लांजीगढ़ से एल्युमिना उत्पादन को मिली नई रफ्तार
2025-12-17 16:33:13
लांजीगढ़ से एल्युमिना उत्पादन को मिली नई रफ्तार
आज जब देश में सड़कें, रेल, घर, गाड़ियाँ और सोलर प्रोजेक्ट्स तेज़ी से बन रहे हैं, तब मजबूत धातुओं की जरूरत भी उतनी ही बढ़ गई है। ऐसे में एल्युमीनियम जैसी धातु सिर्फ उद्योग के लिए नहीं, बल्कि देश की तरक्की के लिए भी बहुत अहम् हो गई है। इसी जरूरत को समझते हुए, वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा की लांजीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाकर 5 मिलियन टन प्रति वर्ष कर दी है, जिससे देश को एल्युमिना उत्पादन में बड़ी राहत मिली है।
इस विस्तार के बाद लांजीगढ़ आज देश की सबसे बड़ी एकल-स्थान एल्युमिना रिफाइनरी बन गई है और भारत के कुल एल्युमिना उत्पादन में अकेले 38 प्रतिशत का योगदान दे रही है। इससे न सिर्फ देश की एल्युमिना रिफाइनिंग क्षमता बढ़ी है, बल्कि भारत दुनिया के शीर्ष एल्युमिना उत्पादक देशों में और मजबूती से खड़ा हुआ है।
नवंबर महीने में रिफाइनरी ने 254 हज़ार टन का अब तक का सबसे ज्यादा मासिक उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले महीने से 8 प्रतिशत और सालाना आधार पर 68 प्रतिशत ज्यादा है। बेहतर योजना, मजबूत संचालन और संसाधनों के सही इस्तेमाल से यह संभव हो पाया। एक ही महीने में 700 से ज्यादा रेकों का संचालन और बिजली की कम खपत जैसे आँकड़ें इसकी मिसाल हैं।
राजीव कुमार, सीईओ, वेदांता एल्युमीनियम, ने कहा, "एल्युमीनियम एक रणनीतिक धातु है, जो भारत की औद्योगिक विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का एक अहम् आधार है। लांजीगढ़ में हमारी क्षमता को बढ़ाकर 5 एमटीपीए करना न केवल क्षमता विस्तार की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि एक मजबूत और विश्वस्तरीय एल्युमीनियम वैल्यू चेन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। रिकॉर्ड मासिक उत्पादन से स्पष्ट होता है कि हमारा तेज़ विस्तार जिम्मेदार संसाधन विकास, नवाचार और देश के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
उद्योग के साथ-साथ वेदांता लांजीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वा