छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन
महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
गुरुकुल में संगीत उत्सव की धूम, नवनिर्मित सभागार का भी लोकार्पण
कवर्धा । कवर्धा के गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमेशा अपने सामाजिक सरोकारों एवं भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों के अंतर्निहित प्रतिभा का समुचित विकास हो सके। इसी कड़ी में विद्यालय में संगीत उत्सव समारोह के अंतर्गत अंतर्विद्यालयीन संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के दो वर्ग थे - कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग। मीडिया प्रभारी ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शाला के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि संदीप अग्रवाल थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन- वंदन किया। प्राचार्य ने सभी का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगीत आत्मा की भाषा है जो अपनी सरसता से सभी को वशीभूत रखने की शक्ति रखती हैं। तत्पश्चात गुरुकुल पब्लिक स्कूल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर ,अभ्युदय स्कूल ,अशोका पब्लिक स्कूल तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों द्वारा सरस राजस्थानी व सूफी भजन का गायन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ तिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किया ।प्रबंधन समिति के वरिष्ठ निदेशक महावीर जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरुकुल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील है। विद्यार्थियों के शिक्षणेतर प्रतिभा विकास के लिए यह नवनिर्मित सभागार उन्हें दिया जा रहा है।
सर्वश्रेष्ठ गायन के तौर पर कनिष्ठ वर्ग में प्रथम दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वितीय अभ्युदय स्कूल , तृतीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अभ्युदय स्कूल द्वितीय पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय तथा तृतीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित सर्व सुविधा संपन्न सभागार का भी लोकार्पण किया गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा और पुलिस की पैनी नजर
,,लगातार गिर रहे है,,विकेट""
*घटिया नाली निर्माण की शिकायत*
कवर्धा/पंडरिया- नगरपालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 कुबा में इन दिनों नाली निर्माण का कार्य काफी द्रुत गति से चल रहा है।। निर्माण कार्यो एवम निर्माण सामग्रियों को देखकर यह सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो कार्य मे पारदर्शिता बरती जा रही और न ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश संवरा ने इस पर अपनी नाराजगी ब्यक्त करते हुवे बताया कि नाली निर्माण में एक छड़ से दूसरे छड़ को जो बांधा गया है उसकी दुरी लगभग 1 फिट से अधिक है जबकि नाली निर्माण में एक छड़ से दूसरे छड़ की दूरी अधिकतम 6 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। नाली निर्माण में जिस रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से मिट्टी युक्त एवम काली है जिससे नाली की मजबूती में कमी आयेगी और ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। क्षेत्रीय पार्षद ने इसकी शिकायत नगर पालिका में करते हुवे जांच की मांग की है और कहा है की जब तक इसकी जांच ना हो जाए तब तक इस घटिया नाली निर्माण कार्य में रोक लगा दी जाए।
संतोष पांडेय का तूफानी दौरा विभिन्न गॉंवों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
कवर्धा - क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में काफी ब्यस्त नजर आ रहे हैं। लगातार विभिन्न ग्रामों के दौरे में कहीं नए विकाश कार्यो की सौगात तो कहीं भूमिपूजन तो कहीं लोकार्पण का सिलसिला जारी है। लोग अपने क्षेत्रीय सांसद को अपने पास पाकर अपनी मांगों के पूरी होने पर काफी महशुस कर रहे है। विगत दिवस सांसद श्री पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
39 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*
अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त
सविधान के शिल्पकार को जिला पंचायत परिवार ने किया नमन
संविधान निर्माता,भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, राजेश अग्रवाल और भावना बोहरा ने की पूजा
कवर्धा। कुंआ-बिपतरा स्थित जानकीवन धाम में आयोजित भव्य शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल व भावना बोहरा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा हमारी पहचान है। जानकीवन धाम जैसे पवित्र स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रतीक भी हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारी सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज यहाँ उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा प्राप्त स्नेह के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ। यह मंदिर आने वाले समय में हमारे छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख धार्मिक स्थल के साथ ही युवा पीढ़ी के लिए हमारी सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित होगा।
भावना बोहरा ने कहा कि जानकीवन धाम का यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की गहराई और समाज की एकजुटता का उदाहरण है। इस भव्य आयोजन के लिए जानकीवन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्र के विकास, संस्कृति के संरक्षण और जनता की सेवा के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज कुंआ-बिपतरा स्थित जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ के पावन अवसर पर सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। ऐसे पवित्र आयोजन न केवल हमारी आस्था को और सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। सनातन संस्कृति हमारी पहचान है, हमारी परंपराओं की आत्मा है। यह आयोजन हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भावना बोहरा ने कहा कि इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और सनातन संस्कृति की गहराई से जुड़ने का अवसर मिलता है। मैं इस भव्य आयोजन के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति, श्रद्धालुओं और समस्त ग्रामवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, एकता और आस्था की शक्ति को और भी प्रबल करते हैं।
सांसद संतोष पांडेय ने तरेगांव जंगल क्षेत्र में बन रहे सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
कवर्धा - क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तरेगांव जंगल में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
आईपीएल में सट्टा का दांव लगवाने वालों के लगातार गिर रहे हैं विकेट
⏩ मोबाइल के जरिए चला रहे थे सट्टा, पुलिस ने “डिजिटल गेम” कर दिया खत्म
जिले के 11 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में हुआ सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन
अटल वयो अभ्युदय योजना से बुजुर्गों को मिला जीवन का नया उजाला
ग्राम धरमपुरा को लखपति ग्राम बनाने की दिशा में पहल
जिला पंचायत सीईओ ने ली ग्राम धरमपुरा में समीक्षा बैठक
जुएं के फड़ में पुलिस का धावा 4 जुवाड़ी सपड़ाये
⏩ ताश की गड्डी पर चल रहा था दांव, पुलिस ने मौके पर ही खेल किया खत्म
आईपीएल में सट्टा खेलोगे तो विकेट तय है… कबीरधाम पुलिस की सटीक बॉलिंग, ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई
* सट्टा खेलने उतरे थे मैदान में, कबीरधाम पुलिस ने सीधा विकेट उड़ा दिया
सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
कवर्धा - क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनका हालचाल जाना।
सवालों के घेरे में सीसी रोड निर्माण! 19 दिन में 13.56 लाख खर्च, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
कवर्धा
कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
कवर्धा- कवर्धा जिले के सिघनपुरी थाना अंतर्गत पत्नी की हत्या कर फरार हुवे आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।