छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 05 नवंबर को

 जांजगीर-चांपा, नवंबर 2026

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 05 नवंबर 2026 को दो श्रेणियों में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रथम श्रेणी में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी शामिल होंगे। द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9वीं से आगे महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेरिट क्रम के अनुसार निर्धारित संख्या में प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने के लिए पात्रता मिलेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा में 04 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नंबर 9301825743 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image