छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 17 अगस्त तक किया जाएगा विभिन्न आयोजन
गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने सर्वसंबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महाविद्यालय, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतांे में वंदे मातरम थीम पर तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अगस्त को तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति गीत, नारों एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन तिरंगा कैनवास कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रतिभागी तिरंगे से संबंधित संदेश एवं जय हिंद लिख सकेंगे। कैनवास पर बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3ः2 रखा जाएगा।
15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर प्रमाण-पत्र के साथ साझा करने तथा सोशल मीडिया पर हैशटैग हर घर तिरंगा और हैशटैग एचजीटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 16 अगस्त को तिरंगा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों एवं उनके उत्पादों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को “हर घर तिरंगा और यह भारत” विषय पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
गरियाबंद में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण
गरियाबंद । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में गरियाबंद के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी।
14 अगस्त को मनाया जाएगा भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में 14 अगस्त 2026 को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत की उप संचालक श्रीमती पद्मनी हरदेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 17 अगस्त तक किया जाएगा विभिन्न आयोजन
गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने सर्वसंबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महाविद्यालय, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतांे में वंदे मातरम थीम पर तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अगस्त को तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति गीत, नारों एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन तिरंगा कैनवास कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रतिभागी तिरंगे से संबंधित संदेश एवं जय हिंद लिख सकेंगे। कैनवास पर बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3ः2 रखा जाएगा।
15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर प्रमाण-पत्र के साथ साझा करने तथा सोशल मीडिया पर हैशटैग हर घर तिरंगा और हैशटैग एचजीटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 16 अगस्त को तिरंगा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों एवं उनके उत्पादों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को “हर घर तिरंगा और यह भारत” विषय पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र।
गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल को दी गई ससम्मान विदाई, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एएसपी के रूप में संभालेंगे कमान। श्री धीरेन्द्र पटेल के कुशल नेतृत्व में गरियाबंद पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की है
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल को उनके नवीन पदस्थापना जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और समस्त थाना प्रभारी के साथ पुलिस परिवार ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई।
गरियाबंद में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण
गरियाबंद । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी आगामी 15 अगस्त, को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में गरियाबंद के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रूपकुमारी चौधरी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी।
वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार पाने का अधिकार नहीं, याचिका खारिज
मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 10 जून 2026 के आदेश में कोई अवैधता, मनमानी या ऐसी गंभीर त्रुटि नहीं पाई, जिसके आधार पर न्यायालय को हस्तक्षेप करना आवश्यक हो। इसके चलते किशुन लाल मातावाले की रिट याचिका को मेरिट से रहित मानते हुए खारिज कर दिया गया। यह आदेश 11 अगस्त 2026 को पारित किया गया।
साइंस ऑन व्हील्स की कार्यशाला, सेंजेस राजिम के छात्रों ने प्रयोगों से समझा विज्ञान और तकनीक
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारत सरकार की इकाई NCSTC के पहल से शुरू हुए साइंस ऑन व्हील्स कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के 100 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय की विज्ञान प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम Plaksha युनिवर्सिटी , IIT मंडी एवं ISRO पंजीकृत स्पेस ट्युटर संस्था IDYM फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को सरल, व्यावहारिक और अनुभवात्मक रूप में पहुंचाना है। इसके तहत छत्तीसगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक राज्य के 50 विद्यालय शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से इसकी शुरुआत की गई है। जिसमें गरियाबंद पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा- निर्देश में शिक्षा विभाग के डीईओ राजेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले के कुल 19 विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सेजेस राजिम में आयोजित कार्यशाला में IDYM फाउंडेशन साइंस ऑन व्हील्स के जिला कोऑर्डिनेटर प्रेमप्रकाश के मार्गदर्शन में टीम सदस्य राजेश राजपूत, आशुतोष शुक्ला, अरूण गोयल एवं उत्तम चौहान ने विद्यार्थियों को स्पेस टेक्नोलॉजी, उपग्रहों की कार्यप्रणाली, रोबोटिक्स, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबिलिटी एवं जल संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी दी। विद्यार्थियों को अंतरिक्ष तकनीक की दैनिक जीवन में भूमिका, रोबोटिक्स के वास्तविक जीवन में उपयोग, भविष्य की उभरती तकनीकों, जल संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल जल शोधन समाधानों के बारे में प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। लगभग छह घंटे के इस विशेष कार्यक्रम में प्रायोगिक गतिविधियों, लाइव इंटरैक्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। विभिन्न रोचक प्रस्तुतियों एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े प्रश्न पूछे। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़, प्रणीति चंद्राकर, साक्षी जपे एवं जितेन्द्र साहू का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्राचार्य बी. एल. ध्रुव ने साइंस ऑन व्हील्स जैसी पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने वाला बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, रोचक एवं प्रेरणादायी बताते हुए साइंस ऑन व्हील्स टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
लाइवलीहुड कॉलेज में 19 भुंजिया युवतियों को वितरित की सिलाई मशीन
गरियाबंद । लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। मशीन वितरण के माध्यम से युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की अध्यक्ष रेवती शत्रुघन नेताम उपस्थित रहीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भुंजिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिला अध्यक्ष देवलाल मरकाम, संतोष कुमार मरकाम, भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य रामाधीन मरकाम, दुखराम मांझी, समाज प्रमुख दशरथ राम नेताम एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
खेती के साथ राखी निर्माण से आत्मनिर्भर बन रहीं सढ़ौली की महिलाएं
गरियाबंद । जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां अब पारंपरिक खेती-किसानी के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता और हुनर को आय का जरिया बना रही हैं। जिले के ग्राम सढ़ौली की बेटियां एवं दीदियां रुरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) से प्रशिक्षण लेकर राखी निर्माण का कार्य कर रही हैं। खेतों में कामकाज के बाद प्रतिदिन 2 से 3 घंटे समय निकालकर वे आकर्षक और पारंपरिक राखियां तैयार कर रही हैं। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। इन महिलाओं द्वारा धान, सेमी, मूंगा, मटर, झुर्गा बीज, रहर दाल और चावल जैसी स्थानीय एवं प्राकृतिक सामग्री का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर एवं दुर्ग से कच्चा माल मंगाकर धागे, स्टोन, सजावटी मोतियों और फैब्रिग्लू की सहायता से भी विभिन्न डिजाइन की राखियां बनाई जा रही हैं।
राखी निर्माण से जुड़ी गुंजा धु्रव, भोजेश्वरी धु्रव, योगिता कश्यप, मोनिका कश्यप, लिलेश्वरी कश्यप, कांति कश्यप, सरिता धु्रव, चमेली धु्रव, अनुरूपा साहू और जयंती पटेल सहित अन्य सदस्य इस कार्य में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। गुंजा धु्रव ने बताया कि समूह द्वारा तैयार की गई राखियों की बिक्री के लिए 11 अगस्त से भूतेश्वरनाथ धाम में स्टॉल लगाया जाएगा। महिलाओं ने राखियों को आकर्षक रेडीमेड डिब्बों में स्वयं पैक करने की व्यवस्था भी की है। इससे उत्पाद को बेहतर रूप देने के साथ बाजार में विक्रय करेंगी।
इन महिलाओं द्वारा खेती-किसानी और घरेलू कार्यों के बीच अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए प्रतिदिन अपना 2 से 3 घंटे का समय राखी निर्माण में लगा रही हैं। इस छोटे से प्रयास से वे अपनी मेहनत और हुनर को आर्थिक गतिविधि से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सढ़ौली की इन महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों, प्रशिक्षण और मेहनत के सहारे गांव की महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। खेती के साथ छोटे-छोटे घरेलू उद्यमों को अपनाकर वे आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं और परिवार की आय में भी बढ़ेत्तरी कर रही हैं।
जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें : कलेक्टर उइके
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के पहले अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में उन्होंने 15 अगस्त की सभी जरूरी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को गरिमामयी तरीके से भव्य रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की अच्छे से तैयारी बैठक व्यवस्था, साफ सफाई, साज सज्जा, पेयजल, सुरक्षा, परेड, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य तैयारी भी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गरियाबंद में की जायेगी। इसमें सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों पर रोशनी करने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण उके, सहित सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके उपरांत कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही समय-सीमा में दर्ज, जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, पीएमओ कार्यालय, हाई कोर्ट, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर उइके ने बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्याे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्याे को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। बैठक में कलेक्टर उइके ने ई-ऑफिस एवं ई-एचआरएमएस पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दोनों पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय फाइलों, नोटशीट एवं पत्राचार ऑनलाइन माध्यम से करे। वहीं ई-एचआरएमएस के माध्यम से कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज एवं अपडेट करे। उन्होंने पोर्टल पर लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक डाटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर बीएस उइके ने समय-सीमा की बैठक उपरांत विधायक-सांसद निधि एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण से स्वीकृत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति तथा लंबित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से स्वीकृत कार्य जनहित से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
कलेक्टर ने स्वीकृत कार्यों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूर्णता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है। उसका तत्काल निराकरण कर कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने विधायक एवं सांसद निधि के सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर आमजन को उसका लाभ सुनिश्चित करने को कहा।
मैनपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान बच्चों और शिक्षकों को सिखाए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात के नियम ।
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- प्रेरणा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गरियाबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था।
आरएसएस के विरोध के कारण आदिवासी मुख्यमंत्री अपने समाज का उत्सव नहीं मना पा रहे : जनक ध्रुव
गरियाबंद :- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर आदिवासी समाज की अस्मिता और संस्कृति के विरोध का आरोप लगाया है। बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। 9 अगस्त को पूरी दुनिया में आदिवासी समाज ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया, लेकिन भाजपा के किसी नेता, यहां तक कि आदिवासी नेताओं, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की ओर से भी आदिवासी समाज के लिए बधाई संदेश नहीं आया।पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,रमेश शर्मा छगन यादव और नीरज ठाकुर,पवन सोनकर सुनील तिवारी,रमेश वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस की आदिवासी हितैषी होने की नौटंकी पर भाजपा का करारा प्रहार
आदिवासी समाज को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस भाजपा को आदिवासी सम्मान का पाठ न पढ़ाए : अनिल चंद्राकर
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
15 अगस्त समारोह को गरिमामयी एवं भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश
ई-ऑफिस एवं ई-एचआरएमएस पोर्टल के उपयोग करने के लिए कलेक्टर ने दिया जोर
विधायक-सांसद एवं प्राधिकरणों के लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश
जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री उइके
गरियाबंद 11 अगस्त 2026
कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के पहले अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में उन्होंने 15 अगस्त की सभी जरूरी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को गरिमामयी तरीके से भव्य रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की अच्छे से तैयारी बैठक व्यवस्था, साफ सफाई, साज सज्जा, पेयजल, सुरक्षा, परेड, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य तैयारी भी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गरियाबंद में की जायेगी। इसमें सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 एवं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों पर रोशनी करने के निर्देश दिये।
इस दौरान बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण उके, सहित सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके उपरांत कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं में प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही समय-सीमा में दर्ज, जनदर्शन, जनचौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल, पीएमओ कार्यालय, हाई कोर्ट, लोक संवाद, सीपी ग्राम सहित उच्च कार्यालयों के लंबित प्रकरणों को नियत समय के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री उइके ने बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्याे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्याे को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। बैठक में कलेक्टर श्री उइके ने ई-ऑफिस एवं ई-एचआरएमएस पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दोनों पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय फाइलों, नोटशीट एवं पत्राचार ऑनलाइन माध्यम से करे। वहीं ई-एचआरएमएस के माध्यम से कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज एवं अपडेट करे। उन्होंने पोर्टल पर लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक डाटा नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने समय-सीमा की बैठक उपरांत विधायक-सांसद निधि एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण से स्वीकृत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति तथा लंबित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से स्वीकृत कार्य जनहित से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा।
कलेक्टर ने स्वीकृत कार्यों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पूर्णता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है। उसका तत्काल निराकरण कर कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने विधायक एवं सांसद निधि के सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर आमजन को उसका लाभ सुनिश्चित करने को कहा।