छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चाम्पा

सतर्कता जागरूकता सप्ताह: कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

 जांजगीर-चांपा,अक्टूबर 2026

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

     सभी ने भ्रष्टाचार को देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में बाधक बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए शासन, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी एवं कानून के शासन का पालन करने, न रिश्वत लेने और न देने, सभी कार्यों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करने तथा जनहित के कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने और भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेंसी को देने का संकल्प लिया।

Leave Your Comment

Click to reload image