छत्तीसगढ़ / कांकेर
जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर-दुर्गूकोंदल में मतदान 20 को
कांकेर । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में दूसरे चरण के मतदान जिले के जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में गुरूवार 20 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा, जिसमें ग्रामीण मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
इसके लिए भानुप्रतापपुर ब्लॉक में 127 और दुर्गूकोंदल में 88, इस प्रकार कुल 215 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 860 मतदान कर्मी चुनाव कराएंगे। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने दलों को आज सुबह सामग्री वितरित की गई, तत्पश्चात भानुप्रतापपुर के 16 सेक्टर के मतदान दल और दुर्गूकोंदल के 12 सेक्टर के मतदान अधिकारियों को रवाना किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर भानुप्रतापपुर जी डी वाहिले ने बताया कि जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों के लिए 127 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, इनमें 08 महिला दलों को भी मतदान कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी तरह पंचायत निर्वाचन हेतु दुर्गूकोंदल के लिए जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच व पंच पदों के लिए आज जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल स्ट्रांग रूम से सामग्री वितरण उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों तक सुरक्षा के साथ पहुंचाने हेतु रूट चार्ट भी तैयार किए गए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों में मतदान दलों के रुकने और एवं अन्य व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई है। सभी मतदान दलों में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो और तीन के अलावा एक-एक आंगबाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदान कल सुबह पौने सात बजे से अपराह्न दो बजे के बीच दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों में होगा तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
कलेक्टर-प्रेक्षक ने किया दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
कांकेर । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले की जनपद पंचायत कांकेर, नरहरपुर और चारामा में मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। सुबह पौने सात बजे से मतदान प्रक्रिया दोपहर 02 बजे तक चली। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार ने नरहरपुर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही मतदाताओं से चर्चा की।
कलेक्टर और ऑब्जर्वर ने आज सुबह जनपद पंचायत नरहरपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 126,127, 128 बासनवाही, मतदान केंद्र क्रमांक 132 साईंमुंडा, केंद्र क्रमांक 129,130 बांगाबारी, मतदान केंद्र क्रमांक 124 और 125 मांडाभर्री का निरीक्षण व अवलोकन कर ग्रामीणों एवं वालेंटियर्स से चर्चा की तथा मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा व्यवस्थित ढंग से वोटिंग सम्पन्न कराने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए। साथ ही नियत समय तक मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचे सभी मतदाताओं से मतदान करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम अरुण वर्मा भी मौजूद थे।
कांकेर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष बने अरूण कौशिक
कांकेर । नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत नगरपालिका परिषद कांकेर हेतु 11 फरवरी को हुए मतदान की गणना शनिवार को सम्पन्न हुई। मतगणना पश्चात रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गई, साथ ही विजयी घोषित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। नगरपालिका परिषद कांकेर में अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी अरूण कुमार कौशिक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 03 हजार 807 मतों से विजयी घोषित हुए। आज सुबह 09 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक विश्वरंजन कुमार की उपस्थिति में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
मतगणना उपरांत प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार अभ्यर्थी अरूण कुमार कौशिक को 10309 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र सिंह ठाकुर को 6502, मोहन कुमार सेनापति को 147 तथा संजय गोस्वामी को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा (उपर्युक्त में से कोई नहीं) में 112 वोट पड़े। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 वार्डों में से वार्ड क्रमांक-01 अलबेलापारा के प्रत्याशी उगेश्वरी उईके, वार्ड क्रमांक-02 उदयनगर से चन्द्रलोक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक-03 शिवनगर के प्रत्याशी शंकुतला जैन, वार्ड क्रमांक-04 माहुरबंदपारा के प्रत्याशी दीपक शोरी, वार्ड क्रमांक-05 जवाहर वार्ड के प्रत्याशी चित्ररेखा जैन, वार्ड क्रमांक-06 संजयनगर वार्ड के प्रत्याशी मो. सलीम मेमन, वार्ड क्रमांक-07 आमापारा वार्ड के प्रत्याशी नरेन्द्र साहू, वार्ड क्रमांक-08 शीतलापारा के प्रत्याशी फरीदा खान, वार्ड क्रमांक-09 श्रीरामनगर के प्रत्याशी अजय सिंह रेणु और वार्ड क्रमांक-10 भंडारीपारा वार्ड के प्रत्याशी सुशीला यादव को विजयी घोषित किया गया है। सभी विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार कुर्रे द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
इसी तरह पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक-11 महादेव वार्ड के प्रत्याशी मतीन खान, वार्ड क्रमांक-12 मांझापारा के प्रत्याशी हितेन्द्र खटवानी, वार्ड क्रमांक-13 सुभाष वार्ड के प्रत्याशी विकास कुमार अंभोरे, वार्ड क्रमांक-14 अन्नपूर्णापारा के प्रत्याशी टिकेन्द्र कुमार ठाकुर, वार्ड क्रमांक-15 एम.जी. वार्ड के प्रत्याशी मीरा सलाम, वार्ड क्रमांक-16 शांतिनगर के प्रत्याशी ओमप्रकाश देवांगन, वार्ड क्रमांक-17 कंकालीनपारा के प्रत्याशी कामिनी नेताम, वार्ड क्रमांक-18 बरदेभाठा के प्रत्याशी जितेन्द्र वैध, वार्ड क्रमांक-19 अघननगर के प्रत्याशी उत्तम कुमार यादव, वार्ड क्रमांक-20 जनकपुर के प्रत्याशी मंजू सारथी और वार्ड क्रमांक-21 राजापारा वार्ड के प्रत्याशी आनंद चौरसिया को विजयी घोषित कर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना कक्ष में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए कुल 11 टेबल लगाई गई थी। प्रथम चक्र में 11 वार्डों में प्राप्त मतों की गणना सम्पन्न हुई तथा शेष 10 वार्डों में मिले वोटों की गिनती दूसरे चक्र में सम्पन्न हुई। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में मतगणना सम्पन्न हुई।
मतगणना : कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई ड्यूटी
कांकेर । नगरीय निकाय अंतर्गत न्यू कम्युनिटी हॉल में आगामी 15 फरवरी को होने वाली मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मतगणना स्थल में मतगणना की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराए जाने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने नगरपालिका कांकेर के मतगणना कार्य हेतु अपर कलेक्टर अरूण कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल न्यू कम्यूनिटी हाल में मतगणना कक्ष के भीतर डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज, मतगणना कक्ष का प्रवेश द्वार के लिए तहसीलदार कांकेर पुष्पराज पात्र, न्यू कम्यूनिटी हाल का बाह्य परिसर व प्रवेश द्वार हेतु नायब तहसीलदार कांकेर दुर्गावती कुजूर और मतगणना हाल हेतु आने वाले मुख्य मार्ग में नायब तहसीलदार संजय कुमार राय की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर एवं पखांजूर में मतगणना हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को मतगणना स्थल में उचित कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पृथक-पृथक कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने निर्देशित किए हैं। नगरपालिका कांकेर के मतगणना के दौरान सम्पूर्ण कानून व्यवस्था हेतु एडीएम कांकेर एस.अहिरवार कार्यप्रभार पर रहेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदान एवं मतगणना, शुष्क दिवस घोषित
कांकेर, । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान एवं मतगणना के समय जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, मदिरा दुकानों से संलग्न अहातों एवं एफ. एल7 (सैनिक कैंटीन) में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 17 फरवरी को प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है।
इसी तरह 20 फरवरी को द्वितीय चरण में होने वाले भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल क्षेत्र की देशी/विदेशी मदिरा दुकान नारायणपुर (भानु.), दुर्गूकोंदल और सैनिक कैंटीन केंवटी में मतदान एवं मतगणना दिवस 18 फरवरी को अपराह्न 03 बजे से 20 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके अलावा 23 फरवरी को तृतीय चरण के मतदान एवं मतगणना हेतु विदेशी मदिरा दुकान बांदे और सैनिक कैन्टीन अंतागढ़ (कुहचे) में 21 फरवरी के अपराह्न 03 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक उन्होंने शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान एवं मतगणना अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर, । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को
कांकेर । आगामी 08 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी की समीक्षा करने प्रधान जिला न्यायाधीश आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज अधिवक्ता संघ कांकेर में बैठक ली गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई की न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किया जाए।
इस दौरान अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया कि वे अपने पक्षकारों के प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के बारे में जरूरी समझाइश दें और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आए। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव भास्कर मिश्र, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र देव सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर,। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करना अनिवार्य
कांकेर । कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी कार्यालयों में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में शासकीय कर्मचारियां की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मोटरयान अधिनियम 2019 में वाहन चालन के समय नियमानुसार सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग किया जाना अनिवार्य एवं आवश्यक भी है।
ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील, 15 फरवरी को होगी मतगणना
कांकेर । नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के प्रत्याशियों का 11 फरवरी को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद कक्ष को सील किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को रखने के पश्चात कक्ष को देर रात सुरक्षित ढंग से सील किया गया है। स्ट्रांग रूम को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे, एसडीम कांकेर अरुण वर्मा सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मतगणना के दिन 15 फरवरी को स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
इसके पहले, नगरपालिका कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर में सभी मतदान कर्मी निर्धारित पोलिंग बूथ से वापस लौटकर सुरक्षित ढंग से एवं मशीन और मतदान सामग्रियों को संबंधित संग्रहण काउंटर में 11 फरवरी की रात्रि में ही जमा करवा दिया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से परिवहन हो रहे गैस सिलेंडर जब्त
कांकेर । कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिला खाद्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि गाड़ी क्रमांक सीजी 07 ब्ळ 07 ठफ 3866 (ट्रक) और ब्ळ 19 भ् 0766 (छोटा हाथी) में 19 किलोग्राम और 13 किलोग्राम के भरे हुए गैस सिलेंडरों को सड़क किनारे एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित किया जा रहा था। मौके पर विभाग की टीम द्वारा पहुंचकर जांच की गई तो दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस पर प्रशासन ने छोटा हाथी से 19 किलोग्राम के 43 भरे हुए सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 5 भरे हुए सिलेंडर जब्त किया। इसी प्रकार ट्रक से 19 किलोग्राम के 193 खाली सिलेंडर और 13 किलोग्राम के 9 खाली सिलेंडर भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सभी सिलेंडर गो गैस कंपनी के हैं। सिलेंडरों को नियमानुसार थाना कांकेर में अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आस्था और रानू ने पहली बार किया मतदान...
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में कांकेर नगर के माहुरबंदपारा वार्ड स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में पहली बार मतदान करने कु. आस्था नेताम और कु. रानू गुप्ता पहुंची थी। मतदान करने के बाद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बताया कि वे ’’फर्स्ट टाइम वोटर’’ हैं तथा नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार वोट करने आई हैं। कु. आस्था ने यह भी बताया कि वह शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय जगदलपुर में सिविल ब्रांच के साथ अध्ययनरत हैं और मतदान के प्रति जागरूकता और अपने पसंदीदा अभ्यर्थी का चयन करने वह कांकेर आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक-एक वोट अमूल्य है, जो भविष्य की दशा और दिशा को तय करता है। इसी तरह 18 वर्षीय कु. रानू गुप्ता ने बताया कि वह भी पहली बार वोट करने यहां आई हैं और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने आज सुबह मतदान किया।
भंडारीपारा की फूलबासन और जयलाल ने व्हीलचेयर पर बैठकर किया मतदान
शहर के कन्या हाई स्कूल मांझापारा के मतदान केन्द्र में भंडारीपारा निवासी 89 वर्षीया फूलबासन बाई अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची थी। उन्होंने बताया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या नगरीय निकाय, हर बार वह अपना वोट देती हैं। लगभग 09 दशक की आयु पूर्ण कर चुकीं श्रीमती फूलबासन ने यह भी कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बिना किसी के प्रलोभन या बातों में आए वह अपनी पसंद के अभ्यर्थी को वोट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उम्रदराजी इसमें बाधा नहीं बनती। इसी तरह अघननगर वार्ड के शहीद रामकुंवर कन्या शाला मतदान केन्द्र में वोट देने पहुंचे 72 वर्षीय जयलाल यादव को स्काउट गाईड्स के द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान कराया गया। जयलाल ने कहा कि स्थानीय निकाय के निर्वाचन में वह वोट डालने पहुंचे हैं और अपनी पसंद के अभ्यर्थी को आज वोट दिया। इसके अलावा माहुरबंदपारा वार्ड मतदान केन्द्र में माधवसिंह ठाकुर अपनी पत्नी श्रीमती लेमन ठाकुर दम्पति ने बूथ पहुंचकर एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।
मां-बेटे ने एक साथ किया मतदान
इसी तरह माहुरबंदपारा स्थित आदर्श मतदान केन्द्र में युवा मतदाता विक्की सोनी ने अपनी मां के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर ईव्हीएम मशीन के जरिए अध्यक्ष और पार्षद के लिए बटन दबाकर वोट दिया।
मतदाता मित्रों ने निभाई अहम भूमिका
मतदान केन्द्रों में वोट करने पहुंचे मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर मतदाता मित्र काफी सजग और सक्रिय नजर आए। नगर के प्रत्येक मतदान केन्द्र में बुजुर्ग, निःशक्त, बीमार और कमजोर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता मित्र के तौर पर स्काउट गाईड्स एवं कैडेट्स की तैनाती की गई है। मतदाता मित्रों के द्वारा बुजुर्गों एवं निःशक्त मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर उन्हें प्राथमिकता के क्रम में मतदान कराया गया। इसके अलावा मतदाता सूची में भाग संख्या, नाम और सरल क्रमांक ढूंढने तथा कतार में लगे मतदाताओं को पानी पिलाने जैसे सेवा के कार्य स्काउट गाईड्स के द्वारा किया गया, जिसकी सराहना मतदाताओं ने भी की। इसके अलावा आदर्श मतदान केन्द्रों में प्रतीक्षालय, सेल्फी जोन, प्राथमिक उपचार केन्द्र सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर के मतदान केन्द्रों में वोटिंग की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह नगर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आज सुबह शासकीय कन्या हाई स्कूल शीतलापारा वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक-09 का निरीक्षण किया तथा जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।
इसी तरह उन्होंने मांझापारा वार्ड स्थित मतदान केन्द्र, अन्नपूर्णापारा वार्ड और आदर्श मतदान केन्द्र बरदेभाठा में जाकर औचक निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा सभी मतदान अधिकारियों को धैर्य और संयम बरतते हुए सुव्यवस्थित ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल तथा नगरपालिका कांकेर के सीएमओ सोहेल कुमार भी उपस्थित थे।
कुंवर बाई की शारीरिक अक्षमता मताधिकार का प्रयोग करने में नहीं बनी बाधा
कांकेर । शरीर की अशक्तता मन की शक्ति को पराजित नहीं कर सकती है। आज यह जज्बा कांकेर शहर के के जवाहर वार्ड की वयोवृद्ध मतदाता श्रीमती कुंवर बाई ध्रुव ने। लकवा रोग से ग्रसित श्रीमती ध्रुव का शरीर काफी अशक्त और निष्क्रिय है, बावजूद इसके उन्होंने सुबह से ही व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचीं और पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया। श्रीमती कुंवर बाई ने यह सिद्ध कर दिया कि शारीरिक अक्षमता मताधिकार का प्रयोग करने के आड़े नहीं आती।
प्रेक्षक ने किया माहुरबंदपारा मतदान केन्द्र का निरीक्षण
मतदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कांकेर । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से.2020) ने आज माहुरबंदपारा स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटीरत कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा मतदान केन्द्रों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत हुए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपादित करने हेतु मतदान कर्मचारी को निर्देशित किया।
प्रेक्षक ने किया माहुरबंदपारा मतदान केन्द्र का निरीक्षण
मतदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कांकेर । नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कुमार विश्वरंजन (भा.प्र.से.2020) ने आज माहुरबंदपारा स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटीरत कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा मतदान केन्द्रों और निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत हुए। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर ढंग से संपादित करने हेतु मतदान कर्मचारी को निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान करने की अपील
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025
कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु मंगलवार 11 फरवरी को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार और कर्तव्य दोनों है जिसके माध्यम से एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव स्थापित की जाती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना किसी भय, प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अपने स्वविवेक से उम्मीदवार को वोट करने का आव्हान जिले के सभी मतदाताओं से किया है।