छत्तीसगढ़ / बालोद

बालोद के मोहदीपाट में अवैध चखना सेंटर से बढ़ा प्रदूषण और समाज में भय का माहौल

 बालोद के मोहदीपाट में अवैध चखना सेंटर से बढ़ा प्रदूषण और समाज में भय का माहौल


बालोद। जिले के ग्राम मोहदीपाट में सरकारी कंपोजिट शराब दुकान खुलने से शराब प्रेमी तो खुश हुए, लेकिन इसके आसपास अस्थिरता और अवैध शराब व्यापार ने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। मोहंदी-अर्जुन्दा मुख्य मार्ग के किनारे दर्जनों अवैध चखना सेंटर खुले हुए हैं, जहां प्रतिबंधित डिस्पोजल और पानी पाउच खुलेआम बेचे जा रहे हैं। नशेड़ी लोग सड़क किनारे इन चीज़ों को फेंक देते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

यहां शराब के शौकीन अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करते हैं और गालियों-गलौज का माहौल आम हो गया है। चखना सेंटर के पास ही पेट्रोल पंप होने के बावजूद महिलाएं नशे में धुत शराबियों की वजह से परेशान होती हैं। शाम होते ही यह इलाके में डर का माहौल बन जाता है, जहां आम जनता और बच्चे भयभीत होकर गुजरते हैं। कई बार शराब पीकर सड़क पर पड़े शराबी सड़क हादसों को भी न्योता दे रहे हैं।

ग्राम पंचायत बघेली इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता भी देखने को मिल रही है। आबकारी विभाग की चुप्पी भी सवाल खड़े कर रही है कि आखिर अवैध चखना सेंटर किसके इशारे पर संचालित हो रहे हैं।

इस पूरे मामले से साफ जाहिर होता है कि बालोद में शराब से जुड़ी समस्याएं सिर चढ़कर बोल रही हैं और प्रशासन की उपेक्षा से इनसे निपटना मुश्किल होता जा रहा है। ग्रामवासियों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर कार्यवाही की सख्त जरूरत है।


सरकारी स्थान पर अवैध कब्जा कर चखना दुकान चलाने वालों को पंचायत की ओर से नोटिस दिये गए है।
 

रामेश्वर साहू
सरपंच, ग्राम पंचायत बघेली

Leave Your Comment

Click to reload image