छत्तीसगढ़ / दुर्ग
पंजाब से भिलाई पंहुचा चिट्टा, ग्राहक की तलाश कर रहे दो सौदागर गिरफ्तार
पाकिस्तान बार्डर से सटे पंजाब के तरनतारन से हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने गुरुवार को पत्रवार्ता में बताया कि चिट्टा के खिलाफ पूर्व में प्रभावी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से चिट्टा की सप्लाई करने वाले नशे के कारोबारी शहर छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिन पहले फिर से सूचना मिली कि पाकिस्तान बार्डर से हेरोइन (चिट्टा) मंगाया गया है और उसे 1000 और 1500 की पुड़ियों से खपाया जा रहा है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना और एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्यवाई की। इस बीच कैंप-1 वृंदानगर निवासी आरोपी बबलू अली पिता लियाकत अली और कैंप-1 निवासी हरपाल सिंह पिता सुखदेव सिंह नशा की सप्लाई करते हुए रंगेहाथ वृंदानगर दक्षु बाड़ी मैदान के पास पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा नशा बरामद किया गया।
23 हजार रुपए देकर भेजा था पाकिस्तान बार्डर
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बबलू अली ने बताया कि हरपाल सिंह से उसकी दोस्ती है। उसने कहा कि पंजाब से चिट्टा लाना है। किसी से फोन पर बात किया और 23 हजार देकर भेज दिया। ट्रेन और बस के जरिए पंजाब के तरनतारन पहुंचा। दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। वह पाकिस्तान बार्डर तरनतारन में मिला। उसे रुपए दिए तो 14 ग्राम चिट्टा लेकर भिलाई आया। 10 ग्राम चिट्टा हरपाल सिंह को दिया और 6 ग्राम नशा अपने पास रखा।
शासन की मंशानुसार नशे के खिलाफ लगातार सती से कार्रवाई की जा रही है। घातक नशा चिट्टा का लगभग सफाया हो गया है। वहीं पुलिस कर्मियों की कही संलिप्तता मिली तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसे घातक नशा का भी सफाया कर देंगे।
जितेन्द्र शुक्लाएसपी
एसपी ने बताया कि हेरोइन (चिट्टा) मामले में अब तक अच्छी कार्रवाई की गई है। सूचना मिली है कि काफी हद इसकी सप्लाई करने वाले लोग दूर हो चुके हैं, लेकिन जब हरपाल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पहले वह अपने भाई मौत और उसके साथी जहर को पैसा देकर चिट्टा मंगाता था। फिर मध्यम वर्गीय लोगों के जेहन में जहर घोलने का काम करने लगा। पुलिस शहर छोड़कर फरार मौत और जहर की तलाश की जा रही है।
हरपाल से पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ दिया था
जानकारी के मुताबिर वैशाली नगर पुलिस भी चिट्टा नशा का कारोबार करने वालों पर नजर रखी थी। सप्ताहभर पहले हरपाल सिंह को पकड़कर पूछताछ के लिए पुलिस थाना लेकर आई थी। उसकी तलाशी ली, लेकिन हरपाल के पास चिट्टा नहीं मिला। पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इधर एसीसीयू टीम की भी उस पर नजर थी। जैसे वह छूटा और सोचा कि अब पुलिस उसे नहीं पकड़ेगी, वह फिर चिट्टा की बिक्री करने लगा। उसी बीच उसे दबोच लिया गया।
शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा : अंतर सिंह आर्य
दुर्ग। शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा। इसीलिए प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 4 से 5 एकलव्य आदिवासी आश्रम होने चाहिए। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग शीघ्र ही आदिवासी वर्ग के लिए युवा संवाद एवं जन संवाद का कार्यक्रम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ आयोजित करेगा। उपरोक्त बातें आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित प्रेसवार्ता में कही ।
अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने कहा कि 13 मार्च 2024 को देश के राष्ट्रपति के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष की शपथ दिलाई थी उसके बाद से ही वह पूरे देश के दौरे पर है। जिससे कि आदिवासियों तक भारत सरकार की योजना सीधे पहुंच रही है अथवा नहीं इसकी समीक्षा कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र में भी हजारों की संख्या में आदिवासियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। आदिवासियों के लिए भारतीय संविधान में निर्धारित रोस्टर का पालन हो रहा है कि नहीं इसकी समीक्षा करने के लिए बीएसपी के दौरे पर हैं बीएसपी देश का महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठान है।
जिसका लाभ आदिवासी वर्ग को मिलना चाहिए भारत सरकार के द्वारा आदिवासी वर्ग के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीन से जुड़े हुए हैं और वह प्रत्येक वर्ग की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। विशेष पिछड़ी आदिवासी वर्ग के लिए जनमन योजना बनाई गई है। विशेष कर बैगा आदिवासियों के लिए यह योजना लागू की गई है। धरातल पर जाकर हमने इस योजना की समीक्षा भी की है विशेष कर मध्य प्रदेश के डिंडोरी एवं मंडला क्षेत्र में इस योजना के तहत कार्य हो रहे हैं। मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति इसी योजना के माध्यम से हो रही है रोड, पानी, बिजली की सुविधा इन क्षेत्रों के आदिवासियों को प्राप्त हो रही है। इस योजना के माध्यम से विकास हो रहा है आदिवासी वर्ग के द्वारा इसकी सराहना भी की गई है।
आदिवासी वर्ग के विकास के लिए उनका पूरा फोकस है विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में युवाओं से उनके द्वारा संवाद भी किया जा रहा है और जनवरी 2025 में दिल्ली में 5000 आदिवासी युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन की योजना बना रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि वह आदिवासी युवाओं के साथ सीधे संवाद करें ताकि उनका भी विकास हो सके एवं उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके। सिंह ने कहा कि वन्य ग्राम के तहत फॉरेस्ट विभाग को अधिकार प्राप्त थे परंतु अब वन्य ग्राम को राजस्व ग्राम बना दिया गया है और जो आदिवासी इन क्षेत्रों में खेती किसानी कर रहा है उन्हें चार हेक्टेयर भूमि अर्थात 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा सके ऐसे प्रयास हैं उनके पास 30 से 35000 अभी आवेदन प्राप्त है जिनकी समीक्षा की जा रही है।
रिमोट एरिया में जहां नेटवर्क की समस्या थी उसके लिए कलेक्टर के साथ बैठक कर मोबाइल टावर लगाने के लिए कहा गया है ताकि नेटवर्क की समस्या भी दूर हो सके। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे आदिवासियों का विकास हो सकता है प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में 5 से 6 एकलव्य आवासी आश्रम होने चाहिए पूरे देश में 476 एकलव्य आवासीय आश्रम के निर्माण का कार्य चल रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्या ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का भी माकुल जवाब दिया।
लूट के आरोपी की जेल में तबीयत बिगड़ने पर बस्ती के लोगों का हंगामा, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, मारपीट का लगाया आरोप
भिलाई। दुर्ग जिले के डेरा बस्ती में एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब लूट के आरोपी पिंटू नेताम की तबियत जेल में बिगड़ गई। यह घटना परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का कारण बन गई, जिसके बाद उन्होंने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और बस्ती के लोगों के बीच झूमाझटकी भी हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझाकर वापस भेज दिया।
पिंटू नेताम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
पिंटू नेताम, उम्र 24 वर्ष, डेरा बस्ती फरीद नगर का निवासी, सितंबर में मोबाइल लूट की वारदात में शामिल था। 16 सितंबर को पिंटू और उसके दो साथी मोबाइल लूटने में सफल रहे थे, लेकिन 18 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया था। बुधवार को परिजनों को पता चला कि पिंटू की तबियत अचानक खराब हो गई है, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। वे सीधे स्मृति नगर चौकी पहुंच गए और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
हालांकि, पुलिस ने पथराव की बातों को खारिज कर दिया, लेकिन स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को बस्ती के लोगों के साथ हल्की झूमाझटकी करनी पड़ी। इस बीच, सीएसपी भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और बताया कि पिंटू को उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर में भर्ती किया गया है।
समझाईश के बाद शांति की स्थिति
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पिंटू की तबियत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है, जिसके बाद डेरा बस्ती के लोग शांत हो गए और आक्रोश कम हुआ। पुलिस ने सही समय पर स्थिति को संभालते हुए लोगों को आश्वस्त किया, जिससे तनाव की स्थिति नियंत्रण में आई। पिंटू की तबियत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, और अब मामले का समाधान पुलिस और परिजनों के बीच समझौते के बाद हुआ है।
हिस्ट्रीशीटर अमित जोश को छिपाने व भगाने में मदद करने वाला हुआ गिरफ्तार
भिलाई । दुर्ग पुलिस हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद उसको छिपाने व मदद करने वालों पर भी शिकंजा कस रही है। इसी कडी में दुर्ग पुलिस ने आज अमित जोश को छिपाने व भागने में मदद करने वाले संतोष राव को भी गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर जिस एक्टिवा वाहन से वह भागकर पेण्ड्रा रोड गया था उस एक्टिवा वाहन को पेण्ड्र रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने पहले ही कहा था कि अमित की मदद करने वालों पर कार्रवाई की जायगी।
ज्ञातव्य हो कि भिलाई नगर थाना से सौ मीटर की दूरी पर ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस मामले में रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह साकिन जेएमक्यु, कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सूरजपुर द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने आर. यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा, बी लक्की जार्ज, शकर भाट, सागर उर्फ डागी, मुकुल सोना, रुपेश सिंह व बिज्जी मोरिस को अलग अलग तिथियों में गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अमित का पुलिस कर चुकी है एनकाउंटर इस मामले में मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर को की शाम करीबन 5:00 बजे अमित जोश को भिलाई में देखा गया। जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पौछा करने पर उसने पुलिस वालो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश की मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने डिया से चर्चा कर एनकाउंटर से जुड़ी खास बातें साझा की और यह भी कहा कि केस अभी खत्म नहीं हुआ। अमित जोश का साथ देने वालों की तलाश की जा रही है। अमित जोश के मददगार संतोष राव की थी तलाश इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है।
मुक्तिधाम तालाब के पास हुए हत्या के आरोपी गिरफ्तार
भिलाई । शनिवार को अल सुबह रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास हुए हत्या के आरोपी को भागने के फिराक में भिलाई पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन से छावनी पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो विजय मारकण्डेय उर्फ जय पिता लहाराम मारकण्डेय निवासी राजीव नगर जैतखाम के सामने भिलाई में रहता है, इसके साथ ही इसमें एक और नाबालिग बालक भी शामिल है।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान के पीछे करिया तालाब के पास कैम्प 01 भिलाई मे 16 नवंबर को हुई हत्या के आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना मिली कि जय नामक व्यक्ति एक अन्य लड़के के साथ हत्या के आरोपी होने की डर से ट्रेन मे बैठकर डोंगरगढ जाने हेतु ट्रेन का इंतजार कर रहे है।
थाना छावनी के अपराध क्रमांक 546/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का आरोपी होने से गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त अपराध मे छावनी पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियो को धर दबोचा गया। उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक वरूण देवता , प्र.आर. नंद तिवारी, आरक्षक त्रिलोकनाथ भाटी, भागवत साहू, धर्मेन्द्र सिंह, महताब की सराहनीय भूमिका रही है ।
भिलाई में आल इंडिया सीनियर सिटीजन कन्फीडरेशन के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला सम्मान का आयोजन संपन्न
उक्त जानकारी आईस्कान के प्रिविलेज मेंबर रामराव ढोक ने दी।
पॉम ऑयल से बना रहे थे नकली पनीर, फैक्ट्री सील
दुर्ग। दुर्ग में नकली पनीर बनाने की एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। इस फैक्ट्री में पॉम ऑयल और दूध पाइउडर के साथ एसेंस का इस्तेमाल कर न सिर्फ पनीर बनाया जा रहा था, बल्कि प्रदेश के कई शहरों में इसे बड़ी मात्रा में खपाया जा रहा था। इस फैक्ट्री को लेकर दुर्ग कलेक्टर के साथ ही सांसद विजय बघेल को भी फोन कर पूरी जानकारी दी। जिसके बाद SDM, तहसीलदार के साथ ही कुम्हारी थाना की टीम भी मौके पर पहुंचकर अब इस फैक्ट्री को सील कर दिया है। और अब फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर रही है।
नकली पनीर के बारे में तो आपने भी बहुत सुना होगा। लेकिन इसे कैसे बनाया जाता है। इस खुलासा हुआ है दुर्ग जिले के कुम्हारी अहिवारा मार्ग में यह फैक्ट्री लंबे समय से संचालित थी। एक जिसकी भनक प्रशासन के अधिकारियो को भी नही थी। इस फैक्ट्री के अंदर तो दूध का दूध नही था और पनीर का पनीर बड़ी मात्रा में था। उसे भी पॉम ऑयल और दूध पावडर से बनाया जा रहा था।
इस फैक्ट्री में पनीर बनाने के लिए एक प्लास्टिक के ड्रम में बड़े मथनी से मिलावट की गई सामग्री को मथा जा रहा था।इसके बाद बड़े बड़े कंटेनर में उसे रखकर हीट किया जा रहा था। टीन के शेड में संचालित इस फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, तेल और पॉम ऑयल से बड़ी मात्रा नकली पनीर बनया जा रहा था। इस नकली पनीर फैक्ट्री के संबंध में जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद एसडीएम महेश राजपूत अपने टीम के साथ कुम्हारी थाना के स्टॉफ ने फैक्ट्री पहुंचकर नकली पनीर फैक्ट्री का निरीक्षण किया गाय।फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।पनीर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि स्किम्ड मिल्क पाउडर, पॉम ऑयल,तेल और केमिकल मिलकर पनीर तैयार किया जाता है इस फैक्ट्री में प्रतिदिन 100 से 150 किलो पनीर तैयार किया जाता है जिससे रायपुर,दुर्ग समेत अन्य जिलों में सप्लाई की जताई है।
जनता को चेतावनी
प्रशासन ने जनता को सतर्क रहने की अपील की है। नकली पनीर के सेवन से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है। यदि किसी को ऐसी गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस कार्रवाई के बाद जिले में नकली खाद्य सामग्री के खिलाफ प्रशासनिक मुहिम को लेकर नागरिकों ने संतोष जताया है।
आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, तथा जीवन शैली को आत्मसात करें: विजय बघेल
’जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बीआईटी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दुर्ग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी कॉलेज में सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, शौर्य का परिचय कराया, उसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के शक्ति, साहस और वीरता के कारण आज हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने ब्रिटिश व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह मुंडा जनजाति थे। वर्तमान पीढ़ियों को देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जागरूक करने के लिए बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए। आदिवासी समाज के लोग प्रकृति को सरंक्षित और सुरक्षित रखने के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आंदोलन किया। आदिवासी समाज संगठित रहते हुए हमेशा क्षेत्र में भाईचारा, स्नेह को बढ़ाने का कार्य किया। सांसद विजय बघेल ने बिरसा मुंडा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे प्रदेशवासी ’जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। यह जयंती पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा का 18वीं शताब्दी में हमारे देश के लिए बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने आदिवासी समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया। आदिवासीयों को भगवान बिरसा मुंडा के रूप में अपना नायक मिला। आदिवासी समाज आगे बढ़ रहा है चाहे वह कला के क्षेत्र में हो, चाहे वह शिक्षा व खेल के क्षेत्र में कहीं न कहीं अपना प्रेरणा स्त्रोत वह बिरसा मुंडा को मानते हैं। छत्तीसगढ़ का नेतृत्व आदिवासी समाज के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ विकास की गाथा लिखी जा रही है। बिरसा मुंडा का आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान है।
संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने सभी जिलेवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए बिरसा मुंडा ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उसे हम जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आज मना रहे हैं।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि आज हम सभी एकत्र होकर भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती का समारोह मना रहे है, जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अहम योगदान दिया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।
भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। उनके संघर्ष व बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी है। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी गौरव के प्रतीक है, जिन्हे “धरती आबा के रूप में पूजा जाता है। उनके जन्म जंयती को आज सम्पूर्ण देश में “गौरव दिवस“ के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में भी आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत 7 बालक एवं 4 कन्या छात्रावास इस प्रकार कुल 11 अनुसूचित जनजाति के छात्रावास संचालित है जिसमें 220 बालक एवं 227 कन्या कुल 447 विद्यार्थी निवास करते हुए अध्ययनरत है इन छात्रावासों से बहुत से विद्यार्थी महत्वपूर्ण शासकीय पदों पर चयनित हुए है। छत्तीसगढ़ में कुल 15 प्रयास विद्यालय संचालित है जिसमें से सर्वसुविधायुक्त 500-500 सीटर 03 प्रयास विद्यालय दुर्ग जिले के अंतर्गत संचालित है जिसमें कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में शालेय शिक्षा के साथ-साथ अखिल भारतीय स्तर के इंजीनियरिंग, मेडिकल की कोचिंग की तैयारी करवाई जाती है। प्रयास विद्यालय में वर्तमान समय में कुल 344 अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी अध्ययनरत है। प्रयास आवासीय विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण पश्चात 3 विद्यार्थी एमबीबीएस, 3 विद्यार्थी आईएलटी, 21 विद्यार्थी एनआईटी, 2 विद्यार्थी आईजेएलटी एवं 139 विद्यार्थियों का बीएएमएस फार्मेसी इंजीनियर संस्थाओं में चयन हुआ है।
राज्य में 02 विज्ञान विकास केन्द्र संचालित है जिसमें से 01 विज्ञान विकास केंद्र (कन्या) 500 सीटर हमारे दुर्ग जिले में संचालित है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र की शैक्षणिक संस्थाओं में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के शिक्षक एवं व्याख्याताओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्य उम्मीद्वार तैयार करना है। वर्तमान में अनुसूचित क्षेत्र के 472 अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राएं अध्ययनरत है। इस संस्था से अध्ययन उपरांत 115 विद्यार्थी व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदों पर चयनित होकर अनुसूचित क्षेत्र में अपनी सवाएं दे रहे है। जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 5 वी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था वाले निजी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिलाकर निःशुल्क अध्ययन सुविधा प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान में 19 अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अतिरिक्त सभी विभागों की संचालित योजनाओं में आदिवासियों के हित से संबंधित प्रकरणों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समय पर लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जनजातीय गौरव समाज एम.डी.ठाकुर ने बिरसा मुंडा के गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णतः प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मसूर मिनी किट, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, एडीएम अरविंद एक्का, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हितेश पिस्दा, एसडीएम हरवंश मिरी, कंडरा समाज अध्यक्ष अशोक कुमार, कंवर समाज अध्यक्ष कृष्ण कुमार, हल्बा समाज मंथीर खलेंद्र, जनजातीय गौरव समाज सलाहकार सीताराम ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
श्रीफल भेंट कर संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने किया किसानों का स्वागत
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में किसानों का पर्व याने धान खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था अपग्रेड कर किसानों को सुविधा देने उन्नत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। सेवा सहकारी समिति मर्यादित करंजा के करंजा भिलाई स्थित उपार्जन केंद्र में उन्होंने तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
उपार्जन केंद्र करंजा भिलाई में संभागायुक्त राठौर एवं कलेक्टर सुश्री चौधरी ने किसानों की मौजूदगी में निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
उन्होंने टोकन प्राप्त 4 किसानों से 288 क्विंटल धान खरीद कर धान खरीदी की शुरुवात की। सर्वप्रथम किसान भोला साहू ने धान बेचने की कार्यवाही की।
संभागायुक्त राठौर एवं कलेक्टर सुश्री चौधरी ने श्रीफल भेंट कर किया किसानों का स्वागत किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत करंजा, समुदा, जिंजरी तथा बासिन 4 ग्राम पंचायत के 10 किसानों ने धान बेचा। इसी प्रकार कोड़िया ग्राम पंचायत में स्थित सहकारी समिति में 15 किसानों के माध्यम से 903.60 क्विंटल धान बेचा गया।
पहले दिन जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुवात की गयी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान खरीदी की गयी।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है।
जिले में 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 मे. टन धान उपार्जन किया गया था। धान खरीदी के लिए लघु व सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन व बड़े किसानों को तीन टोकन की पात्रता है। इसके साथ ही खरीदी में पारदर्शिता लाने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू से ही तौल किया जा रहा है।
समितियों में किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। साथ ही बैंकों में होने वाली अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए किसानों के बैंक एटीएम की लिमिट को 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार किया गया है। सभी सोसाइटीज में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी जा रही है जिससे 10 हजार तक का आहरण किया जा सकता है।
किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में आयेगी। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को कोई परेशानी, असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के अधिकारी को राज्य शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी की दर से किसानों को भुगतान किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम अरविंद एक्का, एसडीएम हरिवंश सिंह मिरी, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्रि, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
निगम भिलाई के जवाहर नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर जोन-2 वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए बेदखली की कार्यवाही की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत की गई थी, कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम भिलाई के भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा है अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया गया कि भूखंड स्वयं का है, दस्तावेज निर्धारित समय अवधि में प्रस्तुत करने को कहा गया। समय सीमा के अंदर संबंधित द्वारा दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। शिकायत के आधार पर निगम के राजस्व अधिकारी एवं तोड़फाेड़ दल मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर देखा की निगम की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।
वैशाली नगर के जोन आयुक्त को इस बात का ज्ञात होते ही कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने राजस्व अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके आधार पर निगम की टीम अवैध निर्माण को जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़कर भूमि को मूर्त रूप दिए। गौरतलब है कि अवैध निर्माण करने वाले किसी प्रकार के व्यक्ति के निर्माण स्थल को नगर निगम भिलाई उसके स्वयं के व्यय से तोड़कर उससे अर्थदण्ड वसूल करेगी।
कार्यवाही के दौरान वैशाली नगर जोन-2 राजस्व विभाग से राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, अरुण सिंह, पूषण देशमुख, गुप्ता नंद तिवारी एवं मुख्य कार्यालय से बेदखली दल हरिओम गुप्ता के साथ राजेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।
दशहरा के दिन सूने मकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
भिलाई। एक माह पूर्व दशहरा के दिन खुर्सीपार के जोन 1 के एक परिवार के रावण दहन देखने जाने के दौरान उनके सुने मकान में हुई बडी चोरी के मामले का आज पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख से भी ज्यादा के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में स्वीपर मोहल्ला देना बैंक के पीछे रहने वाले एस. थॉमस, किशन कुमार व गौरव विलियम शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार पुलिस विधिवत कार्रवाई की कई।
दरअसल यह घटना 12 अक्टूबर दशहरा पर्व की है। 5सी, सड़क 17, जोन-1, खुर्सीपार निवासी डी हेमराज अपने पूरे परिवार के साथ आईटीआई मैदान में दशहरा उत्सव देखने गया था। रात लगभग 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो कीचन के उपर लगा शीट टूटा हुआ मिला। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था लॉकर का ताला तोड कर अन्दर रखा सामान जिसमें इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोर ले गया।
इसकी शिकायत खुर्सीपार पुलिस ने धारा 305, 331 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी के अपराध के रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इसी कड़ी में एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी क्राईम हेम प्रकाश नायक, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयू युनिट निरीक्षक तापेश नेताम एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज द्वारा टीम गठित कर चोरों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल निरीक्षण कर प्राथी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।
यही नहीं आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया। बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती का रहने वाला लड़का एस थॉमस अपने पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात रखा है जिसे बेचने के लिए अपने चार-पांच साथियों के साथ ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल बताये स्थान पर घेराबंदी की और एस. थॉमस के साथ किशन कुमार एवं गौरव विलियम को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर दशहरे के दिन डी हेमराज के घर पर चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी के जेवर को तीनों ने आपस में बराबर बराबर बांट लिए। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख के जेवर बरामद तीनों आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 2 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का नेकलेस, 1 जोड़ी सोने का झुमका बड़ा, 1 जोड़ी सोने का छोटा झुमका, 3 नग सोने का चैन 1 चैन में लॉकेट लगा हुआ, 1 नग सोने का रानी हार, 2 नग सोने का कान का छोटा टाप्स, 1 नग सोने का ब्रेसलेट कीमती करीबन 8 लाख 10 हजार बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सगीर खान, विजय शुक्ला, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, रिन्कू सोनी, भावेश पटेल, गुनीत निर्मलकर एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक आर. विनोद की उल्लेखनीय भूमिका रही।
विधायक देवेंद्र यादव की तीन दिन और बढी न्यायिक रिमांड
भिलाई। बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज सोमवार को समाप्त होने पर विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उनकी कोर्ट में पेशी हुई और सुनवाई हुई जिसमें देवेन्द्र यादव की तीन दिन तक और न्यायायिक रिमांड 14 नवंबर तक बढ़ गई है। इस मामले में बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस 14 नवंबर को न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर सकती है,? विधायक देवेंद्र यादव की ओर से हाई कोर्ट बिलासपुर में जमानत के लिए याचिका लगी है जिस पर 13 नवंबर को सुनवाई होना है।
लेकिन पुलिस द्वारा 14 नवंबर को पुलिस द्वारा चालान पेश करने के कारण 13 को फिर देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज हो सकती है। ज्ञातव्य हो कि विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार 11 नवंबर को उनकी पेशी कराई गई। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की तब देवेंद्र के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की। लेकिन पुलिस की मांग मानते हुए न्यायालय ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बताया जाता है कि अब अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा।
बालौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने हिंसा और आगजनी के मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को सेक्टर 5 स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। बलौदा बाजार आगजनी हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का चालान 14 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मारपीट करने वाले आरक्षक को सीएसपी की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्यवाही
दुर्ग। रानी तराई थाने में तैनात आरक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया है। आरक्षक द्वारा शराब के नशे में विवाद करने का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मौखिक आदेश पर थाना रानी तराई में पदस्थ आरक्षक द्वारा बिमारी का बहाना बनाकर अपने घर आये और मातर के दिन मारपीट करने वाले पुलिस आरक्षक नवनीत कलसी को एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। नवनीत कलसी पर आरोप है कि उसने झूठा बहाना बनाकर छुट्टी ली जिसके बाद शहर में झगड़ा किया और लोगों से मारपीट की। खुर्सीपार पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
यह कार्रवाई छावनी-पाटन सीएसपी हरीश पाटिल की रिपोर्ट पर की गई है। सीएसपी पाटिल ने बताया कि नवनीत कलसी मूलत: पुलिस लाइन में तैनात था, मौखिक आदेश पर रानी तरई थाने में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन दीपावली के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेकर अपने घर खुर्सीपार चला आया था। 3 नवंबर को मातर त्योहार के दौरान शहर में भीड़-भाड़ थी, तभी सीएसपी को जानकारी मिली कि डबरापारा ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं, जिससे जाम लग गया है।
सीएसपी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान नवनीत कलसी, जो शराब के नशे में था, वहां आया और पुलिसकर्मी से डंडा छीनकर झगड़ रहे लोगों पर हमला करने लगा। सीएसपी ने उसे फटकारते हुए पूछा कि डंडा छीनकर मारपीट करने का कारण पूछा तो नवनीत ने कहा कि दुर्ग पुलिस आरक्षक है और छुट्टी पर है। सीएसपी की फटकार के बाद मौके से फरार हो गया।
अगले दिन, 4 नवंबर को नवनीत कलसी ने एक दंपती से भी मारपीट की। दंपती डबरापारा ब्रिज के पास खड़े थे, जब टीआई अंबर भारद्वाज ने उन्हें सलाह दी कि सुनसान जगह पर खड़ा होना सुरक्षित नहीं है। जैसे ही टीआई वहां से गए, नवनीत कलसी ने शराब के नशे में दंपती को धमकाना शुरू कर दिया। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी हरीश पाटिल ने खुर्सीपार थाना प्रभारी से मामले की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने 9 नवंबर को आरक्षक नवनीत कलसी को सस्पेंड कर दिया।
4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हली पोस्ट पौहा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी राही ठाकुर की विगत 10 जनवरी 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कंडरका, थाना कुम्हारी अहिवारा तहसील जिला दुर्ग निवासी रविशंकर धीवर की विगत 17 सितम्बर 2022 को सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. राही ठाकुर के पुत्र गणेश कुमार ठाकुर को 4 लाख रूपए और स्व. रविशंकर धीवर के पिता जगतू धीवर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिला अस्पताल और नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण किया
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा विगत दिवस जिला अस्पताल दुर्ग और नगर निगम रिसाली का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ एवं सीविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में भी बताया गया।
इसी प्रकार प्रशिक्षु अधिकारियों ने नगर पालिक निगम रिसाली के स्लम बस्ती रूआबांधा क्षेत्र का भी भ्रमण किये। प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बी.एल.सी. घटक, ए.एच.पी. घटक, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं, राशन कार्ड, मोर संगवारी सेवा, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरी, पेंशनधारी हितग्राहियों की योजनावार जानकारी, आयुष्मान की जानकारी, एस.बी.एम., डेंगू एवं मच्छर उन्मूलन रोकथाम हेतु प्रयासों का विवरण इत्यादि विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त किये। योजनाओं के लाभार्थियों से सार्थक, संवाद एवं स्लम बस्ती का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रिसाली के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
गुरुनानक देव जी की 555 वीं जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन
दुर्ग। गुरु नानक देव जी की 555 वीं जयंती पर नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर धीरज बाकलीवाल श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंज प्यारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया, बृजेन्द्र भारद्वाज,परमजीत सिंह भुई, शिशिरकांत कसार सहित सिख समुदाय के हजारों लोग मौजूद रहे। नगर कीर्तन के प्रारंभ में नगाड़ों और नरसिंगा तुरही की धुन गूंज रही थी। सबसे आगे पाँच निहंग घुड़सवार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थे,जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर कीर्तन में पाइपर बैंड, गतका टीम और बाइकर टीम ने विशेष आकर्षण प्रदान किया।
गतका टीम के बच्चों और वरिष्ठ सदस्यों ने पारंपरिक करतब दिखाए, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नगर कीर्तन के मार्ग में पुरुष और महिला सेवादार सड़कों पर पानी डालकर और झाड़ू लगाकर सफाई करते चल रहे थे। पाँच प्यारे भी पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे, जिनका स्वागत स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा से किया। फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी शोभायमान थे। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कोसानगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया बचाव और मच्छर उन्मूलन के लिए अभियान चलाया गया
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। निगम के पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने.अपने जोन क्षेत्र में बिमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है। जोन के अधिकारियों द्वारा अपने.अपने क्षेत्र में दल बनया गया है। दल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस्तीयों में जाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है।
रैली निकालते है, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जावे। नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रमांक 05 कोसानगर के आस.पास कुलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदि का छिड़काव कर रहे है। उसके साथ.साथ नागरिको को जागरूक करते हुए बता रहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे।