छत्तीसगढ़ / बालोद
डौंडी में दो सूत्रीय मांगों पर आज नगर बंद और चक्काजाम का ऐलान, गौ तस्करी के विरोध में शिवसेना समेत कई संगठन भी साथ
डौंडी में दो सूत्रीय मांगों पर आज नगर बंद और चक्काजाम का ऐलान, गौ तस्करी के विरोध में शिवसेना समेत कई संगठन भी साथ
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35.86 लाख की ठगी, राजहरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35.86 लाख की ठगी, राजहरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से राजस्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार
बालोद जिले के जंगलों में वन्यजीव शिकार का खुलासा, दर्जनों पक्षियों और हथियार के साथ दो युवक पकड़े गए
बालोद जिले के जंगलों में वन्यजीव शिकार का खुलासा, दर्जनों पक्षियों और हथियार के साथ दो युवक पकड़े गए
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: भरदाट स्थित बिंदेश्वरी पार्क सील, कांग्रेस नेता पर FIR
बालोद । बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भरदाट स्थित बिंदेश्वरी पार्क में बिजली चोरी के आरोप में राजस्व, विद्युत विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पार्क को सील कर दिया है। यह पार्क पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वर्गीय माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर स्थापित किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, पार्क में संचालित कैंटीन और अन्य गतिविधियों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर मौके पर दबिश दी गई, जहां थ्री-फेस सप्लाई के लिए डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली का उपयोग होते पाया गया।
जांच के दौरान 659 एमएम का चार कोर काला केबल, 50 मीटर वायर और अन्य उपकरण जब्त किए गए। निरीक्षण में कुल 14,860 वॉट भार का उपयोग सामने आया। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करते हुए पार्क को सील कर दिया।
कांग्रेस नेता राजेश साहू के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में पार्क और कैंटीन संचालन कर रहे कांग्रेस नेता व पूर्व सदस्य राजेश साहू के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
2 साल से चल रहा था अवैध उपयोग
गौरतलब है कि इस पार्क का लोकार्पण 10 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। प्रतिमा अनावरण के साथ पार्क को आमजन के लिए खोला गया था। लेकिन बीते दो वर्षों से बिजली चोरी कर कैंटीन व पार्क संचालन किया जा रहा था, जिसकी अब जाकर खुलासा हुआ है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में डौंडीलोहारा एसडीएम, तहसीलदार, देवरी थाना प्रभारी के साथ बिजली विभाग के ईई, जेई और एई भी शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी जैसे मामलों में कानूनी सख्ती से निपटा जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।
अब बड़ा सवाल यह है कि दो साल तक चल रही इस चोरी पर विभाग की नजर इतनी देर से क्यों पड़ी, और क्या आगे भी ऐसे मामलों पर नियमित निगरानी होगी?
बेलमांड गांव के संस्कृतिक मंच की बदहाली, पिछले कई वर्षों से जीर्णोद्धार की गुहार
बेलमांड गांव के संस्कृतिक मंच की बदहाली, पिछले कई वर्षों से जीर्णोद्धार की गुहार
अबोध बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
अबोध बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 भवन में अस्थाई रूप से संचालित किया जाएगा केन्द्रीय विद्यालय
कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर 15 अगस्त तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद । बालोद जिले वासियों को अब शीघ्र ही केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने वाली है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में केन्द्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में अस्थाई रूप से केन्द्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन हेतु 15 अगस्त तक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन का समुचित मरम्मत कराने के अलावा विद्यालय की गरिमा के अनुरूप रंग-रोगन एवं साज-सज्जा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डी सुरेश साहू, भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम खैरवार, जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले, जिला सेनानी नगर सेना, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
बालोद । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अधिकारी-कर्मचारियों ने अटल विहार गुरूर और सिवनी में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के निर्माणाधीन अटल विहार गुरूर और अटल विहार सिवनी में बड़ी संख्या में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा उसके देखरेख व संरक्षण हेतु शपथ लिया गया। ’एक पेड़ मों के नाम’ अभियान के तहत उक्त स्थलों में कार्यपालन अभियंता एमके नरेटी, सहायक अभियंता आरएस छाबड़ा, बीके साहू, विनोद राठौर, नोमेश किशन, शुभम गुप्ता, वसीर अहमद सहित अटल विहार में रहने वाले लोगों ने पौधे रोपित किए।
मीडिया प्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
ग्राम सिवनी स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए मीडिया प्रतिनिधिगण
बालोद । जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाए जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत आज जिला पंचायत के समीप सिवनी रोड स्थित रिजर्व फाॅरेस्ट क्रमांक 248 में आज जिले के मीडिया प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू, जिला प्रेस क्लब के महासचिव राहुल भूतड़ा, फिलिप चाको, रवि भूतड़ा, विजय जैन मित्तल, अजय अग्रवाल, किशोर साहू, लक्ष्मीकांत बंसोड़, सौरभ जैन, संजय सोनी, हरिवंश देशमुख, शैलेश सिंह, साजू चाको, अनीश राजपूत, तिलक राम देशमुख, रूपचंद जैन, देवेन्द्र साहू, राकेश द्विवेदी, नरेश श्रीवास्तव, अमजद चैहान, जागेश्वर सिन्हा, खिलावन प्रसाद चन्द्राकर, मीनू साहू, परस साहू सहित कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी पत्रकारों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अमूल्य भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जनसंपर्क अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर ने भी पौधरोपण कर सघन वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बालोद जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण
बालोद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पूरे राज्य की भाँति रविवार 27 जुलाई को बालोद जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन के लिए नोडल आब्र्जवर, समन्वयक आब्र्जवर, केन्द्र अधीक्षक आदि अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी के अलावा परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्र आदि को सुरक्षित पहुँचाने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अजय किशोर लकरा एवं पुलिस नोडल अधिकारी एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इन दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नोडल आब्र्जवर, समन्वयक आब्र्जवर एवं केन्द्र अधीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने कहा कि रविवार 27 जुलाई को जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित आबकारी परीक्षा में कुल 6500 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।
बैठक में लकरा ने बताया कि आबकारी आरक्षक परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल आदि के प्रकरण पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु परीक्षार्थियों के गहन जाँच हेतु सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में दो घण्टा पूर्व पहुँचना अनिवार्य है। इस तरह से विद्यार्थियों को 09 बजे परीक्षा केन्द्रों में अनिवार्य रूप से पहुँचना होगा। इसी तरह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के अंतर्गत साड़ी आदि विशेष पोशाक पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व पहुँचना अनिवार्य है। जिससे उनकी सुरक्षा आदि की जाँच की प्रक्रिया सही तरीके से सुनिश्चित की जा सके। लकरा ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होेने के आधा घण्टा पूर्व मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। बैठक में लकरा ने परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों को आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर ही परीक्षा की सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस नोडल अधिकारी एवं एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षा के दौरान नकल एवं अवांछित गतिविधियों पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह उद्देश्य होना चाहिए कि परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित की जाए। जिससे कि योग्य एवं मेहनतकश अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील
बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होेने वाले बालोद जिले के अभ्यर्थियों से व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य एवं मेहनतकश लोगों का चयन सुनिश्चित हो सके। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर अब व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा मैन्युअल पैट डाउन फ्रिस्किंग किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में 01-01 महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाए गए अस्थायी कक्ष में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार 27 जुलाई को बालोद जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में व्यापंम द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने व्यापम द्वारा 27 जुलाई को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होेने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने को कहा है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचना अनिवार्य है, जिससे कि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन सही तरीके से किया जा सके। इसके अंतर्गत 27 जुलाई 2025 से होने वाले परीक्षाओं में 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना भी वर्जित है। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निगरानी हेतु 03 सदस्यीय उड़नदस्ता दल का प्रावधान है जिसमें 01 पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से अब शामिल किया गया है, जो परीक्षा केन्द्र के साथ-साथ, उसके परिसर एवं गेट के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। फ्रिस्किंग के नए प्रावधान को व्यापम द्वारा जिले के नोडल अधिकारी एवं समन्वयक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया गया। अब व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में 02 घंटा पूर्व पहुँचना अनिवार्य किया गया है। जिससे उनका फ्रिस्किंग का कार्य परीक्षा प्रारंभ के पूर्व संपन्न किया जा सके।
फसल बीमा योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों का बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
बालोद । खरीफ वर्ष 2025-26 अतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों की बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि जिले के ईच्छुक ऋणी एवं अऋणी कृषक टमाटर, बैगन, अमरुद केला, पपीता मिर्च एवं अदरक उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 जुलाई 2025 तक लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या भारतीय कृषि बीमा इंश्योरेंश कम्पनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर फसलों का बीमा करा सकते है। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सुमीत साहू के मोबाईल नंबर 9131080865 से संपर्क कर प्राप्त सकते है।
हरेली तिहार में बालोद की ड्रोन दीदियों में दिखी आधुनिकता की झलक
आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर लगाया गुड़ के चीला का भोग
बालोद । छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और प्रथम त्यौहार हरेली जिले भर में अपार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सावन मास की अमावस्या को मनाए जाने वाला यह पर्व, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि, संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है, इस बार भी अपने रंग-रूप और परंपराओं के साथ लोगों के दिलों में उत्सव का माहौल लेकर आया। इस अवसर पर किसानों ने अपने पारंपरिक कृषि यंत्रों हल, नांगर, कुदाली और फावड़े की पूजा कर फसलों की सुखद पैदावार और समृद्धि की कामना की। वहीं बालोद जिले की तीन ड्रोन दीदियों ने आधुनिक तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम पेश करते हुए आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर हरेली तिहार को नया आयाम दिया।
जिले में कार्यरत तीन ड्रोन दीदियों श्रीमती चित्ररेखा साहू, श्रीमती भावना साहू और रूचि साहू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर एक नई मिसाल पेश की है। ये ड्रोन दीदियां, जो शासन की ड्रोन दीदी योजना के तहत तकनीकी रूप से प्रशिक्षित हैं, जो कि नियमित रूप से किसानों के मित्र के रूप में तथा कृषि कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए फसलों में नैनो उर्वरक छिड़काव का कार्य मिनटों में पूरा कर देती हैं। आज उन्होंने हरेली तिहार के अवसर पर ड्रोन को धूप-दीप से पूजित किया और नारियल व गुड़ के चीले का भोग लगाया। ड्रोन दीदी श्रीमती चित्ररेखा साहू ने कहा कि हमारी परंपरा हमें कृषि यंत्रों का सम्मान सिखाती है। ड्रोन आज हमारा आधुनिक कृषि यंत्र है, जो दवाई छिड़काव और फसलों की निगरानी में मदद करता है। इसे पूजकर हम प्रकृति और तकनीक के मेल को बढ़ावा दे रहे हैं।
ड्रोन दीदी श्रीमती भावना साहू ने बताया कि ड्रोन तकनीक से खेती में समय और मेहनत की बचत हो रही है, और हरेली तिहार के इस अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया कि वे जिले के अन्य किसानों को भी इस तकनीक से जोड़ेंगी। ड्रोन दीदी रूचि साहू ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बालोद जिले के हर खेत तक ड्रोन की पहुंच हो, ताकि फसल उत्पादन दोगुना हो और किसानों का जीवन आसान बने। ड्रोन दीदियों ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोंच से हम महिलाओं के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस योजना से हमें आत्मनिर्भर बनकर जीवन में बेहतर कार्य करने का आत्मबल मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के विशेष प्रयासों से आज कृषि के क्षेत्र में निरंतर नवाचार देखने को मिल रहा है। इससे हम लोगों को बेहतर आय और सुखद जीवन मिला है। हमारे द्वारा निरंतर ही किसानों के फसलों में नैनो उर्वरक का छिड़काव व देखरेख किया जा रहा है। ड्रोन दीदियों ने हरेली तिहार के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बालोद में न्याय की जीत : अनुसूचित जाति की बेटी से घिनौनी हरकत के दोषी ओंकार महमल्ला को आजीवन कारावास, महिलाओं के साहस को सलाम
बालोद में न्याय की जीत : अनुसूचित जाति की बेटी से घिनौनी हरकत के दोषी ओंकार महमल्ला को आजीवन कारावास, महिलाओं के साहस को सलाम
भाजपा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस के दावों की पोल खोली
भाजपा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस के दावों की पोल खोली
’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग व आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए पौधे
’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग व आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए गए पौधे
बालोद बीईओ कार्यालय में युवक ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
बालोद । बालोद जिले के गरूर थाना क्षेत्र में स्थित बीईओ कार्यालय में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतक की पहचान सतीश यादव के रूप में हुई है, जो कार्यालय में सफाईकर्मी के तौर पर कार्यरत लक्ष्मी यादव का बेटा था।
सूचना मिलते ही गरूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी मां लक्ष्मी यादव पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर थी, जिस कारण वह उनकी जगह बीईओ कार्यालय का काम संभाल रहा था। कार्यालय की चाबी भी उसी के पास थी।
पुलिस के मुताबिक, सतीश ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने कहा: “फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।”