छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही – आरोपी भेजा गया जेल
कवर्धा--
बिजली विभाग की लापरवाही सें किसान परेशान
कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता चोरी का सनसनीखेज़ मामला सुलझा,
कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता चोरी का सनसनीखेज़ मामला सुलझा, दो चोर और माल खरीदने वाला रिसीवर गिरफ्तार, चोरी का संपूर्ण माल बरामद, अपराधियों में मचा हड़कंप
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन – करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा
समृद्ध गांव से ही बनेगा समृद्ध राज्य और विकसित देश– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, अगस्त 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम छाटा झा, मूडघुसरी एवं लासाटोला में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीण अंचल को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने इन ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए 39 लाख रुपए की घोषणाएं कर वहां की निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव के विकास के लिए संकल्पित है।
बैगा बाहुल्य ग्रामों के पेयजल संकट को दूर करेगी छीरपानी जलाशय आधारित योजना
वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही
कवर्धा-- कवर्धा से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग में वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर ढाबो होटलों का संचालन करने वालों पर वन विभाग का कड़ा रुख।।
वन मंडला अधिकारी निखिल अग्रवाल के सख्त निर्देश के बाद हरकत में आये वन विभाग के गस्त दल की टीम ने कवर्धा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बोड़ला से बंजारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान, ढाबा, चाय दुकान एवं टायर पंचर दुकान आदि को हटाने हेतु कार्यवाही की गई।
कवर्धा में दही हांडी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा
पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
कवर्धा। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा शहर के गांधी मैदान और भारत माता चौक में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में भाग लिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने परंपरा अनुसार ग्वाला भाइयों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें दही हांडी उत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया। यादव समाज की ओर से उन्हें पारंपरिक खुमरी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मंच से उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित जनों के साथ “हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैयालाल की” का जयघोष कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। उन्होंने कहा कि गोविंदा उत्सव कवर्धा की गौरवशाली परंपरा है, जो समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
बचपन के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं भी बाल्यावस्था में गोविंदा उत्सव देखने उत्साहपूर्वक जाया करता था और आज उसी परंपरा का हिस्सा बनकर गर्व का अनुभव कर रहा हूं।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान कृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है तथा उनकी लीला यह संदेश देती है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म की ही विजय होती है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नितेश अग्रवाल, नंदलाल चंद्राकर, मन्नु चंदेल, सलील चंद्रकार समेत अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, समाज के वरिष्ठजन और शहरवासी उपस्थित रहे।
ग्राम मानिकपुर में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर पुलिस कार्रवाई
कवर्धा।।
ढाबे में बैठाकर मदिरा पिलवाने वाले ढाबे के मालिक कवर्धा पुलिस की गिरफ्त में।
वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही तेज।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस पर भक्ति, उत्साह और पर्यावरण प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर भाषण, भजन, मधुर गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सीनियर छात्रों ने अपनी फुर्ती और टीमवर्क से कार्यक्रम में रोमांच भर दिया। पूरा विद्यालय "जय कन्हैया लाल की" जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
इसी अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हरीतिमा ग्रुप कवर्धा के सहयोग से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर अनेक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संस्था के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने इस पावन अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाते हैं।
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ लगाई स्वतंत्रता दौड़
आबकारी वृत कवर्धा की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही तेज
कवर्धा-अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत् आबकारी विभाग इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रहा है,,लगातार हो रही कार्यवाही से अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कोचियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे है,*जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध दिनांक 13जुलाई को मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार एक टीम गठित की गई इस टीम ने बताए गये स्थानों में गस्त किया
नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम समनापुर में जागरूकता कार्यक्रम
नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है-पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस)
पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में: 14 सितंबर को लिखित परीक्षा, 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में: 14 सितंबर को लिखित परीक्षा, 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य