छत्तीसगढ़ / दुर्ग
सम्मान समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई
भिलाई । भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष कुमन साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू,नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष मुरमुंदा कुमन साहू, अहिवारा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, जामुुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत (बंटी) गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष लीमन साहू,जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि सागर चतुर्वेदी, रिटायर्ड सिविल जज अग्रलाल जोशी, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी कृष्णकांत खेलवार, मंडल महामंत्री राजा शर्मा, संजय पांडे,भाजयुमो जामुल मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार धनगर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अहिवारा प्रवेश शर्मा, सुधाकर बारले सरिता वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप में उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद एवं अहिवारा विधायक महोदय के द्वारा विगत 1 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं विधायक निधि से किए गए क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख कर आने वाले नगरी निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भाजपा पार्टी से जुड़े प्रत्याशियों को विजय बनाने का आवहन किया गया। बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरमुंदा बस स्टैंड के समक्ष भगवान राम मंदिर निर्माण/प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पइस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा भगवान राम के द्वारा मानव जीवन के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख कर भगवान राम की तरह उनके आचरण व्यवहार को अपने जीवन में निर्वहन करने की बात कही।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता को बिना गारन्टी के लोन
दुर्ग । शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि-योजना से प्रथम किस्त दस हज़ार द्वितीय किस्त मे बीस हज़ार तथा तृतीय किस्त पचास हज़ार तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाए जाने हेतु विभाग ने निरंतर प्रयास जारी है। अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना से जोडक़र स्वनिधि से समृद्धि के तहत दुर्ग क्षेत्र अन्तर्गत व्यवसाय करने वाले सभी पथ विक्रेताओ के परिवार के सदस्यों का सोशल प्रोफाइलिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा सके स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, के साथ साथ वन नेशन वन राशन कार्ड योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम टीम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के सफल संचालन हेतु हर संभव प्रयास फील्ड पर किया जा रहा है पीएम स्वनिधि योजना लाभ दिलाने।
नगर निगम ने किया अपील पीएम स्वनिधि के अलावा अन्य योजना का लाभ लेने हेतु पथ विक्रेता अपना आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय में संपर्क करें अथवा अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं और योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।बता दे कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुआ एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता बिना गारन्टी के लोन के माधयम पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि।
कारोबारी से लाखों की ठगी
दुर्ग । जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था।
शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अनुपस्थित पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी
दुर्ग । संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः 9.30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुश्री दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।
संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्टेशन में खड़ी ट्रेन में लगी आग, एक बोगी खाक...
दुर्ग । दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक़, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में हुई है। यहाँ खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रेन खड़ी थी। इसी बीच एक ट्रेन में आग लग गयी।
सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बोगी के अंदर से तेज धुंआ निकलता हुआ देखा। जब वहां पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और पुरे बोगी को अपनी चपेट में ले लिया।
कर्मचारियों ने आगजनी की सूचना रेलवे प्रबंधन को दी। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फायरब्रिगेड की टीम ने कोच के कांच को तोड़कर आग बुझाया। बता दें, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
आगजनी को लेकर एनडीआरएफ अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि खड़ी गाड़ी के AC 3 टियर बोगी में आग लगी। आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़ सब्जी और फलों का बनेगा कटोरार - शिवराज सिंह चौहान
दुर्ग । केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की।
केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 13 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 200 क्विंटल सब्जी से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान को गजमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को समृद्ध बनाने तथा उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन एवं अनुदान हेतु 203 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं।
उन्होंने किसानों से अरहर, मूंग, उड़द फसलों के उत्पादन करने और प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की अपील की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के वायदे को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई थी, इस वर्ष 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है।
किसान सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान काफी मेहनती है और नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाकर सशक्त और समृद्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को फसलों की अच्छा कीमत दिलाने तथा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन उद्यानिकी विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा किया गया था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, विमल चोपड़ा, युवा प्रगतिशील किसान संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान सहित संघ के अन्य सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
धान का उठाव 2,78,066.79 मीट्रिक टन
दुर्ग । कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 94817 किसानों से 4,75,322.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
धान उठाव के लिए 4,20,742.75 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,78,066.79 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 22036 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 426.75 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
सड़क पर व्यापार करने और गंदगी फैलाने वालो पर निगम ने कार्यवाही
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सड़क में सामान रखकर आवागमन को बाधित करने एवं स्थल पर कचरा फैलाने, छिल्ली पन्नी में सामन बेचने, अपने दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियो पर कार्यवाही की गई। आज निगम की टीम द्वारा वार्ड क्रं. 06 संजय नगर एवं दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर अलग-अलग दुकान संचालको द्वारा सड़को पर सामान रख व्यापार करने, परिसर के अंदर गंदगी फैलाने, गुमसता/अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं रखने एवं कचरा पृथक कर नहीं देने वाले दुकान संचालको पर कार्यवाही की गई।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को निर्देश दिए है, कि जो भी व्यापारी सड़क पर सामान रख विक्रय कर रहे है या व्यवसाय परिसर, फल ठेला के आस-पास गंदगी फैला रहे है या फिर गीला एवं सूखा कचरे को अलग-अलग डस्ट बिन में नही डाल रहे है। उनके पास जाकर उनसे चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जाए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरेन्द्र बहादुर से 1500, हिन्द सीमेंट क्राफ्ट से 1000, शमसाद आदम से 500, स्टार क्रिएशन से 1000, रविन्द्र सिंह लकड़ी टाल से 1100, मोनू काकोडीया लकड़ी टाल से 1100, शंभू लकड़ी टाल से 1100, राज चैहान बास बल्ली से 1100 एवं कुमार चैहान इंटरप्राइजेस से 1100 द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का उल्लंघन किया जा रहा है।
इस प्रकार कुल 9500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। व्यापारियो को बार-बार समझाइस देने के बाद भी कचरा पृथक कर नहीं दे रहे है एवं सड़को के बीच सामग्री रख विक्रय कर रहे है और शहर की साफ-सफाई में बाधा बन रहे है। ऐसे सभी व्यापारियों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, संतोष हरमुख अपने दल के सदस्यो के साथ उपस्थित रहे।
महाकुंभ मेला के लिए सेल ने पैँतालिस हजार टन स्टील की आपूर्ति की
दुर्ग । भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने प्रयागराज में आयोजितहोने वाले आगामी महाकुंभ मेला 2025 के लिए लगभग 45,000 टन स्टील की आपूर्ति की है। कंपनी द्वारा आपूर्ति की गई स्टील की कुल मात्रा में चेकर्ड प्लेट, हॉट स्ट्रिप मिल प्लेट, माइल्ड स्टील प्लेट, एंगल और जॉइस्ट शामिल हैं। सेल ने इससे पहले भी 2013 के प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान भी स्टील की आपूर्ति की थी, जो इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक आयोजन के लिए कंपनी के निरंतर योगदान को दर्शाता है।
सेल द्वारा आपूर्ति की गई स्टील महाकुंभ मेला 2025 के सुचारू और सफल संचालन के लिए आवश्यक विभिन्न अस्थायी संरचनाओं के निर्माण में किया गया है। इनमें पोंटून पुल, आवागमन मार्ग, अस्थायी स्टील पुल, सबस्टेशन और फ्लाईओवर शामिल हैं। इस स्टील आपूर्ति के प्रमुख कस्टमर्स में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उत्तर प्रदेश राज्य पुल निगम, विद्युत बोर्ड और उनके आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।
सेल इस तरह के विशाल आयोजन में स्टील का योगदान करने पर गौरवान्वित है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। कंपनी राष्ट्रीय परियोजनाओं में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करती है और इसकी सांस्कृतिक और सामाजिक बुनियाद को समृद्ध करती है।
भारत माता उद्यान का होगा सौंदर्यीकरण-आयुक्त ने किये विभिन्न उद्यानों का निरीक्षण।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, इसमें से नेहरू नगर क्षेत्र में 50 से अधिक उद्यान निर्मित किये गये है। जिसकी देखरेख नगर निगम भिलाई द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई का प्रयास है, कि जिन उद्यानो का निर्माण हो चुका है। उसका देखरेख सिंचाई, साफ-सफाई, खाद डालने का कार्य आदि की व्यवस्था स्थानीय जागरूक नागरिको द्वारा किया जायेगा, तो अच्छा स्वरूप रहेगा। निगम की सीमित संसाधनों के कारण बहुत सारे उद्यानो का देखरेख नियमित नहीं हो पा रहा है। निगम प्रशासन जागरूक समितियां, स्थानीय नागरिको से आव्हान करता है। कि अपने निवास क्षेत्र में स्थित उद्यानों का देखरेख का कार्य स्वयं करे, निगम उनके मध्य अनुबंध करेगा, इसका लाभ सभी लोगो को प्राप्त होगा।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानो का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के समीप है। बहुत अच्छा निर्मित है, उसका सौंदर्यीकरण करके आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि जगहो का निरीक्षण किये। जिसमें स्थानीय नागरिको द्वारा कुछ आवश्यक सलाह दिये, आयुक्त ने यथा संभव उसको पुरा करने को कहा। लेकिन साथ में एक शर्ते रहेगी, कि निगम भिलाई द्वारा व्यवस्थित करके एक बार दे दिया जाएगा। उसका देखरेख स्थानीय नागरिको द्वारा समिति बनाकर स्वयं के व्यय से किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, भारत विकास परिषद के शिवनारायण मोदी, बी.एन.पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुषमा झाम, गीता मोदी, एम.एस.ठाकुर, एस.ई.आनंद, उमेश सिंह भंडारकर आदि उपस्थित रहे।
आज रिलीज होगी लोककथा पर आधारित हंसी-मजाक से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुकवा
भिलाई । गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर गजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा निर्मित एवं छत्तीसगढी फिल्म भूलन द मेज के माध्यम से देश विदेश में छत्तीसगढ का नाम रौशन करने वाले सुप्रसिद्ध निर्देशक मनोज वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म सुकवा 10 जनवरी से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जो रही है। बता दें कि निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने पूर्व में हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर छत्तीसगढी फिल्म सुकवा बनाये है। एक पत्रकारवार्ता में फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा एवं गजेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म् एक लोक कथा पर आधारित है जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है एवं पटकथा संवाद मनोज वर्मा ने लिखी है।
यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है। मनोज वर्मा बताते हैं की फिल्म में भूत प्रेत भी हैं लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है, हंसी मजाक से भरपूर और एक संदेश देती हुई फिल्म सुकवा जिसमें सुपरस्टार मन कुरैशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी-मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास-आउट गरिमा दिवाकर इसमें मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने का काम छत्तीसगढी एवं भोजपूरी फिल्मों के सुपर कमेडियन संजय महानंद, दुर्ग के हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्रार एवं भिलाई के संतोष बोचकू, सेवक यादव, ओंकार चौहान ने किया है।
जबकि इस फिल्म में पुष्पेन्द्र सिंह, विनय अम्बस्ट एवं क्रांति दीक्षित के जर्बदस्त खलनायकी देखने को मिलेगी। इसके अलावा छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध एक्टर अंजलि चौहान, मनोज जोशी, शीतल शर्मा, उपासना वैष्णव के अभिनव का जलवा देखने को मिलेगा। निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि यह फिल्म फूल इंटरटैनमेंट के साथ ही एक संदेशात्मक व पूरा पैसा वसूल फिल्म है। अब तक जितनी छत्तीसगढी फिल्म बनी है, उसमें ये एकदम अलग सब्जेट की फिल्म है। जिस तरह एक अलग प्रकार की फिल्म भूलन द मेज थी। पत्रकारवार्ता में फिल्म की हिरोईन दीक्षा जायसवाल, गरिमा दिवाकर, कमेडीयन संजय महानंद, छॉलीवुड एक्टर शमशीर सिवानी, निर्देशक मनोज वर्मा, निर्माता गजेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।
फिल्म मे प्रसिद्ध यूट्यूबर ओमी स्टाइलो भी हैं जिन्होंने फिल्म में महत्व जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, फिल्म जिसका संगीत आज पूरे छत्तीसगढ़ में छाया हुआ है रानी के फुन्द्रा ला जिसके यूट्यूब पर आज लगभग 10 मिलियन भी हो चुके हैं जिस पर लगभग डेढ़ लाख रील बन चुकी है आज गांव-गांव और शहर शहर शादियों में छठी बरी में हर जगह यह गाना वायरल हो चुका है ऐसे गीतों के संगीतकार सुनील सोनी ने संगीत दिया है, फि़ल्म में एक गीत बॉलीवुड के मशहुर गायक उदित नारायण एवं सोमी सैलेश द्वारा गया गया है साथ ही इसमें सुनील सोनी के साथ अलका चंद्राकर, अनुपम मिश्रा, कंचन जोशी मिथिलेश्वरी सेन, मोनिका वर्मा, श्रद्धा मंडल ने अपनी आवाज में दी है।
फिल्म की शूटिंग बस्तर क्षेत्र के भानु प्रतापपुर के निकट भानबेड़ा और कुर्री गांव में हुई है साथ ही अभनपुर के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में हुई है इस फिल्म में ग्राफिक्स का भी काफी इस्तेमाल हुआ है जिसे प्रवीर कुमार दास ने किया है और वीएफएक्स के लिए जो शूटिंग रायपुर में हुई है। फिल्म के संपादक तुलेन्द्र पटेल हैं ऑडियोग्राफी स्वप्निल स्टूडियो के प्रबोध रंजन साहु जी की है रिकॉर्डिस्ट नूतन सिन्हा है, फिल्म के गीतकार ओंकार सिंह चौहान मनोज वर्मा सुनील सोनी, दास मनोहर हैं।
दुर्ग कलेक्टर ने निगरानी बदमाश बिल्लू को किया जिलाबदर
एक साल तक सीमावर्ती जिलों में प्रवेश पर भी पाबंदी
दुर्ग । कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग शहर के निगरानी बदमाश सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू को जिला बदर कर दिया है। बिल्लू के लगातार अपराधिक प्रकरणों में लिप्त होने के कारण दुर्ग एसपी ने कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया था। इस बाद निर्णय लेते हुए दुर्ग कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू को एक वर्ष की अवधि तक दुर्ग सहित सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने आदेशित किया है।
जिला दण्डाधिकारी सुश्री चौधरी ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के प्रतिवेदन पर बदमाशों के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चैन और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनहित में नयापारा निवासी सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू को दुर्ग सहित रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं धमतरी जिले की सीमाओं बाहर रहने कहा है। आदेश तिथि 7 जनवरी 2025 से एक सप्ताह के भीतर उसे बाहर चले जाने कहा गया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार आदेश तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी के आदेश के बिना सुभाष राजपूत उर्फ बिल्लू प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी सुभाष राजपूत पिता सुरेश सिंह राजपूत थाना क्षेत्र दुर्ग का आदतन अपराधी है। इनके विरूद्ध थाना छावनी में अपराधिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न धाराओं में 06 प्रकरण दर्ज है। आरोपी अत्यंत क्रूर प्रवृत्ति का है एवं इनके आतंक से लोग भयभीत होकर दहशत में है। इनके विरूद्ध लोगों के द्वारा गवाही देने में जान का खतरा बना रहता है।
लोगों को मारना, पीटना इसके लिए आम बात है। इनके कृत्यों में आस-पास के अपराधिक प्रवृति के लोग भी सम्मिलित होते है। जिससे इनके हौसला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इनके अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं अंकुश लगाना जरूरी हो गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त सुभाष राजपूत को 01 वर्ष के लिए जिलाबदर किया गया हैं।
लोगों का सेहत का फिक्र कर स्वालंबी बनी रिसाली की महिलाएं
दोना पत्तल से कारोबार की शुरूआत
भिलाई । स्वयं का कारोबार शुरू करने का सपना हर व्यक्ति का होता है, किन्तु पैसा कमाने के लिए आमजनों के सेहत का ध्यान रखना कम लोग ही सोचते है। इसी तरह की कुछ महिलाओं की सोच ने उन्हें आत्म निर्भर बना दिया। हम बात कर रहे है नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में मिलट कैफे की संचालन करने वाली ख्याती समूह की महिलाओं की।
ख्याती समूह की अध्यक्ष ललिता सिरके बताती है कि उन्होंने पैसा कमाने से ज्यादा महत्व लोगों की सेहत को दिया। आज वे इस मुकाम पर पहुंच गई है जहां हर महिला सद्स्य 7 से 10 हजार प्रतिमाह की कमाई कर रही है। रिसाली के नागरिक जंक फूड की जगह स्वास्थ्य वर्धक मिलेट को पसंद कर रहे है। वे बताती है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) से जुडऩे के बाद उन्हें आगे बढऩे का मौका मिला। वे आज सभी आत्मनिर्भर है।
दोना पत्तल से शुरूआत:-
एन.यू.एल.एम. से जुडऩे के बाद महिलाएं सबसे पहले दोना पत्तल बनाने का काम शुरू की। शुरूआती दौर में उन्हें खास मुनाफा नहीं हुआ। बाद में महिलाओं
ने शासन की योजना के तहत बने मिलेट कैफे के संचालन करने का प्लान बनाया और 1.50 लाख का ऋण लेकर कारोबार शुरू की। बचत भी कर रही है
महिलाएं:-
समूह की महिलाओं का कहना है कि शुरूआती दौर में महिलाएं घर में रहती थी। आय का साधन नहीं था। आज महिलाएं बचत कर रही है। भविष्य में वो कारोबार को बढ़ाने योजना भी बना रही है।
प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने तैयारी का लिया जायजा
दुर्ग । प्रदेश के गृहमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने नगपुरा पहुंच कर मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, रेस्ट हाउस नगपुरा में व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाएं सुबह तक कम्प्लीट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
धान की खरीदी 4,61,482.20 मीट्रिक टन
धान का उठाव 2,63,603.66 मीट्रिक टन
दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 93050 किसानों से 4,61,482.20 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,08,130.87 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,63,603.66 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई ठंड को देखते हुए प्रमुख चैंक चैराहो पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
भिलाईनगर। बड़ते हुए ठंड को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के सभी प्रमुख चौंक चौराहो पर प्रातः कालीन एवं संध्या कालीन अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय निवासियो को ठंड से राहत मिल रही है। विशेष करके रिक्शा, आटो, सब्जी बेचने वाले एवं चलते हुए राहगीर हाथ सेक करके ठंड से राहत पा रहे है।
शासन के आदेश के परिपालन में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार गदा चौंक, सुपेला चौंक, पावर हाउस सब्जी मंडी, सुपेला सब्जी मंडी, लक्ष्मी मार्केट, अण्डा चौंक, अवंती बाई चैंक, विजय टाकिज फल मंडी, जलेबी चैंक आदि नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन में अलाव की व्यवस्था की गई है। झिल्ली पन्नी बिनने वाली फगनी बाई ने कहा कि सुबह-सुबह हाथ सेक लेते है, तो बहुत अच्छा लगता है, नहीं तो हाथ ठंड से ठिठूर जाता है। निगम द्वारा बहुत ही अच्छा व्यवस्था किया जा रहा है, जो हम जैसे लोगो का भी सुध लेता है।
पावर हाउस सर्कुलर मार्केट के पास बनेगा आधुनिक सुविधा युक्त शौचालय
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र का पावर हाउस एक प्रमुख मार्केट है, जिसमें सब्जी मार्केट, सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, हार्ड वेयर लाईन आदि जगहो पर हजारो नागरिक आते जाते है। दुकानो में काम करने वाले भी बहुत सारे व्यापारी कर्मचारियो के लिए सुविधा युक्त शौचालय की आवश्यकता थी। पूर्व में शौचालय निर्मित है और आवश्यकता को देखते हुए, चेम्बर आफ कामर्स के प्र बनाया जाएगा जिसका इस्तेमाल केवल महिलाएं करेंगी।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त सतीश यादव एवं संबंधित अधिकारियो को लेकर पावर हाउस मार्केट का दौरा किये। निगम के पुराने शौचालयो का भी निरीक्षण किये, कहां पर नवीन शौचालय बनाया जाये, जो सबके लिए सुविधाजनक होगा। सभी नागरिक उसका लाभ ले सकें। चर्चा के दौरान आया कि रोजगार कार्यालय, सीएसपी थाने के पीछे, सब्जी मंडी के तरफ एवं बीएसपी बाल मंदिर वार्ड क्रं. 36 के पास, व्यापारियो का मांग है कि सर्कुलर मार्केट के समीप एक युरिनल बनाया जाए। इसके निर्माण के लिए भी निर्देश दिये है।
इन सभी जगहो का चयन करके संबंधित कार्यवाही शीध्र की जायेगी। केवल महिलाओं को इस्तेमाल करने के लिए शौचालय भी बनेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उपअभियंता शंकर मरकाम, स्वास्थय अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला,जोन स्वास्थ्य अधिकारी बिरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी आदि उपस्थित रहे। सभी को समय अवधि में गुणवत्तापूर्वक कार्य को पूर्ण करना है, सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।