व्यापार

भारत में लॉन्च हुआ Motorola के दो नए फ्लिप फोन, जानिए इसके डिस्प्ले और कैमरा के बारे मे


 Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40, भारत में लॉन्च किए गए हैं। Razr 40 Ultra में 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले है और इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर शामिल है। वहीं, अफोर्डेबल Razr 40 में 1.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला के अनुसार, ये दोनों फोन मेड-इन-इंडिया हैं।

बात करेंगे इन दोनों की कीमतों की, तो Motorola Razr 40 Ultra की कीमत सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये है। यह वाइवा मैग्नेटा और इनफिनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के उपयोग से ग्राहकों को 7,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी।

वहीं, Razr 40 की कीमत भारत में 59,999 रुपये है। यह भी 8GB + 256GB वेरिएंट में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे सेज ग्रीन, समर लीलैक और वैनिला क्रीम कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को 5,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी।

ग्राहक इन दोनों फ्लिप फोन्स को अमेज़न इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। वर्तमान में, उपयोगकर्ताएं Razr 40 Ultra को अमेज़न इंडिया से प्री-बुक कर सकते हैं। इसके लिए 999 रुपये देने होंगे। फोन की बिक्री 14 जुलाई से शुरू होगी।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 nits ब्राइटनेस के साथ 6.9 इंच फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है। वहीं, आउटर में यहां 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6 इंच pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह किसी भी फ्लिप फोन का सबसे बड़ा कवर डिस्प्ले है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा है। इसकी बैटरी 3,800mAh की है और इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग का समर्थन है।

Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस अफोर्डेबल फ्लिप फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी+ रेज़ोल्यूशन के साथ 6.9 इंच pOLED डिस्प्ले है। वहीं, यहां आउटर में 1.5 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 4,200mAh की है और यहां 30W फास्ट चार्जिंग समर्थन दिया गया है।
 




#smartphone #iphone #samsung #pro #apple #android #technology #mobile #xiaomi #tech #phone #oneplus #plus #s #instagood #huawei #ios #gadget #gadgets #tecnologia #oppo #celular #realme #technews #photography #smartphones #bhfyp #redmi #g #appleiphone

Leave Your Comment

Click to reload image