छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री
शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट
जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक छोटा हर्ष अपने पिता मनोज कुमार श्रीवास की सैलून दुकान के बाहर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को उसके पिता तत्काल नवागढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रातभर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।
इधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान बच्चे के गले से सोने का लॉकेट गायब होने का आरोप लगाया है।
परिवार का कहना है कि अस्पताल लाने के समय लॉकेट मौजूद था, लेकिन अगले दिन वह नहीं मिला।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल परिसर में लॉकेट गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
अर्जुनी । अर्जुनी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान मुस्कान रात्रे (9) और श्रुति रात्रे (8) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल के पास स्थित तालाब में अपनी दादी के साथ नहाने गई थीं। दादी तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं, जबकि बच्चियां पानी में खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों खेलते-खेलते गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
कुछ देर बाद जब बच्चियां दिखाई नहीं दीं तो दादी ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
सुशासन तिहार : बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, विधायक, कलेक्टर ने नागरिकों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय पूर्व माधमिक शाला भिलाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
भिलाई कलस्टर में 23 ग्राम पंचायत भिलाई, चारपारा, बछौद, ढोरला, नवापारा-ब, महुदा-ब, जुनाडीह, बुड़गहन, पनोरा, बिरगहनी-ब, कोरबी, डोंगरी, सोनबरसा, कुरमा, हरदीविशाल, नवापारा-ख, खिसोरा, बगडबरी, जावलपुर, झपेली, रसौटा, पोंच, दहकोनी ग्राम पंचायत शामिल हुए। शिविर में उपस्थिति अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण कीट, स्वसहायता समूहों की दीदियों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों, चेक का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भिलाई में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 689 मांग एवं 57 शिकायत से संबंधित है।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है, उन्होंने नागरिकों से अपील की जनसमस्या निवारण शिविर में अधिक से अधिक भाग ले कर अपनी समस्याओं के समाधान करायें। उन्होंने प्रत्येक गांव में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नए तालाब निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने कहा। साथ ही किसानों के केसीसी प्रकरणों के निराकरण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात भी कही।
अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने ने नागरिकों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार आपके द्वारा की भावना को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपनी आवश्यकताओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह शिविर जनता की है और सभी को इसमें अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीयन किया जाएगा तथा आवेदकों को इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। साथ ही राजस्व विभाग से संबंधित सीमांकन, नामांतरण एवं बंटवारा जैसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी अवश्य कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबीता रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा देवांगन, वनमंडलाधिकारी हिमांशु डोगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसमस्या निवारण शिविर में आयोजित हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन :
कलेक्टर महोबे के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम भिलाई में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन जांच एवं ईसीजी जांच की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोग, ईएनटी, शिशु रोग एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं भी दी गईं। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड का वितरण किया गया। वहीं क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 06 मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान : कलेक्टर महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जांजगीर-चांपा । जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत की गई। यह अभियान 5 मई से 20 मई तक जिलेभर में संचालित होगा। अभियान के तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक खेमादास महंत सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान के माध्यम से कृषि विभाग की टीम प्रत्येक विकासखंड के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के संबंध में जानकारी देगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम-आशा योजना अंतर्गत फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के उपयोग तथा फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं समवर्गीय विभागों के अधिकारियों के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय विशेषज्ञ गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा दलहन, तिलहन एवं अन्य फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि कर सकें।
सुशासन तिहार : त्रिवेणी रात्रे को मिली खुशियों की चाबी, पक्के घर का सपना हुआ साकार
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों से आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम तिलई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम मुरलीडीह की निवासी त्रिवेणी रात्रे को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के आवास की खुशियों की चाबी सौंपी गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही त्रिवेणी रात्रे के लिए यह पल यादगार बन गया। त्रिवेणी रात्रे ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था, जहां बारिश के मौसम में घर में पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है। पक्का घर बनने से न केवल रहने की सुविधा मिली है, बल्कि परिवार में आत्मविश्वास और सुरक्षित भी महसूस कर रही हैं। रात्रे ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 वास्तव में आम लोगों के लिए राहत और खुशियों का माध्यम बनकर सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।
सभी जनपद पंचायतों में हुआ रोजगार दिवस व आवास दिवस का आयोजन
जांजगीर-चांपा । जिले के जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में 07 मई 2026 को “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में इस दौरान आवास एवं मनरेगा योजनाओं से संबंधित विषयों के निराकरण करने के निर्देश दिए। रोजगार दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
रोजगार दिवस कार्यक्रम बरभांठा, पेंड्री, सेमरा, टूरी,चौराभांठा, पुटपुरा, करमा, बुड़गहन,ससहा, ठाकुरदिया,करमंदी, अमोरा, सुकली,झर्रा, पीथमपुर, खपरीडीह में हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने एवं मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा की गई। “मोर गांव - मोर पानी - मोर तरिया अभियान” के तहत “नवा तरिया - आय के जरिया” अभियान की जानकारी दी गई। जल संचयन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु स्लोगन, नारे एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।.
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु प्रभावी एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। साथ ही श्रमवीरों एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना भूमिहीन परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूती मिल रही है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कन्हाईबंद की निवासी सावित्री यादव इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनका जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हो रहा था। भूमिहीन होने के कारण उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था और वे पूर्णतः मजदूरी कार्य पर निर्भर थीं। सीमित आय के कारण परिवार का भरण-पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती था।
उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता था, लेकिन योजना के तहत प्राप्त होने वाली वार्षिक सहायता राशि ने उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है। अब वे इस राशि का उपयोग घरेलू खर्चों एवं अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में कर रही हैं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। सावित्री यादव ने कहा कि यह योजना उनके जैसे भूमिहीन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी विकसित की है।
लूट की झूठी कहानी का खुलासा, दूसरी ओर सूने मकान में चोरी
जांजगीर-चांपा। जिले में एक ओर जहां लूट की झूठी कहानी का पुलिस ने खुलासा किया, वहीं दूसरी ओर सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में कृष्णा हुंडई में काम करने वाले सेल्समैन प्रयांश देवांगन ने पुलिस में 4.50 लाख रुपए की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन पूछताछ के दौरान युवक बार-बार बयान बदलने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि लूट की कहानी झूठी थी और उसने पैसे खुद खर्च कर दिए थे। टीआई मोतीलाल पटेल के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।
वहीं बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अटल आवास निरतु में चोरी की घटना हुई। पीड़ित मोहम्मद आजाद अपने परिवार के साथ 26 मार्च को शादी में चिरमिरी गए थे। 3 अप्रैल को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी का लॉकर खुला हुआ था।
चोरों ने 30 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 65 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की दी सौगात
जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले लगभग 21 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। योजना के तहत जिले 21135 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल 211.35 लाख रूपए अंतरित किए गए।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, विवेका गोपाल, आशुतोष गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भूमिहीन कृषक उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा से भूमिहीन कृषि मजदूर भाइयों के खातें में योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और यहां की अर्थव्यवस्था फसलों पर आधारित है। ऐसे में भूमिहीन कृषि मजदूर, जो खेती में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और अन्न उत्पादन में सहयोग करते हैं, उनके लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सहायता राशि भूमिहीन किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गांव का मजदूर सशक्त होगा, तभी गांव मजबूत होगा और प्रदेश व देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एक शुभचिंतक परिवार की तरह सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है और उनके खाते में सीधे राशि अंतरित कर उनका सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पेंड्री के किसान राजेन्द्र श्रीवास से किया संवाद :
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी हितग्राही राजेंद्र कुमार श्रीवास से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद के दौरान राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने पारंपरिक व्यवसाय सैलून की दुकान को आगे बढ़ाने में कर रहे हैं। अब वे अपनी दुकान में आवश्यक संसाधन बढ़ा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले 211.35 लाख रूपए की राशि :
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत जिले के 21135 पात्र परिवारों को 211.35 लाख रूपए अंतरित किया गया। जिसमें तहसील अकलतरा के 3783 हितग्राही को 37.83 लाख रूपए, चांपा के 1535 हितग्राही को 15.35 लाख रूपए, जांजगीर के 3655 हितग्राही को 36.55 लाख रूपए, नवागढ़ के 1585 हितग्राही को 15.85 लाख, पामगढ़ के 5925 हितग्राही 59.25 लाख रूपए, बम्हनीडीह के 745 हितग्राही को 7.45 लाख रूपए, बलौदा के 928 हितग्राहियों को 9.28 लाख रूपए, शिवरीनारायण के 1914 हितग्राहियों को 19.14 लाख रूपए एवं सारागांव 1065 हितग्राहियों को 10.65 लाख रूपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित किये गये।
रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई : 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम हेतु राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानो का औचक जांच किया गया।
खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर अकलतरा क्षेत्र में 6 हाईवा, चांपा के हथनेवरा में 6 हाईवा व 3 ट्रैक्टर एवं पामगढ़ क्षेत्र में 1 हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की गई। खनिजो के अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खांन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर महोबे के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के संबंध में खनिज विभाग द्वारा निरंतर जांच कार्यवाही की जा रही है, जो कि निरंतर जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की दी सौगात
जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले लगभग 21 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि
जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। योजना के तहत जिले 21135 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से कुल 211.35 लाख रूपए अंतरित किए गए।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, विवेका गोपाल, आशुतोष गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में भूमिहीन कृषक उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं हितग्राहियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा से भूमिहीन कृषि मजदूर भाइयों के खातें में योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और यहां की अर्थव्यवस्था फसलों पर आधारित है। ऐसे में भूमिहीन कृषि मजदूर, जो खेती में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और अन्न उत्पादन में सहयोग करते हैं, उनके लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह सहायता राशि भूमिहीन किसानों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गांव का मजदूर सशक्त होगा, तभी गांव मजबूत होगा और प्रदेश व देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार एक शुभचिंतक परिवार की तरह सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। योजना के माध्यम से भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है और उनके खाते में सीधे राशि अंतरित कर उनका सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पेंड्री के किसान राजेन्द्र श्रीवास से किया संवाद :
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी हितग्राही राजेंद्र कुमार श्रीवास से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद के दौरान राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि उन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे इस राशि का उपयोग अपने पारंपरिक व्यवसाय सैलून की दुकान को आगे बढ़ाने में कर रहे हैं। अब वे अपनी दुकान में आवश्यक संसाधन बढ़ा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
जिले के कुल 21135 हितग्राहियों को मिले 211.35 लाख रूपए की राशि :
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत जिले के 21135 पात्र परिवारों को 211.35 लाख रूपए अंतरित किया गया। जिसमें तहसील अकलतरा के 3783 हितग्राही को 37.83 लाख रूपए, चांपा के 1535 हितग्राही को 15.35 लाख रूपए, जांजगीर के 3655 हितग्राही को 36.55 लाख रूपए, नवागढ़ के 1585 हितग्राही को 15.85 लाख, पामगढ़ के 5925 हितग्राही 59.25 लाख रूपए, बम्हनीडीह के 745 हितग्राही को 7.45 लाख रूपए, बलौदा के 928 हितग्राहियों को 9.28 लाख रूपए, शिवरीनारायण के 1914 हितग्राहियों को 19.14 लाख रूपए एवं सारागांव 1065 हितग्राहियों को 10.65 लाख रूपए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरित किये गये।
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ
टी.बी. मुक्त पंचायतों एवं मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 24 मार्च 2026
विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय शुभारंभ 24 मार्च से जिला ऑडिटोरियम, जांजगीर में किया गया। इसके साथ ही टीबी मुक्त पंचायतों एवं मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति देना है। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकेश साहू, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रदीप पाटले, सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, इसके लिए समय पर जांच और नियमित इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और उपचार पूरा करें। उन्होंने क्षय रोग के विरूद्ध विशेष जागरूकता चलाने एवं स्वयं के द्वारा भी किट प्रदान करने एवं ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुचाने कहा। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर सर्वे, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यवस्था किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही टी.बी. मुक्त पंचायतों एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 में जिले की मेधावी छात्रा कु. खुशी देवांगन, कु. ज्योति ओग्रे, कु. ईशा, कु. अदिति देवांगन, कु. रोशनी जोगी, कु. पुष्पा चौहान को पुरस्कार प्रदान किया गया।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़
जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू का जांजगीर जिले का संगठनात्मक प्रवास अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा। अकलतरा नगर में पूर्व सैनिक भाइयों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत, सत्कार एवं अभिनंदन किया गया, जिसने संगठन और समाज के बीच सुदृढ़ विश्वास को और प्रगाढ़ किया। नगर पालिका परिषद अकलतरा की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके कल्याण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति
जांजगीर-चांपा। संचालनालय महिला एवं बाल विकास, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु प्राप्त कुल 141 आवेदनों की प्रारंभिक पात्रता सूची तैयार की गई है। सूची के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी भी जोड़े की पात्रता, आयु या अन्य वैधानिक तथ्यों के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 09 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक साक्ष्यों सहित लिखित आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते है।
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला, जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र, अपात्र सूची जारी किया गया है। जिसका दावा-आपत्ति 20 फरवरी 2026 कार्यालयीन सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त पात्र, अपात्र सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला पंचायत के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.inएवं योजना के वेबसाइटwww.bihan.gov.inपर देखा जा सकता है।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर, अटल नगर के निर्देशानुसार जिले में 10 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु प्राप्त कुल 141 आवेदनों की प्रारंभिक पात्रता सूची तैयार की गई है। सूची के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को किसी भी जोड़े की पात्रता, आयु या अन्य वैधानिक तथ्यों के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे 09 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे तक साक्ष्यों सहित लिखित आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला जांजगीर-चांपा में स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारंभिक सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइटhttps://janjgir-champa.gov.inतथा कार्यालय के सूचना पटल पर कर सकते है।