छत्तीसगढ़ / बालोद
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया ट्रम का पुतलादहन
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बालोद । प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय बालोद का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय बालोद के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं का पड़ताल किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आम जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद में निश्चेतना विशेषज्ञ, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलाॅजिस्ट सहित 03 विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा जिले के अनुसूचित क्षेत्रों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से बालोद जिले के लिए 04 मोबाईल मेडिकल यूनिट शीघ्र प्रदान करने की भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती मरीजों के परिजनों के विश्राम हेतु जिला चिकित्सालय परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु 25 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकतानुसार शव गृहोें के निर्माण के साथ-साथ वहाँ पर फ्रीजर आदि सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जरूरी मदद उपलब्ध कराने की बात कही।
इस मौके पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि यशवंत जैन, चेमन देशमुख, पवन साहू के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आरके श्रीमाली सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद के निरीक्षण के दौरान पंजीयन कक्ष में पहुँचकर अस्पताल में प्रतिदिन भर्ती होने वाले मरीजों की औसतन संख्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, आपात चिकित्सा कक्ष के अलावा अस्पताल के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुँचकर मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल मेें भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल के अलावा उनका इलाज, दवाइयों की समुचित उपलब्धता, समय पर भोजन, नाश्ता आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के वार्डों एवं स्नानागार की स्थिति एवं समय पर चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुरूष मेडिकल वार्ड में भर्ती दल्लीराजहरा के मरीज रामप्रसाद एवं बालोद निवासी चेतन प्रकाश से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को तलब कर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती ग्राम संबलपुर निवासी बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पुछा। उन्होंने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को बुजुर्ग महिला की बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में नर्सिंग के विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के चिकित्सा व्यवस्था का पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को जिला चिकित्सालय में प्रतिमाह होने वाले प्रसव की संख्या एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों के कुल स्वीकृत पद के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों की संख्या इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में एक्सरे एवं सोनोग्राफी मशीन तथा अन्य चिकित्सीय सुविधा एवं मानवीय संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में अपने कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता एवं ईच्छा शक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सीय पेशा को बहुत ही पावन, पुनीत कार्य बताते हुए चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, लगन, मनोयोग तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय बालोद के अलावा जिले के अन्य चिकित्सालयों में भी उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर को सूचित कर आवश्यकतानुसार जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। इसके अलावा बड़े स्तर पर संसाधन एवं सुविधा उलपब्ध कराने के लिए उन्हें सूचित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जायसवाल ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मांग पर जिले के दुर्घटनाजन्य पुरूर क्षेत्र में 108 एवं मंगचुवा क्षेत्र में 102 एम्बुलेंस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से आम जनता के हित में बालोद जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाएंगी।
शादी का झांसा देकर डिप्टी कलेक्टर पर शारीरिक व आर्थिक शोषण का आरोप,
शादी का झांसा देकर डिप्टी कलेक्टर पर शारीरिक व आर्थिक शोषण का आरोप, महिला आरक्षक ने दर्ज कराई एफआईआर
ग्रामीणों ने बिजली कटौती के विरोध में अर्जुदा बिजली दफ्तर का घेराव किया,
ग्रामीणों ने बिजली कटौती के विरोध में अर्जुदा बिजली दफ्तर का घेराव किया, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ग्राम चिटौद में हुई हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मामूली वाद विवाद बना हत्या का कारण
ग्राम चिटौद में हुई हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मामूली वाद विवाद बना हत्या का कारण
कलेक्टर ने युवाओं को बताया राष्ट्र की ऊर्जा, नशापान से दूर रहने की दिलाई शपथ
स्वतंत्रता दौड़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई दौड़
दल्ली राजहरा की मीर सालेहा अली ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन परीक्षा में सफलता हांसिल कर बनी डॉक्टर
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आई है जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी मीर रफीक अली की बड़ी पुत्री मीर सालेहा अली ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर भारत में डॉक्टर बनने के लिए जरूरी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण की है। मीर सालेहा ने ताजिकिस्तान की प्रतिष्ठित एविसेन्ना ताजिक स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (एटीएसएमयू) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। जो ताजिकिस्तान का सबसे प्राचीन और उच्च रैंकिंग वाला सार्वजनिक चिकित्सा संस्थान है।
भारत के मेडिकल क्षेत्र में विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए एफएमजीई परीक्षा अनिवार्य होती है ताकि वे भारत में वैध रूप से डॉक्टर के तौर पर काम कर सकें। मीर सालेहा अली ने यह चुनौती 26 जुलाई 2025 को दी और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने 13 अगस्त 2025 को इसका परिणाम घोषित किया। इस बार परीक्षा में देशभर से लगभग 37,207 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था जिनमें से लगभग 7,880 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल से पंजीकरण देकर डॉक्टर के रूप में कार्य करने का अधिकार मिलता है।
मीर सालेहा अली की इस उपलब्धि से दल्ली राजहरा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चिखलकसा स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत मीर खालिदा अली ने अपनी बड़ी बेटी मीर सालेहा अली के डॉक्टर बनने पर खुशी और गर्व है। साथ ही न्यू अज्जू किराया भंडार के मीर जुनैद अली ने अपनी बड़ी बहन को डॉक्टर बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनकी सफलता पर गर्व जताया। साथ ही, शहर के गणमान्य नागरिक और अन्य लोगों ने भी उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा है और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह सफलता न केवल मीर सालेहा अली के परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे दल्ली राजहरा क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन गई है। विदेशी विश्वविद्यालय से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने के बाद भी भारत में चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखने के लिए आवश्यक परीक्षा को पार करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मीर सालेहा की मेहनत और लगन यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
इस सफलता ने जिले सहित आसपास के युवाओं में भी विदेश से मेडिकल शिक्षा लेकर भारत में सेवा करने की प्रेरणा पैदा की है। दल्ली राजहरा की यह बेटी अब क्षेत्र की उन चुनिन्दा डॉक्टरों में शुमार हो गई है जिन्होंने विदेश से डॉक्टर बनने की पढ़ाई पूरी की और भारत में अपनी काबिलियत साबित की।
मीर सालेहा अली की मेहनत व सफलता पूरे समुदाय के लिए गर्व और खुशी का विषय है, जो आगे भी और अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। उनके परिवार और शहरवालों की तरफ से उन्हें भविष्य में और अधिक सफलताओं की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
हर घर तिरंगा अभियान : डौण्डी एवं ग्राम पुसवाड़ा, लिमउडीह में रैली निकालकर किया गया गांव का भ्रमण
स्कूूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में निरंतर तिरंगा रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी एवं ग्राम पुसवाड़ा, लिमउडीह में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने बताया कि ग्राम पुसवाड़ा में आयोजित इस तिरंगा रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका, पंच, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर तिरंगा रैली में शामिल लोगों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम में बच्चे, बुजुर्ग, युवा-युवति सहित महिलाओं ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।
इसके अलावा विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेश एवं तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस तिरंगा रैली का शुभारंभ एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी से किया गया।
इस तिरंगा रैली में एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिकगण शामिल हुए। तिरंगा रैली एकलव्य आवासीय विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर भवन करते हुए तहसील कार्यालय में इनका समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस तिरंगा रैली में शामिल विद्यार्थियों ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी में अधिकारी-कर्मचारियों के आवासीय परिसर के समीप रोपे गए पौधों के पास पहुँचकर उनका संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प भी लिया।
दोस्त ने फ्री फायर गेम में मात खाने पर चाकू मारा, किशोर घायल
बालोद। बालोद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मोबाइल गेम फ्री फ्रायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया. हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार का है.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कार्यालय पेरपार के सामने कुछ लोग खाना खाने के बाद फ्रीफायर गेम खेल रहे थे, जहां दोनों नाबालिग भी मौजूद थे. गेम खेलने के दौरान 14 साल का बच्चा हंसने लगा. जिसके बाद 17 साल के बच्चे ने पूछा क्या हुआ क्यों हंस रहे हो. जवाब में 14 साल के बच्चे ने कहा चुप रहो नहीं मार दूंगा. दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आक्रोश में आकर 14 साल के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में 17 वर्षिय नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर के संकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल का इलाज जारी है.
घटना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. आरोपी अपचारी बालक को पुलिस ने बाल सम्प्रेषण गृह, दुर्ग भेजा दिया है.
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने प्रदेश की महिलाओं को कर रही है प्रेरित
लखपति दीदी योजना के संचालन के लिए जताया आभार

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, बल्कि अब वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने वाली है। लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली खिलेश्वरी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है। नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में खिलेश्वरी का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण है।
जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गब्दी की खिलेश्वरी, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत के तहत गठित जय संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य है जिनका परिवार कुछ समय पूर्व मुख्यतः कृषि मजदूरी पर निर्भर था किन्तु खिलेश्वरी देवांगन की परिवार को आगे बढ़ाने की ललक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है। उन्होंने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत मुर्गीपालन और किराना दुकान का संचालन शुरू किया, जिसके जरिए उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी का खिताब हासिल किया।
इन्होंने सर्वप्रथम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने पश्चात् महिलाओं के संगठन तैयार करना तथा वित्तीय साक्षरता सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति के रूप में चयनित होकर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान कर रही है। इस कार्य के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक की राशि क्षेत्र के समूहों को बैंक ऋण दिलाने में सहयोग रहा है। इस सेवा हेतु मासिक 6360 रू. राशि मानदेय के रूप में प्राप्त हुआ है तथा खेती कार्य के साथ-साथ मुर्गीपालन, मछलीपालन, किराना दुकान, फैन्सी स्टोर्स गतिविधि प्रारंभ किया गया इस कार्य हेतु स्वयं के तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सीआईएफ की राशि का उपयोग कर मुर्गी शेड का निर्माण, मुर्गी पालन हेतु डिंªकर फ्रीडर की व्यवस्था हेतु किया गया। खिलेश्वरी को सभी गतिविधियों के माध्यम से कुल 04 लाख 60 हजार रूपए वार्षिक आय प्राप्त हुई है। कभी घर तक सीमित रहने वाली खिलेश्वरी देवांगन अपने दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना (बिहान) के सहयोग से आज ‘‘लखपति दीदी’’ के रूप में पहचान बना चुकी है और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरी है। खिलेश्वरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इन योजनाओं ने मुझे आत्मविश्वास और संसाधन दिए। मुर्गीपालन और किराना दुकान ने मेरे जीवन को बदला और आज मुझे दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। खिलेश्वरी ने जिला प्रशासन बालोद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो पाया है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना पा रही हैं।
बालोद के कोचवाही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस दुर्घटना, सभी यात्री सुरक्षित
बालोद के कोचवाही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री बस दुर्घटना, सभी यात्री सुरक्षित
बालोद के पास ट्रेन पटरी में मिली लाश
बालोद । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान 19 वर्षीय मुकेश साहू, निवासी ग्राम कसही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की लाश रेलवे पटरी पर मिली, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
मुर्गी खाने के चक्कर में तार में फंसा तेंदुआ
बालोद । जिले में तेंदुआ देर रात किसान बलराम गोटी के बाड़ी में घुस गया. तेंदुआ की मौजूदगी से गामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंंचकर रेस्क्यू करने में जुट गई है । तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम और पिंजरे का इंजतार किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, जंगल से निकलकर तेंदुआ रविवार देर रात गुरूर परिक्षेत्र के कंकालिन गांव पहुंचा और एक किसान बलराम गोटी की बाड़ी में घुस गया. किसान मुर्गी पालन करता था। आशंका है कि तेंदुआ मुर्गियों के शिकार में यहां पहुंचा, लेकिन बाड़ी में लगे तार में फंसा गया।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रही है। फिलहाल रायपुर की एक्सपर्ट टीम और पिंजरे का इंतजार है. इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुआ को सुरक्षित रेसक्यू कर महफूज स्थान में छोड़ेगी।
डौंडी में दो सूत्रीय मांगों पर आज नगर बंद और चक्काजाम का ऐलान, गौ तस्करी के विरोध में शिवसेना समेत कई संगठन भी साथ
डौंडी में दो सूत्रीय मांगों पर आज नगर बंद और चक्काजाम का ऐलान, गौ तस्करी के विरोध में शिवसेना समेत कई संगठन भी साथ
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35.86 लाख की ठगी, राजहरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35.86 लाख की ठगी, राजहरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिले के जंगलों में वन्यजीव शिकार का खुलासा, दर्जनों पक्षियों और हथियार के साथ दो युवक पकड़े गए
बालोद जिले के जंगलों में वन्यजीव शिकार का खुलासा, दर्जनों पक्षियों और हथियार के साथ दो युवक पकड़े गए
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: भरदाट स्थित बिंदेश्वरी पार्क सील, कांग्रेस नेता पर FIR
बालोद । बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भरदाट स्थित बिंदेश्वरी पार्क में बिजली चोरी के आरोप में राजस्व, विद्युत विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पार्क को सील कर दिया है। यह पार्क पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वर्गीय माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर स्थापित किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, पार्क में संचालित कैंटीन और अन्य गतिविधियों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर मौके पर दबिश दी गई, जहां थ्री-फेस सप्लाई के लिए डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली का उपयोग होते पाया गया।
जांच के दौरान 659 एमएम का चार कोर काला केबल, 50 मीटर वायर और अन्य उपकरण जब्त किए गए। निरीक्षण में कुल 14,860 वॉट भार का उपयोग सामने आया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करते हुए पार्क को सील कर दिया।
कांग्रेस नेता राजेश साहू के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में पार्क और कैंटीन संचालन कर रहे कांग्रेस नेता व पूर्व सदस्य राजेश साहू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
2 साल से चल रहा था अवैध उपयोग
गौरतलब है कि इस पार्क का लोकार्पण 10 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। प्रतिमा अनावरण के साथ पार्क को आमजन के लिए खोला गया था। लेकिन बीते दो वर्षों से बिजली चोरी कर कैंटीन व पार्क संचालन किया जा रहा था, जिसकी अब जाकर खुलासा हुआ है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार, देवरी थाना प्रभारी के साथ बिजली विभाग के ईई, जेई और एई भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी जैसे मामलों में कानूनी सख्ती से निपटा जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
अब बड़ा सवाल यह है कि दो साल तक चल रही इस चोरी पर विभाग की नजर इतनी देर से क्यों पड़ी, और क्या आगे भी ऐसे मामलों पर नियमित निगरानी होगी?