दिव्यांग बच्चों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं शिक्षक सुभाष साहू
(दिव्यांग बच्चों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं शिक्षक सुभाष साहू)* शासकीय स्कूल लालपुर में कार्यरत शिक्षक सुभाष साहू वैसे तो विज्ञान विषय के शिक्षक है लेकिन वे पूर्ण रूप से दिव्यांग बच्चों के निराशा से भरे जीवन में उम्मीद की एक किरण बन कर आए...... उनके अथक प्रयासों से उनके शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों में आश्चर्यजनक परिवर्तन आए तथा पूर्ण रूप से दिव्यांग बच्ची तारनी साहू पिता तेज राम साहू उम्र महज 13 वर्ष जो अस्थिबाधित होने के साथ ही 50% मानसिक दिव्यांग भी है ने 16 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सब जूनियर कैटेगरी मे तीन अलग-अलग इवेंट में भाग लिया और तीनों ही इवेंट जेवलिन थ्रो, शॉट पुट , डिसकस थ्रो में बच्ची ने तीन गोल्ड मेडल जीत लिए यह किसी करिश्में से कम न था , साथ ही एक अन्य छात्र भूपेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 13 वर्ष जो पूर्ण रूप से अस्थिबाधित दिव्यांग है तथा चल पाने में पूर्णतःअसमर्थ है उन्होंने भी उपरोक्त तीनों इवेंट के बॉयज कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता???? दोनों ने कुल ( 6 ) गोल्ड मेडल जीते और नेशनल में प्रवेश किया बच्चों के पालक एवं साथी शिक्षक गण, प्राचार्य एवं लालपुर निवासी गणमान्य नागरिक गण ने शिक्षक के इस अभूतपूर्व प्रयास की सराहना की है व बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।