रहेगी महत्त्वपूर्ण कार्यो में टालमटोल का नतीजा हानिकर हो सकता है। आर्थिक कार्य मे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएंगे परन्तु धैर्य ना त्यागे कर्म करते रहे संध्या बाद परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे लेकिन विलम्ब से डरे नही। घरेलू खर्चो में भी आज वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। महिलाये कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर घर का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनाएंगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मध्यान तक का समय व्यर्थ की गतिविधियों में खराब करेंगे इसके बाद का समय भी कुछ खास नही रहेगा मन मे धन प्राप्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन उचित मार्गदर्शन की कमी के चलते आज सीमित साधनों से ही संतोष करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग काल्पनिक दुनिया की सैर में बीतेगा। मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए बनायेगे परन्तु इनको साकार करने में फिसड्डी साबित होंगे। महिलाये स्वयं की आवश्यकता से अधिक बड़ाई करने पर हास्य की पात्र बनेंगी लेकिन गृहस्थी के लिए फिर भी उपयोगी ही रहेंगी। कारोबार को लेकर आशाये बहुत रहेंगी परन्तु आकस्मिक निर्णय लेने के समय दुविधा में पड़ेंगे। जोड़ो की समस्या से परेशानी होगी। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल परिजनों के साथ समय बितायेंगे।
सावन के व्रत में 5 जरूरी बातों का रखें ख्याल,नहीं आएगी कमजोरी, दिनभर रहेंगे फिट
सावन के महीने में भगवान शिव के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दाल जैसे पौष्टिक आहार का सेवन कर सकते हैं। ये आहार आपकी ताकत और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करेंगे।
सावन के पवित्र महीने 4 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा और जल अर्पण का क्रम भी जारी है। इस माह में भगवान शिव को खास प्रियता होती है। इसलिए लोग व्रत रखकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। चलिए, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज के डाइटिशियन रोहित यादव से जानते हैं कि व्रत के दौरान सेहत का ध्यान कैसे रखा जा सकता है।
सावन में उपवास रखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
1. पौष्टिक आहार चुनें: सावन के महीने में व्रत रखते समय आपको खाने का सावधानीपूर्वक चुनाव करना चाहिए। आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दाल जैसे पौष्टिक आहार का सेवन कर सकते हैं। ये आहार आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेंगे।
2. हाइड्रेटेड रहें: सावन के उपवास के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। आपको घंटों तक भोजन न करने के दौरान पानी, नारियल पानी और हर्बल चाय पीनी चाहिए। शर्करा युक्त और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचें। वे आपको डिहाइड्रेशन कर सकते हैं।
3. तले और प्रोसेस्ड फूड से बचें: व्रत के दौरान तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। इस तरह के भोजन से शरीर में सुस्ती आती है। इसलिए तले हुए खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड स्नैक्स और अधिक चीनी या नमक वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
4. माइंडफुलनेस का अभ्यास करें: व्रत का मतलब सिर्फ भोजन और पानी से परहेज करना नहीं है, बल्कि ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास भी करना चाहिए। ध्यान लगाने, योग करने, प्रकृति में समय बिताने और सचेत रहने का अभ्यास करें। इससे आपको शांति, केन्द्रितता और परमात्मा से जुड़े रहने में मदद मिलेगी।
5. धैर्य से काम लें: अपने शरीर की बात सुनने और अपनी सीमा को पार न करने पर ध्यान दें। यदि आप कमजोरी या चक्कर महसूस करते हैं, तो अपना उपवास तोड़ें और पौष्टिक भोजन करें। अपने स्वास्थ्य को खतरे में डालने की बजाय अपना उपवास तोड़ देना बेहतर होगा।
इस तरह से सावन में उपवास के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। याद रखें, सेहत सबसे महत्वपूर्ण होती है और सही तरीके से व्रत रखकर आप भगवान शिव के आशीर्वाद को प्राप्त कर सकते हैं।
दैनिक राशिफल : सोमवार, 10 जुलाई 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी अन्यथा अन्य कोई भी अनैतिक कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ होगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन भर परिस्तिथिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा जिससे स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बना सकते है। आज लगभग सभी कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। आज मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे। किसी भी कार्य में जोखिम ना ले।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सोची हुई योजनाए कुछ देर से लेकिन सफल अवश्य होंगी सामाजिक मान-सम्मान भी बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य सुख मिलेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये मिला जुला फल देगा। आज वैसे तो आपका आपके व्यवहार स्थिर रहेगा लेकिन किसी की के गलती करने पर एकदम से उग्र हो जायेंगे जिससे घर बाहर का वातावरण अशान्त बन सकता है। आज अपना काम निकालने के लिए वाणी को संयमित रखे अन्यथा लाभ की जगह मान हानि हो सकती है। कार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन को काम से ही खर्च करें। कार्यो में जोखिम ना लें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप लाभ होगा लेकिन आकस्मिक खर्च परेशान कर सकते है। समाज में छवि में सुधार आएगा लेकिन आज किसी से धन की उगाही के कारण विवाद भी हो सकता है। घर में स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक सदस्यों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। आज आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है यथा संभव इससे बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। जोड़ो से सम्बंधित परेशानी हो सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए विषम फलदायक रहेगा। पारिवारिक कलह से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में आकस्मिक गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। काल से बुद्धि विवेक जाग्रत होगा आज धैर्य से दिन बिताएं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य आसानी से सफल होंगे धन लाभ जरूर होगा। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिए संतोष जनक रहेगा दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। आज सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश करने का मन करेगा आज मेहनत में कसर ना रखे आने वाला दिन लाभदायक बनेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। धन की आमद अकस्मात होने से आश्चर्य चकित होंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें।
दैनिक राशिफल : गुरुवार, 10 अगस्त 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन अनिर्णय की स्थित किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। मेहनत करने के पक्ष में आज बिल्कुल नही रहेंगे इसके विपरीत महात्त्वकांक्षाये सामर्थ्य से अधिक रहेंगी। आलस्य प्रमाद में कार्यो को आगे के लिये टालेंगे बाद में सर पर आने पर जो भी निर्णय लेंगे अधिकांश तह जल्दबाजी में ही होंगे जिससे कोई न कोई भूल होगी। काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी है उससे वंचित रह जाएंगे। अविवाहितों को योग्य साथी मिलेगा लेकिन यहाँ भी असमंजस की स्थित के कारण बात बिगड़ ना जाये इसके लिये आज निर्णय ना ले तो ही बेहतर रहेगा। धन हाथ मे नही रुकेगा। सेहत के ऊपर खर्च होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा फिर भी मन ही मन नौकरी व्यवसाय संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओ से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे आज नए कार्य अनुबंध भी मिलने की सम्भवना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर परिवार में वातावरण असामान्य रहेगा पत्नी की उम्मीदों का हनन करना महंगा पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी। मूत्राशय संबंधित समस्या रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी सोच के एकदम विपरीत रहेगा सोचेंगे कुछ होगा उसका उल्टा ही। मानसिक रूप से भी अंदर ही अंदर से जले भुने रहेंगे आवश्यकता होने पर भी अहम के कारण किसी की सहायता अथवा सलाह लेना पसंद नही करेंगे। लाभ की संभावनाए बनेगी अवश्य लेकिन आर्थिक हानि के डर से जोखिम नही लेंगे फलस्वरूप खर्च निकालने के लिये भी अन्य लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। शत्रुओ पर पकड़ बनी रहेगी आपके आगे कोई सर नही उठायेगा फिर भी इसे अनदेखा न करें आपके संपर्क को लोभ देकर अपने पक्ष में कर सकते है सतर्क रहें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत और गृहस्थ दोनो में उतार चढ़ाव लगे रहेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा पारिवारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आज विरोध करने वाले भी कम रहेंगे काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके सुआचरण एवं व्यवहारिकता से महकेगा। परोपकारी भावना रहने से आप किसी को भी किसी कार्य के लिये मना नही करेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का विचार करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे प्रयास करने पर पहले से बेहतर जगह पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल सुख सुविधा बढ़ने पर प्रसन्न रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये सफलता दयाक तो रहेगा लेकिन आज आप अपनी ही किसी गलती से परेशानी को न्योता देंगे। दिन के आरंभ में जिस भी कार्य की रूप रेखा बनाएंगे मध्यान बाद तक ले देकर उसे पूरा कर ही लेंगे। व्यवसाय में जटिल समस्याए किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझेंगी। धन की आमद निश्चित होगी इसमे थोड़ा विलंब होने पर निराश ना हो। माता अथवा चल संपत्ति संबंधित सुखों में कमी देखने को मिलेगी। शत्रु पक्ष से कहासुनी भी हो सकती है मामला गंभीर होने की जगह तुरंत शांत भी हो जाएगा। परिवार में भाई बहनों को छोड़ अन्य सभी से विचार मेल नही खाएंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे उसी में भ्रम की स्थित रहेगी कार्य आरंभ होने के बाद भी कोई ना कोई टांग अढायेगा लेकिन जिस भी कार्य को करें एकाग्र होकर लगे रहे विजय अवश्य मिलेगी। कार्य व्यवसाय की गति मध्यान तक धीमी रहेगी धन लाभ को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद निश्चित होगी लेकिन तुरंत नही होगा जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। गृहस्थ का वातावरण ठीक ठाक ही रहेगा लेकिन घरेलू सुख सुविधा संघर्ष के बाद ही जुटा पाएंगे। शत्रु पक्ष अथवा प्रतिस्पर्धियों के प्रति ढुलमुल रवैया आगे हानि का कारण बन सकता है इसका ध्यान रहे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आरम्भ से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा इस वजह से दिनचर्या भी अस्त व्यस्त रहेगी। आप आज जहां भी जाएंगे या उठ बैठ करेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर तो रहेंगे लेकिन आर्थिक कमी के चलते विचार सिरे नही चढ़ पाएंगे। नौकरी पेशा जातक सब सुविधा मिलने पर भी प्रतिष्ठा की चाह में अथवा अन्य किसी न किसी कारण से परेशान ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ जुगाड़ करने पर अवश्य होगा लेकिन धन को रोक नही पाएंगे अनर्गल कार्यो में खर्च हो जाएगा। परिवार में किसी पुराने आपसी विवाद अथवा शत्रु पक्ष के कारण बेचैनी का वातावरण रहेगा। कल से परिस्थिति बदलने लगेगी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका मन इधर उधर की बातों में अधिक रहेगा। एक काम करते हुए भी दिमाग अन्य जगह रहने पर कुछ त्रुटि होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाकर रहेगें उतना लाभ नही मिल पायेगा। धन की आमद होते होते किसी स्वजन परिचित की गलती से आगे के लिये टलेगी। नौकरी पेशा लोग सहकर्मियों के ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे जाना बूझ कर अपना काम अन्य के ऊपर सरकाएँगे। भाई बंधुओ से आपसी तालमेल की कमी रहेगी आपके विचारों के उलट कार्य करने पर बहस भी हो सकती है लेकिन संतान सहयोगी बनने पर राहत मिलेगी। आरोग्य में कमी अनुभव करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आशानुकूल रहेगा धन का खर्च विशेष रहेगा फिर भी सुख सुविधाओं में कुछ ना कुछ वृद्धि ही होगी। काम धन्धा आज ज्यादा बेहतर तो नही चलेगा फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नौकरी वालो के लिये कोई नई मुसीबत बढ़ने से मानसिक तनाव में रहेंगे। घर के सदस्यों का व्यवहार स्वार्थ सिद्धि से भरा रहेगा इच्छा पूर्ति करते रहने तक ही मीठा व्यवहार करेंगे माता अथवा पति-पत्नी में व्यवहारिकता की कमी रहेगी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर कलह होने की संभावना है। सरकारी कार्यो में आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यसन दुराचरण से बचे मान हानि हो सकती है। सेहत संबंधित शिकायत खान पान में संयम ना रखने पर ही होगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा धन की आमद बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण ना रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी। घर के सदस्यों को छोड़ अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे। अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है इसका भी ध्यान रखें खास कर कर्क एवं कुम्भ राशि के लोगो से बच कर रहे अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते है। जोड़ो में दर्द अथवा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको मौन रहकर बिताने की सलाह है। किसी को भी बिना मांगे सलाह भूल कर भी ना दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा खास कर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के प्रबल योग है संतान अथवा अन्य अनैतिक कार्य इसका कारण बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाएंगे उसी में हानि होगी इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से खर्च चलाना पड़ेगा। संताने मनमानी करेंगी नजर बनाए रखें सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान हानि भी हो सकती है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा लेकिन झंझटो के बाद ही। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा दिन के पहले भाग में अपनी ही किसी गलती को लेकर शर्मिंदा होंगे। व्यवहारिकता की कमी और अहम की भावना आपसी संबंधों में खटास लाएगी। आज किसी से भी बात करते समय हद पार ना करें अन्यथा लोगो मे आपके प्रति गलत धारणा बनेगी। दोपहर के समय कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जागेगी आगे इसका कुछ शुभ परिणाम ही मिलेगा। ध्यान रखें लोग आपसे केवल अपना काम निकालने के लिये ही व्यवहार रखेंगे। खर्चो पर भी नियंत्रण रखें भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जोड़ो में दुर्बलता पेट से सम्बंधित परेशानी महसूस करेंगे।
दैनिक राशिफल : शनिवार, 09 सितम्बर 2023,
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज घर एवं बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही जय होगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार मे निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन हानिकारक रहेगा। प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें आर्थिक हानि के प्रबल योग बन रहे है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते है भावनाओ पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य व्यवसाय किसी कारण से ठप्प हो सकता है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। गृहस्थ में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची से बचना होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके आस पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नही रहेगी परन्तु फिर भी इनसे आपकी मानसिक शांति भंग नही होगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो से बचायेगी। स्वयं के कार्यो को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी जिससे व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे विलम्ब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। परन्तु सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातको को विरोधों के बावजूद भी पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। फिर भी संध्या के बाद का समय आनंद से व्यतीत होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरम्भ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी अन्य लोगो के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर मे आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यो में भी दौड़ धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। लेकिन आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच मे सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी फिर भी दैनिक कार्यो पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी। मध्यान बाद पारिवारिक जीवन मे संतुलन स्थापित होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे लेकिन अपने संपर्क में आने वालों को अवश्य परेशानी में डालेंगे। सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़ तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच मे लटक सकते है। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नही करेंगे हित शत्रुओ से विशेष सतर्क रहें। घर मे किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा। संतानो का व्यवहार अनापेक्षित रहने से दुख होगा। फिर भी धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हों ही जायेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही काम आपकी सोच से उल्टे होंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। किसी के साथ उदार स्वभाव रखने पर भी बदले में धोखा एवं अपमान ही मिलेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन के जाल में फंसने से आर्थिक क्षति हो सकती है। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नही कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।
आर्यवर्त ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा हुए कई आयोजन
आर्यवर्त ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ द्वारा हुए कई आयोजन
दैनिक राशिफल : रविवार, 09 जुलाई 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातः काल से दिमाग़ को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरी पेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा।कार्य भार बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यत्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे। कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नए खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद का समय थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ से मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ समय शांति से व्यतीत करेंगे। जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मीयता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। के दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्यास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।
दैनिक राशिफल : बुधवार, 09 अगस्त 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप कुछ अभाव का अनुभव करेंगे फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा लेकिन परिजन आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज कीगई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की।तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज बचते बचते कलह होने की संभावना है स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है दिन का पहला भाग नासमझी के कारण व्यर्थ खराब होगा। परिजनो से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ के अवसर आज की तुलना में कल अधिक मिलेंगे आज पूरी सुविधा ना होने के कारण मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे वह अंत समय मे गलत सिद्ध होंगे धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें विवाद होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी गरमा गरमी का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में कमी आने से भी परेशान रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।
नवरात्रि पर्व चिंतन आलेख : बेटी खाए देवी पाए
नवरात्रि पर्व चिंतन आलेख
दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का पूर्वाध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही रहने से प्राप्ति में संशय रहेगा। आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे लेकिन आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसन्द व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी जो कि हानिकारक ही रहेगी। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी इसके परिणाम संध्या तक संतोषजनक रहेंगे। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा लेकिन धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। आस-पास का वातावरण भी हास्य-प्रमोद वाला मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश आज न करें केवल योजना बना कर रखें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे।
सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का आरंभिक भाग हानि वाला रहेगा आवश्यक कार्यो को आज मध्यान तक टालना ही बेहतर रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भय रहेगा। व्यवहार तो करेंगे लेकिन खुल कर अपनी बात किसी को बताने से हिचकिचाएंगे। मध्यान के बाद परिस्थिति सामान्य बनने लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी ना करें। धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धैर्य से काम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे मध्यान तक का समय इस विषय मे निराशाजनक रहेगा लेकिन इसके बाद मेहनत का फल मिलने लगेगा। किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढेगा लेकिन लाभ आज एकबार ही होकर रह जायेगा फिर भी मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यो को आज प्राथमिकता दें थोड़े से परिश्रम से संतोषजनक परिणाम मिल सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे स्वभाव में मृदुता बिगड़े कामो को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन थोड़ा राहत प्रदान करेगा। सेहत में सुधार आएगा लेकिन कार्यो के प्रति चिता रहते हुए भी ज्यादा गंभीरता नही दिखाएंगे। धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं जन्म लेंगी सेहत की जांच समय रहते करा लें अन्यथा बाद में परेशानी बढ़ेगी। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप जिस भी वस्तु की कामना करेंगे उसके लिए दोपहर तक परेशान रहेंगे माथापच्ची भी करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर के बाद अधिकांश कामनाओ के पूर्ण होने की आशा जागेगी फिर भी कुछ एक कि ही प्राप्ती हो सकेगी। आज मेहनत करने से पीछे ना हटे जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसका लाभ पाने के लिये उतावले रहेंगे परन्तु आशाजनक परिणाम कल ही मिल सकेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे घर में कोई अप्रिय घटना के कारण बाहर का वातावरण ज्यादा पसंद आएगा। मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें इसके बाद का समय कलह क्लेश की भेंट चढेगा। महिलाये छोटी बातो को बड़ा चढ़ा कर घर का माहौल खराब करेंगी। नौकरी वाले लोगो को भी मध्यान बाद अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा मध्यान बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे लेकिन अतिआत्मविश्वास की भावना निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ हानि करायेगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी बातो में जल्दी आ जाएंगे मध्यान बाद इसके कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे जोखिम बढेगा इससे बचते बचते भी थोड़ा बहुत नुकसान होगा ही। आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी,सेहत संध्या बाद प्रतिकूल बनेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग आज भी पुरानी बातें ताजा होने पर गरमा गर्मी में खराब होगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में थोड़ी स्थिरता आने से संतोष होगा आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा इसलिए धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालो को मेहनत का परिश्रम आज नही मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें
नवरात्र के छठवें दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत
नवरात्र का छठा दिन कात्यायनी को समर्पित है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से मेष से लेकर मीन राशि वालों का 8 अक्टूबर 2024 का राशिफल जानते हैं।
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर जाने की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
बृषभ
आज आप नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
मिथुन
आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के विवादों में न उलझें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नए व्यापार की शुरुआत न करें और आर्थिक जोखिम से बचें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नए काम को सोच-समझकर शुरू करें और दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह
पुराने रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। पत्नी का सहयोग भी प्राप्त होगा और पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
कन्या
स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल : शनिवार, 08 जुलाई 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। दिन के आरम्भ में सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते है। लेकिन धन अथवा अन्य लाभ होने से मानसिक शांति रहेगी। आवश्यक कार्यों को दोपहर के बाद पूरा करें इसके बाद कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी की आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित ना हो दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन का अधिकांश समय मिला जुला फल देगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से संतोष रहेगा फिर भी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश क्र सकते है आने वाले समय में लाभ देगा। आज धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जायेगी परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बाते भी मन को चुभ सकती है। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें मान हानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें भलाई करने पर बुराई ही मिलेगी। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रहे।
दैनिक राशिफल : मंगलवार, 08 अगस्त 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मीद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसता अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंब से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।
दैनिक राशिफल : गुरुवार, 07 सितम्बर 2023
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के मूड में नही रहेंगे प्रातः काल से ही आराम से काम करने के चक्कर मे दिनचार्य धीमी चलेगी। परिजनों के टोकने पर ही कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। काम-धंधा बीते कल की अपेक्षा कम रहेगा आवश्यक कार्य लेदेकर पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन आय की तुलना में खर्चीला अधिक रहेगा। ना चाहकर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिये खर्च करना पड़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट याद ताजा करेगी। मध्यान बाद कही से कोई अप्रिय समाचार मिलेने से थोड़ी अफरा तफरी का माहौल बन सकता है। परिवार के बुजुर्ग आपसे मन की बात करेंगे इसकी अनदेखी ना करें अन्यथा बाद पछताना पड़ेगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन भर आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। परिजनों की किसी भी बात को गंभीर ना लेकर मजाक में उड़ा देंगे इससे घर का माहौल खराब होगा। घरेलू कार्यो में भी टालमटोल करने का प्रयास करेंगे बाद में मन मारकर करना ही पड़ेगा। काम धंदे में ज्यादा ध्यान नही देंगे फलस्वरूप आय भी सीमित ही आवश्यकता अनुसार रहेगी। मध्यान बाद का समय पर्यटन मनोरंजन में व्यतीत करेंगे महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति को लेकर उत्साही रहेंगी लेकिन आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। व्यवसायी वर्ग किसी नई योजना को लेकर मानसिक परेशानी में रहेंगे अभी इसपर कार्य आरंभ ना करें अन्यथा अधूरा रह जायेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका अभिमानी स्वभाव कुछ ना कुछ गड़बड़ ही कराएगा। स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान समझना आपसी संबंधों में खटास लाएगा। लोग स्वार्थवश आपकी खुशामद करेंगे लेकिन पीठ पीछे बुराई करने से नही चूकेंगे। कार्य व्यसाय को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मेहनत की तुलना में आज लाभ कम ही रहेगा ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहने से धन संबंधित परेशानियां उभरेंगी। दोपहर बाद का समय काम से अवकाश लेकर बाहर घूमने में बीतेगा स्नेहीजन का सानिध्य मिलेगा लेकिन व्यवहार में उदासीनता बनी रहेगी। परिवार के बड़ो के साथ कुछ समय अवश्य बिताये इससे आपसी गलतफहमियां दूर होंगी कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी मेहनत से दूर भागेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का अधिकांश भाग सोच विचार में ही व्यर्थ होगा। आपके मन मे योजनाए तो कई लगी रहेंगी लेकिन आलस्य अधिक रहने से किसी भी योजना को साकार रूप नही दे सकेंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ कम फिर भी खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इस के कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन समूह में कम बोले अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी हो सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद मस्ती के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी आज सहयोगी रहेगा जिससे मन की इच्छा पूर्ण करने में आसानी रहेगी। काम-धंदे के प्रति मध्यान के समय गंभीरता आएगी धन लाभ के लिए ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी सहज रूप से हो जाएगा। मध्यान बाद का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे। उत्तम भोजन वाहन उपहार सम्मान मिलने से अतिउत्साहित रहेंगे लेकिन संध्या बाद थोड़ी सतर्कता बरते आपकी किसी पुरानी गलती उजागर होने पर घर मे कलह हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मानसिक संतुलन बराबर नही रहेगा दो कामो को एक साथ करने के प्रयास में गलती होने की संभावना है। धार्मिक कार्यो में रुचि तो रहेगी लेकिन मन कही और ही भटकने से पूजा पाठ का उद्देश्य सफल नही हो सकेगा। व्यावसायिक गतिविधयां किसी अन्य के कारण धीमी रहेंगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय तो रहेगा लेकिन सहयोग की कमी रहने से अकेले विजय नही पा सकेंगे कम लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। गृहस्थ में किसी ना किसी से रूठना मनना लगा रहेगा संध्या के समय खर्च करने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। सेहत मध्यान बाद अकस्मात खराब होगी पहके से ही सतर्क रहें भोजन संबंधित नियमो का पालन करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन प्रातः काल से ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या लगी रहेगी खराब स्वास्थ्य के कारण जल्दी से किसी कार्य का मन नही बनेगा लेकिन सामाजिक व्यवहारों के लिए समय निकालना ही पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन की आमद आवश्यकता से कुछ कम रहेगी फिर भी कोई कार्य धन के कारण रुकेगा नही। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ केवल स्वार्थ के लिए ही करेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद अकस्मात मिलने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी प्रसन्नता दायक रहेगा। घर मे धन धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा पर आज अधिक खर्च करेंगे। लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने की अपेक्षा बैठ कर काम करना पसंद करेंगे इससे लाभ तो होगा लेकिन कुछ लोगो की नाराजगी भी सहनी पड़ेगी। पारिवारिक दायित्व बेहतर रूप से निभाने पर बड़े बुजुर्गों के प्रशंशा पात्र बनेंगे। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा सकेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिचितों के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से रंग में भंग पड़ सकता है। लोग मन मे आलोचना करेंगे व्यवहार खराब होने के डर से दर्शाएंगे नही। संध्या के समय किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे एकदम सर पर आने पर ही करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष आज प्रबल रहेगा परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। काम-धंदे में आमदनी होगी पर उधारी वाले व्यवहारों में ही चली जायेगी। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कलह मामूली बात से आरम्भ होकर गंभीर रूप ले सकती है इससे बचने के लिये आज घर मे कम ही समय बिताये। कार्य व्यवसाय में भी आज चाहकर भी मन की योजनाये पूरी नही कर सकेंगें। धन को लेकर भी किसी से कहासुनी सो सकती है। मानसिक दबाव आज कुछ ज्यादा ही रहेगा कोई अनैतिक कदम उठाने से बचे बुजुर्गो के सानिध्य में रहे अथवा आध्यात्म से जुड़े मानसिक रूप से काफी राहत मिलेगी। आर्थक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा फिर भी आज कुछ ना कुछ कमी अवश्य बनी रहेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका अधिकांश समय दुविधा में बीतेगा। कार्य क्षेत्र और गृहस्त में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे घरेलू कलह का कारण भी आज यही रहेगा। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आज आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। व्यवसाय स्थल पर प्रतिस्पर्धियों का बोलबाला अधिक रहने से अपनी योजना को विराम देना पड़ेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।
4 जुलाई 31 अगस्त तक 58 दिनों में रहेंगे तीज-त्योहार के 29 दिन,देखे पूरी जानकारी
4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। जो कि 31 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन 58 दिनों का ही रहेगा। इनमें आठ सोमवार, चार प्रदोष और सावन शिवरात्रि रहेगी। इन तिथियों में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना का पूरा फल मिलता है। इस बार अधिकमास होने से सावन करीब दो महीने का रहेगा। जिससे इस महीने में दो अमावस्या और दो पूर्णिमा रहेंगी।
इन कारणों से इस महीने में व्रत, पर्व और शुभ संयोग वाले इसमें 26 दिन रहेंगे। वहीं, चातुर्मास के चलते अब विवाह नहीं होंगे, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, पूजा-पाठ चलते रहेंगे।
सृष्टि का संभालते हैं शिव इसलिए श्रावण खास
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि देवशयनी एकादशी से अगले चार महीने तक विवाह और अन्य शुभ काम नहीं होते हैं। इसकी वजह बताते हुए शास्त्रों के कहा गया है कि भगवान विष्णु आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी से चार महीने तक क्षीर सागर में योग निद्रा में रहते हैं। इस दौरान भगवान शिव सृष्टि का संभालने का काम करते हैं। इसलिए भी श्रावण महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है।
58 दिनों के सावन में व्रत-पर्व के 29 दिन...
जुलाई में रहेंगे तीज-त्योहार वाले 15 दिन
4 जुलाई, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत - ये सौभाग्य बढ़ाने वाला सुहागिनों का व्रत है। सावन के पहले मंगलवार से शुरू कर हर मंगलवार को किया जाता है।
6 जुलाई, गुरुवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी - सावन के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनोकामना पूरी करने वाला और संकट दूर करने वाला व्रत किया जाता है।
8 जुलाई, शनिवार: सावन के शनिवार को भगवान नृसिंह, शनि और हनुमानजी की पूजा से परेशानियां दूर होती हैं।
9 जुलाई, रविवार: इस रविवार को सावन की सप्तमी है। ये संयोग महापुण्यदायी रहेगा। इसमें भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है।
10 जुलाई, सोमवार: सावन महीने का पहला सोमवार। इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा से दोष दूर होते हैं।
11 जुलाई, मंगलवार: इस दिन मंगलवार और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसमें देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करने से महमृत्यु से तर जाते हैं। इस दिन मंगलागौरी व्रत भी होगा।
13 जुलाई, गुरुवार: इस दिन गुरुवार और एकादशी का संयोग बनेगा। जिसमें कामिका एकादशी व्रत होगा। इस व्रत में दूध से श्रीकृष्ण का अभिषेक कर मंजरी सहित तुलसीदल चढ़ाना चाहिए।
15 जुलाई, शनिवार: इस दिन शनिवार को त्रयोदशी तिथि और सावन की शिवरात्रि होने से अति दुर्लभ संयोग बन रहा है।
16 जुलाई, रविवार: सावन की सूर्य संक्रांति पर आर्द्रा नक्षत्र और चतुर्दशी का अति दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन होगा, इसलिए ये महापुण्यदायी दिन रहेगा।
17 जुलाई, सोमवार: सावन का दूसरा सोमवार और हरियाली अमावास्या का शुभ संयोग इस दिन बन रहा है। जिसमें पितृ, शिव पूजन और दान धर्म का दिन रहेगा।
18 जुलाई, मंगलवार: श्रावण के अधिकमास की शुरुआत इस दिन से ही होगी। अधिकमास में स्नान, पूजा, जाप और खासतौर से दान करना चाहिए।
24 जुलाई, सोमवार: सावन का तीसरा सोमवार, इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा से दोष दूर होते हैं।
29 जुलाई, शनिवार: पद्मिनी एकादशी, अधिकमास की एकादशी होने से इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने का विधान है।
30 जुलाई, रविवार: इस दिन श्रावण महीने के अधिकमास का रवि प्रदोष व्रत होगा। इस तिथि पर आरोग्य और आयु वृद्धि के लिए शिव पूजन और दीपदान किया जाएगा।
31 जुलाई, सोमवार: सावन का चौथा सोमवार, इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा से दोष दूर होते हैं।
अगस्त में व्रत-पर्व के 14 दिन...
1 अगस्त, मंगलवार: श्रावण महीने के अधिकमास की पूर्णिमा होने से इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा होगी।
4 अगस्त, शुक्रवार: अधिकमास की संकष्टी चतुर्थी होने से इस दिन भगवान गणेश के त्रिभुवन रूप की पूजा की जाएगी।
7 अगस्त, सोमवार: सावन का पांचवा सोमवार, इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा से दोष दूर होते हैं।
12 अगस्त, शनिवार: अधिकमास की दूसरी एकादशी होने से इसे परम एकादशी कहा जाएगा। इस दिन भी भगवान विष्णु की पूजा होगी।
13 अगस्त, रविवार: इस दिन सावन महीने के अधिकमास का रवि प्रदोष रहेगा। आरोग्य और आयु वृद्धि के लिए इस तिथि पर शिव पूजन और दीपदान किया जाएगा।
14 अगस्त, सोमवार: इस दिन सावन के अधिकमास की शिवरात्रि और सावन का छठा सोमवार रहेगा। जिससे शिव पूजा के लिए दिन बहुत खास होगाा।
16 अगस्त, बुधवार: इस दिन श्रावण के अधिकमास की अमावस्या रहेगी। इस तिथि पर पितृ और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाएगी।
17 अगस्त, गुरुवार: इस दिन सिंह संक्रांति रहेगी। ये विष्णुपदी संक्रांति होती है। इस पर्व पर दान, मंत्र और जाप का लाख गुना फल मिलता है।
19 अगस्त, शनिवार: इस दिन हरियाली तीज रहेगी। इस व्रत में महिलाएं सौभाग्य और समृद्धि की कामना से सोलह सिंगार कर देवी पार्वती की पूजा करेंगी।
20 अगस्त, रविवार: सावन महीने का रविवार और हस्त नक्षत्र के साथ अमृतसिद्धि योग बनने से इस दिन की गई शिव पूजा पाप नाशक होती है।
21 अगस्त, सोमवार: सावन का सातवां सोमवार और नाग पंचमी का संयोग बनने से इस दिन नाग पूजा करनी चाहिए। जिससे दोष दूर होने की मान्यता है।
27 अगस्त, रविवार: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी होने से इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा।
28 अगस्त, सोमवार: सावन का आठवां सोमवार और सोम प्रदोष का विशेष संयोग बनने से ये दिन शिव पूजा के लिए बहुत खास रहेगा।
30 अगस्त, बुधवार: ये सावन महीने का आखिरी दिन रहेगा। इस दिन सावन महीने की पूर्णिमा के संयोग में रक्षाबंधन पर्व मनेगा।