छत्तीसगढ़ / दुर्ग
तिरंगा के सम्मान में निकली रैली
भिलाई । देश व्यापी अभियान तिरंगा रैली नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में रविवार को निकली गई। रैली में निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्य,पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि समेत निगम के ब्रांड एंबेसडर शामिल हुए। रैली को हरी झंडी निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने दिखाई। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
जिला स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन निगम क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा कि रैली राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है। देश के नागरिक होने के नाते हमे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने अपील की है कि 15 अगस्त को घरों में तिरंगा लगाए और दुसरो को प्रेरित भी करे। उन्होंने पैदल चलकर रैली को नगर भ्रमण के लिए मुख्य कार्यालय से रवाना किया। इस अवसर पर एम आई सी अनूप डे, पार्षद गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा, रमा साहू, विधि यादव, शीला नारखेड़े, ब्रांड एंबेसडर रजनी रजक, विधायक प्रतिंनिधि के रूप में शैलेंद्र शेंडे,राजू जघेल, दशरथ साहू, बी एस एफ के जवान, निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
रैली में सैकड़ों बाइक
रैली में 100 से अधिक बाइक थी। रैली निगम मुख्य कार्यालय से होते हुए, कल्याणी मंदिर, रिसाली बस्ती, शिवाजी चौक, कृष्णा टाकीज रोड, जोहार चौक, डी पी एस चौक, पोस्ट आफिस रिसाली मार्ग, बी एस पी मार्केट, दशहरा मैदान, मरोदा सेक्टर, मैत्री गार्डन चौक, बी आर पी गेट होते वापिस निगम कार्यालय पहुंची।
माता होती है प्रथम गुरु : आचार्य डॉ.शर्मा
भिलाई। जुनवानी संकुल के पांच स्कूलों की शिक्षक अभिभावक मेगा मीटिंग का आयोजन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी में किया गया। प्राचार्य एवं संकुल अध्यक्ष वर्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में 110 अभिभावक, 30 शिक्षक,15 बी.एड. शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि साहित्य-संस्कृति मर्मज्ञ आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा थे। स्वागत के उपरांत अपने उद्बोधन में डा. महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि लव-कुश की सीता, भरत की शकुन्तला और अभिमन्यु की सुभद्रा आदि माताओं के प्रमाणों से सिद्ध और प्रसिद्ध है कि माता ही प्रथम गुरु है।
वहीं पशु-पक्षी और प्रकृति से भी बालक शिक्षित और सुसंस्कृत होते हैं। देश-विदेश के सफल शैक्षणिक भ्रमण कर चुके आचार्य डॉ.शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में वैदिक काल से ही शिक्षकों और पालकों के बीच अभिन्न सम्बन्ध रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाने और बढ़ाने में दोनों परस्पर पूरक हैं।
इस दौरान प्राचार्य वर्षा ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी हमारी सन्तानों की तरह हैं, उनकी सफलता-असफलता में हमें भी पालकों की तरह ख़ुशी और दु:ख की अनुभूति होती है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि कृपया वे बच्चों से संवाद करें और रोज स्कूल भेजें।
विधायक प्रतिनिधि अन्नू राणा और समाजसेवी मनोज तिवारी ने भी आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और परिवार से प्राप्त संस्कारों से उनका भविष्य उज्जवल होगा। आचार्य डॉ.महेशचन्द्र शर्मा और श्रीमती राणा ने बच्चों को न्योता भोज कराने का भी वादा किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए प्रधान पाठक हरनारायण सिंह राजपूत ने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों, मध्याह्न भोजन,नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकों, गणवेश, साइकिल एवं शाला अनुदान की जानकारी दीं। प्रधान पाठिका रजनी शर्मा ने समारोह की बैठक व्यवस्था में सहयोग दिया।
नोडल अधिकारी मुकेश वासनिक ने भी अपने विचार रखे। मौके पर मेधावी छात्राओं तरिणी साहू, महिमा विश्वकर्मा एवं अंजलि को उनके माता-पिता के साथ शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। विधायक प्रतिनिधि श्रीमती राणा ने क्षेत्र की इस व्यापक जनहित की मांग को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन और कृषि मंत्री श्री नेताम ने स्व. श्याम जी पाण्डे को दी श्रद्धांजलि
रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज बुधवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे के मैत्री नगर रिसाली भिलाई स्थित निवास गृह पहुंचे। मंत्री द्वय ने यहाँ स्व. श्याम जी पाण्डे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। उन्होंने पूर्व सांसद सुश्री पांडे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि विगत 09 सितंबर 2024 को पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डे की पिता श्री श्याम जी पाण्डे का निधन हो गया।
स्वच्छता ही सेवा के तिथि में परिवर्तन सभी अधिकारी अलर्ट मोड में।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में स्वच्छता ही सेवा की शुरूआत 14 सितम्बर से होने वाली था, जो अब 17 सितम्बर से शुरू होगी एवं 2 अक्टूबर को इसका समापन होगा। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है उसको देखते हुए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सभी जोन में अलर्ट मोड में काम कर रहे है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देशित किये है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। सुबह 6 बजे से सभी लोग फिल्ड में नजर आना चालिए मै कहीं भी जाकर औचक निरीक्षण कर सकता हूॅ। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्व तत्काल कार्यवाही की जावेगी। सफाई नगर निगम भिलाई की पहली प्राथमिकता है। जिसमे प्रमुख रूप से सुलभ शौचालयो का साफ-सफाई, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, नलो एवं वास बेसिंग के आस-पास कहीं भी गंदगी न पाई जाये इत्यादि पर ध्यान देना है। कई सुलभ शौचालय के स्वास्थ्य कर्मचारियो से शिकायत मिल रही है। कि जिन शौचालयो मेे पानी की टोटी, मग एवं बाल्टी, वास बेसिंग में मिरर इत्यादि लगया दिया गया है। वहां असामाजिक तत्वो द्वारा गायब कर दिया जाता है। जिससे अन्य लोगो को परेशानी होती है। गौरतलब है कि ये सब सुविधा स्थानीय लोगो के लिए ही प्रदाय की जाती है। कुछ लोग छोटे-छोटे लालच में फस के इस प्रकार के कृत्य करते है जो असोभनीय है।
इसी प्रकार सफाई अभियान तालाबो, उद्यानो, नालो एवं नालियो की सफाई भी निरंतर की जा रही है। जिससे भिलाई शहर साफ-सुथरा बना रहे। महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगो से सहयोग की अपील की है। यह सब सुविधा आप सबके लिए है उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सबको लेनी होगी।
691 जल सेंपल लिए 647 सेंपल पास 44 सेंपल असफल तत्काल निराकृत हो-आयुक्त।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पेयजल विभाग द्वारा पुरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसमें मौसम को देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार धु्रव ने जलकार्य विभाग को निर्देशित किये थे, कि सभी वार्डो में पानी का सेंपल लिया जाए। उसकी गुणवत्ता की जाॅच किया जाये की पानी पीने योग्य है की नहीं।
इसी तारत्मय में एक हफते के अंदर नेहरू नगर जोन में 118 सेंपल, वैशाली नगर जोन में 100 सेंपल, मदर टेरेसा नगर में 80 सेंपल, शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन में 92 सेंपल एवं जोन 05 सेक्टर 06 में 150 सेंपल लिए गये। इसमें से 647 सेंपल निर्धारित मापक के अनुसार सफल पाये गये। 44 सेंपल सभी जोन के मिलाकर असफल पाये गये। इसमें से कुछ क्षेत्रो में पानी का लिकेज होने के कारण मरम्मत करके ठीक किया गया। लगभग 14 सेंपल बोर एवं कुएॅ इत्यादि के थे। जिन्हे ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक पदार्थ डालकर ठीक किया गया।
आयुक्त देवेश कुमार धु्रव ने मीटिगं के दौरान सभी अधिकारियो को निर्देशित किये की हमारा मूल उददेश्य है कि सभी को शुद्व पेयजल पीने को मिले। इतने बडे क्षेत्र में लिकेज होना स्वभाविक बात है उतने ही तत्परता से उसे ठीक कर देना चाहिए। कुछ अधिकारियो की शिकायत थी कि लिकेज की समस्या स्थानीय निवासियो द्वारा चोरी छिपे पाईप लाईन में छेद करके कनेक्शन ले लिया जाता है बाद में उसको ढक देते है। इतनी सफाई से चोरी छिपे कनेक्शन लेते है कि समान रूप से पता नहीं चलता है। ऐसे जगहो पर लिकेज पाया जाता है जिससे पीलिया डायरिया एवं जल संबधी बिमारी होने की सम्भावना बनी रहती है।
ऐसे कार्यो से लोग बचे। निगम की टीम सर्वे करने जायेगी अगर कोई ऐसा व्यक्ति मिलता तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी एवं संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराया जायेगा। एक गलती एक व्यक्ति करता है, और प्रभावित सभी होते है।
जिला स्तरीय मूलभूत एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक संपन्न
दुर्ग। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर जिला स्तरीय मूलभूत एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन इकाई की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग द्वारा निर्धारित विभिन्न छह एजेंडांे पर चर्चा उपरान्त जिले में एफएलएन पर वास्तविक प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के चिन्हांकित महिलाओं के साथ युवोदय के स्वयं सेवकों को जोड़ने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि इनके द्वारा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉप आउट को कम करने में मदद मिलेगी। शत् प्रतिशत् विद्यार्थी वाले विद्यालयों को विनोबा एप के माध्यम से सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट माताओं की मदद से विद्यालयों में कहानी लेखन को बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि अभ्यास पुस्तिका एवं शिक्षक संदर्शिता में विद्यार्थियों की ट्रेकिंग की जानकारी प्रति सप्ताह सीएसी द्वारा प्राप्त कर इसकी समीक्षा की जाए। इसी प्रकार एफएलएन पर वास्तविक प्रगति की संख्यामक जानकारी जून-जुलाई एवं अगस्त माह का प्रस्तुत किया जाए। विद्यार्थियों में प्रिंट रिच वातावरण की वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। नगर निगम की मदद से विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापना की पहल हो। कलेक्टर ने कहा कि संकुल अकादमी समवन्यक कक्षा अवलोकन कर वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के माध्यम से सीडब्ल्यूएसएन बच्चों का चिन्हांकन शीघ्र करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्रकार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग हेमंत कुमार सिन्हा, महिला एवं बाल विकस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सहायक संचालक शिक्षा सीमा नायक, डाईट के प्राचार्या मधुलिका तिवारी, जिला मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम समन्वयक विवेक शर्मा, मिलिंद चन्द्रा, अर्शिया इकबाल, श्रीरामरतन मीणा, रीता अग्रवाल एवं युवोदय के शशांक शर्मा उपस्थित थे।
सीएसवीटीयू में अनुसंधान प्रस्ताव निधिकरण और अवसर विषय एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के यूटीडी परिसर में 10 सितम्बर 2024 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय अनुसंधान प्रस्ताव निधिकरण और अवसर था। इस कार्यशाला का उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों को अनुसंधान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने और विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सभी विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। इसके बाद, डॉ. पी. के. घोष, निदेशक, यूटीडी, सीएसवीटीयू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और नवाचारों के लिए सही मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता बहुत जरूरी होती है, और यह कार्यशाला इस दिशा में पहला कदम है। यह कार्यशाला माननीय कुलपति डॉ. एम. के. वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यशाला के संरक्षक डॉ. संजय अग्रवाल, प्रोवाइस चांसलर, सीएसवीटीयू, भिलाई थे।
कार्यशाला के पहले सत्र में डॉ. संजय कुमार मिश्रा (वैज्ञानिक-एच, भारत सरकार) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की योजनाओं का अवलोकन प्रस्तुत किया। उन्होंने ष्विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और समझाया कि कैसे शोधकर्ता और शैक्षणिक संस्थान इन योजनाओं से लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सही प्रस्ताव कैसे तैयार किया जाए, इस पर भी सुझाव दिए। डॉ. मनोज सिंह रोहिल्ला (वैज्ञानिक-एफ, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) ने मानव संसाधन विकास कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत सी योजनाएं हैं जो शोधकर्ताओं और छात्रों को उनकी अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सहायता प्रदान करती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पोषित करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। डॉ. विनीता चौधरी (वैज्ञानिक-ई, जैव प्रौद्योगिकी विभाग) ने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग भारत और अन्य देशों के बीच अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अनुदान और सहयोग के अवसरों पर भी प्रकाश डाला, जिससे शोधकर्ताओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। डॉ. मनोज कुमार (वैज्ञानिक-डी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग) ने अनुसंधान एवं विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शोध एवं विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने के तरीके बताए। उन्होंने यह भी बताया कि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कैसे नवाचार और अनुसंधान से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
कार्यशाला के दूसरे सत्र में श्री अंकित राणा, प्रमुख अकादमिक, एलएसएसएसडीसी, नई दिल्ली ने नई शिक्षा नीति 2020 और कौशल विकास के साथ इसके संरेखण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के अंतर्गत कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भी अनुसंधान और कौशल विकास को साथ-साथ बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि शोधकर्ता किस प्रकार से इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सकते हैं।
कार्यशाला के अंतिम सत्र में डॉ. संजय सक्सेना, महाप्रबंधक और प्रमुख, निवेश, नई दिल्ली ने औद्योगिक और उद्यमिता योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं का परिचय दिया। उन्होंने उद्यमिता की चुनौतियों और अनुसंधान को व्यावसायिक रूप में बदलने के अवसरों पर प्रकाश डाला। अंत में डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, प्रोफेसर, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एवं बायोइंफॉर्मेटिक्स, सीएसवीटीयू भिलाई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान और सक्रिय भागीदारी के लिए सराहा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, यूटीडी के निदेशक, सीएसवीटीयू-फोर्टे के निदेशक एवं राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए शोधकर्ताओं और छात्रों ने प्रवक्ताओ से प्रश्न पूछे एवं इसके उत्तर भी प्राप्त किये, इस प्रोग्राम मे सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यशाला से अनुसंधान के क्षेत्र में वित्तीय सहायता और अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
जिला विकास सहकारी समिति की बैठक संपन्न
दुर्ग। भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं उसकी जमीनी स्तर पर पहुंच के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा गठित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
जिला सहकारी विकास समिति की अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेण्डावार विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर चौधरी ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति या प्राथमिक दुग्ध और मत्स्य सहकारी समितियों से आच्छादित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
इसी प्रकार समस्त पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-डिस्ट्रीक्ट के रूप में आई.डी. जेनरेट करने और राष्ट्रीय बीज सहकारी समिति, जैविक सहकारी समिति एवं निर्यात सहकारी समितियों में समस्त सेवा सहकारी समितियों में शतप्रतिशत सदस्य बनाने हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को निर्देशित किया गया।
बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अवधेश मिश्रा, उप संचालक पशुपालन डॉ. सुधीर प्रताप सिंह, उप संचालक मत्स्य सीमा चन्द्रवंशी, उप संचालक कृषि संदीप भोई, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्रीकांत चन्द्राकर, ईडीएम श्रुति अग्रवाल और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अंशु गोयल उपस्थित थी।
स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर अभियान का आयोजन
दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम दी गई है। स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत मुख्यतः तीन प्रमुख स्तम्भ स्वच्छता की भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता एवं स्वच्छता लक्षित इकाई एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर पर कार्य किए जाने पर जोर दिया गया है। जिसे विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनभागीदारी के माध्यम से किया जाएगा।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वच्छता सेवा अभियान के दौरान जिले में 02 अक्टूबर तक विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितम्बर को स्वच्छता की भागीदारी अंतर्गत स्वच्छता शपथ, श्रमदान से शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, ब्लैक स्पॉट की साफ-सफाई हेतु ग्रामीण जनभागीदारी, स्वच्छाग्राही, गैर सरकारी संगठन, सी.एस.ओ., औद्योगिक संस्थाएं, पार्टनर संस्थाएं आदि को जिम्मेदारी सौपते हुए साफ-सफाई करना। 15 सितम्बर को घर-घर कचरा एकत्रीकरण एवं सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई एवं एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।
16 सितम्बर को सभी ग्राम में अपशिष्ट सामग्री से कलाकृति निर्माण गतिविधि का आयोजन और युवाओं की सहभागिता से स्वच्छता मैराथन, सायकल रैली, वॉल पेंटिंग मानव श्रृंखला का आयोजन। 17 सितम्बर को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित इकाइयों का जीर्णाेंद्धार, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संबंधित पेंटिंग करना, सी.एस.आर. संस्थाओं को गतिविधियों हेतु जिम्मेदारी सौपना।
18 सितम्बर को शालाओं में स्वच्छता प्रदर्शनी, खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन एवं विकासखंड/संकुल स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन। 19 सितम्बर को घर-घर सम्पर्क कर स्वच्छता जागरूकता अभियान, विकासखंड/संकुल स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन।
20 सितम्बर को व्यवहार परिवर्तन और अधिक-से-अधिक जनभागिदारी, स्वच्छता हेतु गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी, नवाचार गतिविधियों, रात्रिकालिन मशाल रैली का आयोजन, विकासखंड/संकुल स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन। 21 सितम्बर को सार्वजनिक स्थल, शासकीय भवन, हाट बाजार, स्कूल, आंगनबाड़ी, कॉलेज बस टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, ऑटो स्टैण्ड, नदी, तालाब, जलाशय, डबरी, नाली, दार्शनिक व धार्मिक स्थल एवं जल स्त्रोतों के आस-पास जनभागीदारी से साफ-सफाई। 22 सितम्बर को गारबेज ट्राईसायकल के साथ रैली एवं घर-घर कचरा एकत्रीकरण गतिविधि का आयोजन, स्वच्छता इकाइयों का रख-रखाव एवं जीर्णाेंद्धार, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इसी प्रकार 23 सितम्बर को विकासखंड एवं संकुल स्तर पर सुविधा अनुसार एकल खिड़की सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन। 24 सितम्बर को स्वच्छता आदतों का प्रदर्शन कर जागरूकता, स्वच्छता संवाद का आयोजन। 25 सितम्बर को विकासखंड/संकुल स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, नेहरू यूवाकेन्द्र के माध्यम स्वच्छता नुक्कड़-नाटक का आयोजन।
26 सितम्बर को विकासखंड/संकुल स्तर पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, एन.एस.एस./एन.सी.सी. के माध्यम स्वच्छता जागरूकता अभियान। 27 सितम्बर को सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन। 28 सितम्बर को स्वच्छ घर, स्वच्छवार्ड, स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन। 29 सितम्बर को सफाई एवं सौंदर्यीकरण किये गये स्थानों पर सेल्फी जोन तैयार करना।
30 सितम्बर को स्वच्छता इकाईयों का उद्घाटन, सभी घरों के सामने स्वच्छता संबंधित रंगोली बनाने की गतिविधि का आयोजन। 01 अक्टूबर को ब्लैकस्पाट की सफाई की घोषणा, स्वच्छता गतिविधि का आयोजन। 02 अक्टूबर को ग्राम एवं विकासखंड स्तर पर स्वच्छ भारत दिवस उत्सव का आयोजन, स्वच्छाग्राहियों का सम्मान, ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर कांफ्रेेंस हेतु निर्धारित विभागीय एजेंडा की विभागवार अधिकारियों से चर्चा कर जानकारियां ली। उन्होंने प्रस्तुत जानकारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने एजेंडा अनुरूप जानकारी नहीं होने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। साथ ही आवश्यक जानकारी संलग्न करने कहा।
उन्होंने विभागों में पेंशन प्रकरण की समीक्षा के दौरान सभी आहरण संवितरण अधिकारी को विभाग से संबंधित जिला कोषालय में पेंशन प्रकरण लंबित होने की जानकारी प्राप्त कर प्रकरण शीघ्र निराकरण कराने के कड़े निर्देश दिये। कलेक्टर चौधरी ने राजस्व अधिकारियों को अगवत कराया कि वर्तमान में जिले में किसान किताब (ऋण पुस्तिका) कृषि एवं परिवर्तित भूमि दोनों के लिए जारी किया जाना प्रचलन में है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 114(क) अंतर्गत कृषि भूमि का किसान किताब (ऋण पुस्तिका) होता है।
अतएव कृषि भूमि धारित भू-स्वामियों को ही किसान किताब (ऋण पुस्तिका) जारी किया जाए। उन्हांेने जिला पंजीयक और लीड बैंक के मैनेजर को भी इस आधार पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर चौधरी ने वर्षा से उत्पन्न स्थिति और शिवनाथ नदी में बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। उन्हांेंने अवगत कराया कि मोंगरा बैराज एवं शिवनाथ की सहायक नदियों की लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी नदी में प्रवाहित होने की संभावना है। इससे जिले के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है।
उन्हांेने सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को प्रभावित गांवों पर नजर रखने के साथ ही राहत केम्प हेतु स्थान, प्रकाश व्यवस्था, भोजन पेयजल व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने कहा है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य केम्प हेतु चिकित्सा दल को आवश्यक दवाईयों के साथ मुस्तैद रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर चौधरी ने पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुपालन के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों से पशुओं को हटाने की कार्यवाही जारी रखने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की टीएस, यूसीसीसी विभाग को उपलब्ध कराने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने अवगत कराया कि खरीफ फसल 2024 की गिरदावरी कार्य के निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी संबंधित क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाये गये खरीफ फसलों की वास्तविक जानकारी संग्रहित करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी जनपद सीईओ पंचायत चुनावों के पहले अभियान चलाकर सोशल आडिट की जानकारी प्राप्त कर लें। इसी प्रकार लखपति दीदी योजना अंतर्गत विभागों द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजना से महिला हितग्राही को जोेड़कर लाभान्वित किया जाना है।
सभी अधिकारी विभागवार कन्वर्जेंस जानकारी सीईओ जिला पंचायत को अवगत कराएं। राशन कार्डों का उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से केवाईसी होना है। राशन कार्ड में परिवार में जितने सदस्य का नाम शामिल है, सभी का केवाईसी सुनिश्चित किया जाए। उन्हांेने सभी एसडीएम और नगरीय निकायों के अधिकारी को इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। कलेक्टर चौधरी ने आगामी 15 सितम्बर को व्यापम द्वारा आयोजित छात्रावास अधीक्षक परीक्षा हेतु विभागों को सौंपे गये दायित्व के अंतर्गत सभी 190 परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
परीक्षा के लिए नियुक्त आब्जर्वर, नोडल/प्रभारी अधिकारी संबंधित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर बैठक व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी से अवगत हो जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी का रोल नंबर टेबल पर चॉक से न लिखकर रोल नंबर टाईप कराकर टेबल में चस्पा किया जाए। प्रश्न पत्र जिला कोषालय से प्रातः 7 बजे आब्जर्वरों को वितरण किया जाएगा तथा परीक्षा समाप्ति उपरान्त साईंस कॉलेज दुर्ग में जमा किया जाएगा। कलेक्टर चौधरी ने समय-सीमा प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विभागवार समीक्षा कर निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली।
इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, कलेक्टर जनचौपाल, सार्थ-ई-पोर्टल के आवेदनों की निराकरण की जानकारी ली। साथ ही कलेक्टर जनचौपाल से संबंधित आवेदनों के विभागीय निराकरण पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
शिवनाथ नदी में 2 लाख 4 हजार 346 क्यूसेक जल प्रवाह
दुर्ग। विगत 9 सितम्बर की रात से हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण मांेगरा से 1 लाख 13 हजार 878 क्यूसेक, खट्टोला से 20 हजार 208 क्यूसेक, घुमरिया से 26 हजार 260 क्यूसेक और सूखा नाला से 44 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया है।
इन सभी स्थानों से आने वाला जल प्रवाह शिवनाथ नदी में मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप महमरा एनीकट का जलस्तर 10 फीट तक ऊपर पहुंच चुका है, रात तक शिवनाथ नदी के जल स्तर में और वृद्धि होगी। उक्त जानकारी देते हुए शिवनाथ जलसंसाधन मण्डल दुर्ग के अधीक्षण अभियंता एस.के. पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नदी किनारे गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामवासी को भी नदी के किनारे नहीं जाने हेतु कहा गया है। जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है।
विभाग द्वारा जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित कर लिये गये हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। वर्तमान में शिवनाथ नदी से कुल जल प्रवाह 2 लाख 4 हजार 346 क्यूसेक हो रहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण तांदुला नहर से खरीफ सिंचाई हेतु दी जा रही जल प्रदाय को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में जल भराव की स्थिति तांदुला जलाशय 83.49 प्रतिशत, गोंदली जलाशय 60.27 प्रतिशत, खरखरा जलाशय 104.38 प्रतिशत, खपरी जलाशय 75.19 प्रतिशत और मरोदा टैंक 41.58 प्रतिशत है।
जिले में 15 सितम्बर को व्यापम की परीक्षा आयोजित
जिला स्तर पर हेल्फ-डेस्क का गठन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2.15 बजे तक छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में हेल्फ-डेस्क का गठन किया गया है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार हेल्फ-डेस्क अंतर्गत ड्यूटीरत् कर्मचारियों के नाम एवं मोबाईल नंबर इस प्रकार है- राजेश्वरी चन्द्राकर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोबाईल नंबर 9179674506, राजकुमार राजपूत कनिष्ठ लेखा परीक्षक मो.नं. 7999829993, चंद्रप्रकाश साहू कनिष्ठ लेखा परीक्षक मो.नं. 9752901711, चन्द्रेश कुमार प्रसाद सहायक ग्रेड-3 मो.नं. 8269594138, रघुनंदन प्रसाद साहू सहायक ग्रेड-3 मो.नं. 9753554330, रणवीर पाण्डेय सहायक ग्रेड-3 मो.नं. 8285252425 तथा रवि सोनटके सहायक ग्रेड-3 मो.नं. 9907982357 है। उक्त अधिकारी/कर्मचारी 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 7 बजे से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में उपस्थित रहेंगे। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में होने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे।
भिलाई में डेंगू पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत....
दुर्ग । कैंप-एक भिलाई निवासी डेंगू पीड़िता की एम्स रायपुर में प्रसव के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रसूता की मौत अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से हुई है।
दूसरी ओर दुर्ग-भिलाई में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक कैंप-एक भिलाई जलेबी चौक निवासी देवेश गुप्ता की पत्नी बिंदु कुमारी गुप्ता (39) की नौ अक्टूबर को एम्स रायपुर में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी और उसे बुखार था।
महिला की दो अक्टूबर को जांच कराई गई, जिसमें उसे डेंगू से पीड़ित होना पाया गया। चार अक्टूबर को उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छह अक्टूबर को एम्स रायपुर रेफर किया गया। नौ अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जिला मलेरिया अधिकारी डा. सीबीएस बंजारे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि बिंदु का एलिजा टेस्ट निगेटिव था। इस कारण उसकी मौत डेंगू से नहीं हुई है। उनके मुताबिक प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से मृत्यु हुई है।
नौ मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। इसमें मालवीय नगर दुर्ग से एक, उतई से एक, भिलाई-तीन से एक, वैशाली नगर से एक व स्टेशन मरोदा से एक मरीज शामिल है। वर्तमान में नौ मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
मंगलवार को जिन क्षेत्रों में नए मरीज मिले हैं, उनमें नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली, जनस्वास्थ्य विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र व नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफास का छिड़काव किया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीम द्वारा कुल 1,31,093 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।
आगजनी की स्थिति में ‘सही प्रकार के इक्स्टिंगग्विशर के उपयोग पर’ विशेष प्रशिक्षण
भिलाई । संयंत्र के अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा 08 जून 2024 को मैत्री बाग में विभिन्न प्रकार की आगजनी के लिये, “सही प्रकार के इक्स्टिंगग्विशर का उपयोग कैसे करें” इसके बारे में मैत्री बाग के कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा के दल से एफएसओ (फायर) दिनेश भट्ट, लीडिंग फायर मैन अरुण कुमार, फायर मैन जेसमत, फायर मैन बन्ना लाल मीणा द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सिखाया गया कि यदि आग का वर्ग अगर ए प्रकार का है जैसे लकड़ी, कागज, कपड़ा, प्लास्टिक, रबर इत्यादि में आग लगता है, तो वाटर या फोम का प्रयोग करें। बी प्रकार का आग जैसे की ऑइल, ग्रीस, केरोसिन इत्यादि में आग लगता है तो फोम, ड्राई केमिकल पावडर व कार्बनडाई ऑक्साइड (CO2) का प्रयोग करें। सी प्रकार के ज्वलनशील गैस जैसे एलपीजी, एसिटिलीन इत्यादि में डीसीपी, CO2 का प्रयोग करें।
डी प्रकार की क्रिया धातु जैसे सोडियम (Na), पोटेशियम (K), मैगनीशियम (Mg) में स्पेशल टाइप डीसीपी, बिजली की आग जिसमें कंप्यूटर, स्विच बोर्ड, इलेक्ट्रिकल पैनल इत्यादि में क्लीन एजेंट, डीसीपी, CO2 का प्रयोग करें। तथा एफ टाइप के आग जैसे कुकिंग ऑइल एवं फैट (किचन की आग) में पोटेशियम एसीटेट एवं पोटेशियम सित्रेट के मिश्रण का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही फायर इक्स्टिंगग्विशर के प्रकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। वाटर टाइप इक्स्टिंगग्विशर ए वर्ग की आग के लिये उपयुक्त है, इसे कभी भी बिजली के उपकरणों में उपयोग नही करना चाहिए। मैकेनिकल फोम टाइप इक्स्टिंगग्विशर बी वर्ग की आग के लिये उपयुक्त है, इसका उपयोग ए वर्ग के आग के लिये भी किया जा सकता है, इसे कभी भी बिजली के उपकरणों में उपयोग नही करना चाहिए। ड्राई केमिकल पावडर इक्स्टिंगग्विशर बी एवं सी वर्ग की आग के लिये उपयुक्त है, इसे बंद कमरे में इस्तेमाल नही करना चाहिए, इसे कभी भी बिजली के उपकरणों में उपयोग नहीं करना चाहिए। CO2 टाइप इक्स्टिंगग्विशर यह बी एवं सी वर्ग की आग के लिये उपयुक्त है, यह वातावरण से ऑक्सीजन को हटाकर आग को बुझा देता है, यह इलेक्ट्रिक उपकरणों के लिये बहुत उपयोगी है।
इसे क्रियाशील धातु की आग पर उपयोग नहीं करना चाहिए एवं बंद कमरे में लोगों की उपस्थिति में उपयोग नहीं करना चाहिए। क्लीन एजेंट टाइप इक्स्टिंगग्विशर ए, बी एवं सी वर्ग के आग के उपयुक्त है, यह इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर अधिक उपयोगी है। इन सभी प्रकार के इक्स्टिंगग्विशर के लिए प्रचालन विधि भी बताई गई, जिसमे चरणबद्ध तरीके से इसे चलाना बताया गया जैसे इक्स्टिंगग्विशर को आग के करीब ले जाएं एवं सीधा रखें।
सेफ्टी पिन को निकले एवं नोजल को पकड़े। कैप के ऊपर लगे स्विच ग्रिप वाल्व को दबाएं। इक्स्टिंगग्विशर से निकलने वाले रसायन को आग से बेस पर स्वीपिंग एक्शन से प्रहार करें। आग के बुझने पर स्विच ग्रिप वाल्व को छोड़ दें। इस प्रशिक्षण में आग बुझाने के उपयुक्त सामान्य पदार्थों इत्यादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। जैसे पानी आग के ऊष्मा को कम कर आग को बुझाता है। फोम, ज्वलनशील तरल पदार्थ के ऊपर परत बना देता है, जोकि वाष्पित द्रव व ऑक्सीजन के संपर्क को नही होने देता और तापमान को कम कर देता है। क्लीन एजेंट / CO2, आग को मिलने वाली हवा को हटा देता है। आग हवा से भारी होने के कारण आग को ऑक्सीजन नही मिलने देता और आग को बुझ जाती है।
ड्राई केमिकल पावडर, बी एवं सी वर्ग की आग को बुझाने में सर्वोत्तम है तथा यह रासायनिक प्रक्रिया के द्वारा अत्यंत शीघ्रता से आग को बुझाता है। उद्यान विभाग प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ एन के जैन के ने अग्निशमन विभाग के दल का आभार व्यक्त किया एवं उद्यान विभाग के कर्मचारियों को आगजनी की स्थिति उत्पन्न होने पर बताये गये नियमों के द्वारा इन यंत्रो के नियंत्रण और उपयोग के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (उद्यानिकी) पी पी रॉय, आरिफ खान, राजेश शर्मा, ललित कुमार, के नर्सेय्या, प्रेम साहू, लोकेश कुमार, जीतेंद्र, सुनील, अशोक कुमार, हिरामन पाटिल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
पावर हाऊस में बिहार के तीन युवकों से अलग अलग बैग में भरा 40 किलो गांजा
भिलाई । पावर हाऊस में बिहार के तीन युवकों से अलग अलग बैग में भरा 40 किलो गांजा (मूल्य 4 लाख रूपये) पुलिस ने जब्त किया है। सर्विस रोड पावर हाउस में बुधवार रात पुलिस को यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी ग्राम चतुर बागरा, बाबू बिशुनपुर, थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि इस मामले में अजीत कुमार पिता कृष्णा साहू (22 वर्ष), दीपक कुमार सिंह पिता प्रदीप सिंह (20 वर्ष), बिगन अंसारी पिता भोला मियां (24 वर्ष) सभी निवासी ग्राम चतुर बागरा बाबू बिशुनपुर थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अलग अलग पिट्ठू बैग में 16 किलो 900 ग्राम 12-12 किलो गांजा, तीन मोबाईल जब्त किया गया है। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। आरोपी युवक होंडा शो रूम पावर हाऊस सर्विस रोड से रायपुर जाने की फिराक में थे तभी इन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में इनसे कुल 7 बड़े पैकेट में बंद 40 किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 4 लाख है। अजीत से 16.9 किग्रा, दीपक से 12 किग्रा और बिगन अंसारी से 12 किलोग्राम गांजा जब्त कर 20(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
निगम भिलाई क्षेत्र में 14 सितम्बर से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान शुरू किया जायेगा।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 14 सितम्बर 02 अक्टूबर तक स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत निगम भिलाई क्षेत्र में अलग.अलग दिन सफाई से संबंधित गतिविधियां चलाई जाएगी। जिसके अंतर्गत श्रम दानए स्वच्छता शपथ में दौड़ए रैलीए मानव श्रृंखला प्रभात फेरीए कचरा संग्रहण में लगी गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाया जायेगा। इसके अंतर्गत पिछले 10 वर्षो की उपलब्धियों का विवरण शामिल किया जायेगा। एक पेड़ मां के नाम फलदान एवं छायादार पौधे का रोपण कर स्वच्छता का शपथ भी लिया जायेगा। भिलाई नगर को स्वच्छता से जोड़ने एवं शहर को साफ.सुथरा बनाने सब के सहयोग से यह कार्यक्रम चलाया जावेगा।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी द्वारा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की मीटिंग आहूत की गई। सबके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। प्रत्येक दिन प्रत्येक वार्ड के लिए क्या.क्या कार्य करना है। किस प्रकार से हम जन भागीदारी लेकर के इस कार्यक्रम में आम पब्लिक को जोड़ सकते हैंए उसे पर पर्याप्त मात्रा में चर्चा हुई।
निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। निगम भिलाई के मुख्य कार्यालयए जोन कार्यालय से सभी अधिकारियो को वार्ड क्षेत्रों का माॅनिटरिंग कर वहां की सफाई संबंधी समस्याओ का निराकरण करने एवं प्रतिदिन उसका रिपोर्ट आयुक्त को दिये जाने का निर्देश दिये है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम सभी नगरीय निकाय क्षेत्रो का भ्रमण करने आने वाली है। उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निकाय को पुरस्कृत किया जायेगा। निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई अभियान डोर.टू.डोर किया जा रहा है। जिससे शहर की सुन्दरता को बनाये रखने लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अनुरोध किया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का आरंभ होने वाला है। हम सबकी जिम्मेदारी है भिलाई को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए। यह सबके सहयोग से ही संभव होगा। बस एक भावना मन में हो हम क्या बेहतर कर सकते है अपने भिलाई के लिए।
मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से रूबीना को उच्च शिक्षा के लिए मिली मदद
रायपुर : दुर्ग शहर की रहने वाली निर्माणी श्रमिक ज़रीना बेगम की बिटिया रूबीना अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर राजस्थान की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली जरीना को उच्च शिक्षा हासिल करने और कैरियर बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना मददगार बनी है।
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को, 10वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने पर 5 हजार रूपए से लेकर 12 हजार 500 रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के बच्चे जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करते हैं, उन्हें एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि तथा दोपहिया वाहन क्रय करने के लिए एक लाख रूपए का अनुदान भी दिए जाने का प्रावधान है। व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययन हेतु शैक्षणिक शुल्क हॉस्टल एवं मेस फीस के साथ-साथ स्टेशनरी के लिए 2 हजार रूपए प्रतिवर्ष दिए जाने का प्रावधान है। यदि किसी निर्माणी श्रमिक का मेधावी बच्चा विदेश में अध्ययन के लिए चयनित होता है तो अध्ययन हेतु वास्तविक व्यय अथवा अधिकतम 50 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाती है।
निर्माणी श्रमिक जरीना बेगम ने जब अपनी बिटिया की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु श्रमिक सहायता केन्द्र से संपर्क किया, तो उन्हें नहीं पता था कि इस योजना अंतर्गत क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। निर्माणी श्रमिक जरीना के आवेदन पर उसे बिटिया के आगे की शिक्षा के लिए योजना अंतर्गत मिली मदद से उसका सपना हकीकत में तब्दील हुआ और उसकी बेटी के हौसले को एक नया पंख मिल गया।
श्रमिक माता-पिता के संघर्ष और त्याग को ध्यान में रखते हुए रुबीना ने खुद को पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया। रुबीना स्नातक होने के बाद, कौशल विकास कार्यक्रम और राजस्थान में एक ऑटो वाहन कंपनी में अल्पकालिक इंटर्नशिप की। राजस्थान में रहना और काम करना रुबीना के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव बन गया। रुबीना ने कहा, मुझे एहसास हुआ कि शिक्षा हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए एक नई और बेहतर दुनिया के द्वार खोलती है। रूबीना की इच्छा मास्टर डिग्री हासिल करना है और वह अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरे मनोयोग से जुटी है।